राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे धाकड़....
सामाजिक

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
Updated : July 20, 2025 10:55 PM

निम्बाहेड़ा कनेरा :- घाटा क्षेत्र के गांव बाँगेड़ाघाटा से अजय धाकड़ का चयन राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान 2025 के लिये किया गया है। धाकड़ द्वारा विगत 7 वर्षों से अरावली नेचर कंजर्वेशन क्लब के माध्यम से गौरैया संरक्षण, नि:शुल्क बीज एवं पौधा वितरण,सोशियल मीडिया द्वारा वन्यजीव संरक्षण अभियान, वृक्षारोपण व रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकारों में निस्वार्थ भाव से किये जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण व खनिज मंच एवं फॉस्टर कल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में 20 जुलाई 2025 को सम्मानित किया जायेगा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित नारायण आमेटा ने बताया कि संस्थान द्वारा पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक कार्य, जीव संरक्षण व चित्रकला के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञ कमेटी द्वारा चयनित किया गया हैं।