भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा...
सामाजिक

दशरथ माली चिताखेड़ा
Updated : July 19, 2025 11:32 AM

नीमच :- भारतीय मजदूर संघ नीमच की एक बैठक भारतीय मजदूर संघ जिला नीमच जिलाध्यक्ष नितिन साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें भारतीय मजदूर संघ के 70 वें स्थापना दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही BMS के 23 जुलाई 2025 बुधवार को प्रातः 11 बजे स्थापना दिवस पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ नीमच के कार्यालय का उद्धघाटन भी करवाया जाएगा | उक्त कार्यक्रम में नीमच क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, विद्युत मंडल नीमच के अधीक्षण यंत्री जयपालसिंह ठाकुर, विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ मंदसौर गोपाल जामलिया, कार्यपालन यंत्री नीमच सहित BMS से संबंधित श्रम संगठन के पदाधिकारी एवं सभी विशेष रूप से सदस्य भाग लेगे।.आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नितिन साहू , बिजली कर्मचारी महासंघ नीमच के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, विद्युत पेंशनर संघ नीमच के जिलाध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा, क्षेत्रिय सचिव राजमल व्यास, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ नीमच के महामंत्री चंद्रशेखर जयासवार ,BMS के कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा , प्रशांत कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । उक्त जानकारी विद्युत पेंशनर संघ नीमच के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मीडिया प्रभारी शंभुप्रसाद शर्मा एवं सह मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर जायसवार ने दी।