Breaking
* राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे धाकड़.... * एकता मंच खटीक समाज का हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह.... * भारतीय मजदूर संघ नीमच की समीक्षा बैठक संपन्न.. * मदन लाल माली ने सैनी महासभा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, समाज में फैली कुरीतियों को खत्म कर सभी को साथ लेकर चलने का लिया संकल्प.... * माली ने (cucai) यूनेस्को की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया… * वर्षा और हरियाली से निखरा रामझर महादेव धाम का सोंदर्य, 28 जुलाई को कांवड़िए व शिवभक्तों का उमड़ेगा सैलाब, मेले में होगा भंडारा,तैयारियां जोरों पर .... * इनरव्हील डायमंड का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न, दो सिलाई मशीन व कम्प्यूटर किया भेट, सेवा प्रकल्पों में इनरव्हील डायमंड अग्रणी - डॉ. ममता खेड़े... * स्वस्तिक दुग्ध भंडार नवीन संस्थान के भव्य शुभारंभ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आज रात्रि 8 बजे.... * केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) को दो अलग अलग कार्रवाईयो में 12.498 किलोग्राम अवैध अफीम व 24720 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता…. * वेद मंत्रों के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता हैं - रुद्र देवजी त्रिपाठी, 27 दिवसीय शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम प्रवाहित... * प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन द्वारा 22 को राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा जाएगा.... * निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से शिक्षा की राह आसान हुई - श्री परिहार, शासकीय हाईस्कूल जवासा में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण.... * नीमच जिले में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गठन हेतु बैठक... * सरवानिया महाराज पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत दिलाई शपथ, किया जागरूक.... * इनरव्हील शपथ विधि समारोह संपन्न... * पर्यावरण में महिलाए भी अपनी भागीदारी निभाए- श्रीमतीचोपड़ा -महिलाओं के साथ हुड़को कॉलोनी स्थित बगीचा नंबर 1 में नपाध्यक्ष ने किया पौधारोपण .... * राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतावलगढ़ पाछली के नव प्रवेशी बालकों का स्वागत कर सालवी समाज द्वारा वितरित किए स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री... * दुकानदारो के अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही... * पशुपालक पशुधन बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें.... * सपनों की पटरी पर दौड़ा पीयूष, रेलवे में पाया सम्मानजनक पद,...

वेद मंत्रों के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता हैं - रुद्र देवजी त्रिपाठी, 27 दिवसीय शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम प्रवाहित...

  धार्मिक

अर्जुन जयसवाल नीमच

  Updated : July 19, 2025 10:19 PM

नीमच :- वेद मंत्रों में बहुत शक्ति होती है। वेद मंत्रों से जहरीले सांप का विष भी उतर जाता है और घायल व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है। वेद मंत्रों के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। वेद मंत्रों के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है। वेद मंत्र सभी के लिए कल्याणकारी होते है। यह बात गुरुदेव रुद्रदेव जी त्रिपाठी (जावद वाले) ने कहीं।वे श्री हरि सत्संग मंडल एवं भक्तगण के तत्वाधान में गोमाबाई रोड स्थित लायन्स डेन सभागार में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित 27 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं पर्वतीय शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे उन्होंने कहा कि पति के सम्मान के बिना पत्नी का कोई महत्व नहीं होता है। पुरुष के बिना नारी का जीवन अधूरा होता है। सती माता के टुकड़े जहां-जहां पूरे देश में गिरे वहां 52शक्तिपीठ का निर्माण हो गया। माता सती ने योग के द्वारा स्वयं का अग्नि दाह कर प्राण त्याग दिए थे। यदि कोई भी हवन यज्ञ या मांगलिक आयोजन किसी दूसरे को नीचा दिखाने के लिए किया जाता है तो वह कार्यक्रम कभी सफल नहीं होता है। जो महादेव के शरण में जाता है वह भवसागर से पर हो जाता है।मृत संजीवनी महामृत्युंजय मंत्र जाप करने से मृत्यु भी टल जाती है। प्राचीन काल में विज्ञान कितना विकसित था गणेश जी को हाथी का सर तथा दक्ष प्रजापति को बकरे का सर लगा दिया था और प्राण संचार कर दिए थे।शिव महापुराण पोथी पूजन आरती में योगेश ओझा, घनश्याम सेठिया, बाबूलाल गुप्ता, मुकेश पोरवाल, जगदीश माहेश्वरी, जगदीश खंडेलवाल, कमल उपाध्याय, दिलीप दुबे, विजय जोशी, मधु शर्मा, राजु शर्मा, इंदिरा उपाध्याय, मंजू व्यास, मीणा धनोतिया, बीएल धनोतिया हेमा जोशी, मालती सोनार ,आर एन कदवा ,गोपाल व्यास, अशोक जोशी जावद, भजन गायक बंटी कुमानी,आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम की श्रृंखला में सुबह 8 से 8:30 बजे तक वेद पाठ, 9 से 10 बजे तक हवन ,दोपहर 1 से 3 बजे शिव पुराण कथा, 3 से 4:30 बजे तक 27हजार रुद्राक्ष शिवलिंग पूजन अभिषेक, सोमवार नागपंचमी, प्रदोष, हरियाली अमावस्या पर पार्थिव पूजन अभिषेक,सवालाख महामृत्युंजय मंत्र जाप, काल सर्प पूजन हवन शांति सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
शिव पार्वती विवाह प्रसंग कल - शिव महापुराण कथा में आज रविवार को शिव पार्वती विवाह के प्रसंग पर महाराज श्री त्रिपाठी जी वर्तमान परिपेक्ष में महत्व प्रतिपादित करेंगे। इस अवसर पर शिव पार्वती की झांकी सजाई जाएगी। नन्हे उमंग ने लिया गुरुदेव से आशीर्वाद - शिव महापुराण कथा के मध्य अपने बालक उमंग गोपाल व्यास ने गुरुदेव रुद्रदेव त्रिपाठी को माल्यार्पण अर्पित कर सम्मान कर आशीर्वाद ग्रहण किया और जन्मदिन कथा सत्संग में ही मनाने का संकल्प लिया। गुरुदेव त्रिपाठी ने बच्चे को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।