FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अपनी आत्मा का सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा-रणजीत सिंह राघव, विचार क्रांति अभियान 500 से अधिक एकल नुक्कड़ सभाएं सम्पन्न....

  Updated : February 10, 2024 02:07 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- व्यक्ति स्वयं में सुधार करेगा तो युग अपने आप सुधर जाएगा। व्यक्ति पहले अपने अंदर की बुराई को मिटाए तो समाज की बुराइयां अपने आप मिट जाती है। अपना सुधार संसार की सबसे बड़ी सेवा है। नशा विनाश का मार्ग है। कोई व्यक्ति शराब पीता है तो लोग कहते हैं पीने दो यदि पड़ोस में आग लगेगी तो हम आग बुझाने जाते हैं इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति नशा करता है तो उसको सुधारना पूरे समाज का कर्तव्य है। नशा सामाजिक बुराई है यह पतन का मार्ग है समाज को पतन के मार्ग पर जाने से बचाना है तो हमारे पड़ोसी को भी नशा छुड़ाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति एक व्यक्ति को सुधारने का संकल्प ले ले तो पूरा समाज में विचार क्रांति के माध्यम से परिवर्तन हो सकता है। यह बात अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रचारक 50 वर्षीय रणजीत सिंह राघव अलीगढ़ ने नीमच नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न एकल नुक्कड़ सभा में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा किएक व्यक्ति है यदि गुटखा खाना सीखना है तो वह 10 व्यक्तियों को बिगाड़ सकता है। विचार क्रांति ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज की दिशा को विकास की ओर आगे बढ़ा सकती है। विचार क्रांति की मशाल देश के कोने-कोने में प्रत्येक घर-घर द्वार द्वार पहुंचनी चाहिए ताकि नशा मुक्ति विकसित समाज का निर्माण हो सके। शीघ्र भारत विश्व का जगत गुरु बन सके। सभी उज्जवल भविष्य का नारा तभी सार्थक सिद्ध हो सकता है। एक प्रश्न के उत्तर में प्रचारक रणजीत सिंह राघव ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी अपनी नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को विचार क्रांति का संदेश प्रदान किया है।उन्है आज तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जिसने कहा हो कि यह विचार क्रांति गलत है। समाज में सुधार लाना है तो विचार क्रांति ही सशक्त माध्यम सिद्ध हो सकती है। श्री राघव विगत डेढ़ वर्षो से प्रतिदिन 2 घंटे 10 एकल नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हैं जिसमें वह नशा मुक्ति के विचार क्रांति का संदेश प्रदान करते हैं। श्री राघव विगत 8 फरवरी को नीमच पहुंचे हैं तभी से लगातार नीमच शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार, नया बाजार,रोडवेज बस स्टैंड प्राइवेट बस, स्टैंड नीमच सिटी, सब्जी मंडी , प्रमुख बाजारोंआदि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विचार क्रांति के एकल नुक्कड़ सभा संबोधित कर रहे हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि 1998 में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रथम बार गायत्री शक्तिपीठ नीमच में समय दान के लिए अवसर दिया गया था तब उन्होंने नीमच नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विचार क्रांति का संदेश प्रदान किया था। उनके विचार क्रांति के संदेश से प्रभावित होकर नीमच निवासी श्रीमती राजकुमारी
मदन सिंह राठौड़ की बेटी ममता से उनका विवाह तय हो गया था। 2000 में उनका विवाह शांतिकुंज हरिद्वार में बेहद सादगी के साथ संपन्न हुआ था। उनका उद्देश्य ही समाज से खर्चीली शादियों को समाप्त करना है और बिना दहेज की शादी करना उनका लक्ष्य है ।वह अपनी एम ए तक शिक्षित 22 वर्षीय बेटी असिस्टेंट प्रोफेसर सोनाली राघव का भी विवाह बिना दहेज के ही करेंगे। इसके साथ ही वह नशा मुक्ति से जुड़े संदेश पत्रक का निःशुल्क वितरण भी करते हैं। पत्र के माध्यम से उन्होंने देश में भ्रष्टाचार मिटाने, सादा जीवन जीने, जैसी करनी वैसा फल,महंगी खर्चीली शादी रोकने, ईमानदारी से जीवन व्यतीत करने अन्याय अत्याचार को बढ़ाने से रोकने,नशे के प्रभाव से परिवार का विनाश होने जैसे अनेक समाज सुधार के संदेश का उल्लेख है। उनका मानना है कि यदि समाज में विचार सुधर गए तो देश में कभी भी दंगे फसाद झगड़ा नहीं होंगे। रणजीत सिंह राघव भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। श्री राघव 14 फरवरी तक नीमच नगर में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे15 फरवरी कोआगरा फोर्ट ट्रेन द्वारा अलीगढ़ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। अधिक जानकारी यूट्यूब पर विचार क्रांति चैनल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आवश्यक कार्य होने से विधुत प्रदाय बंद रहेगा...

May 17, 2024 10:05 AM

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM

रघुवंशी नायक समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सरदारसिंह अध्यक्ष, गोवर्धन सचिव, कोषाध्यक्ष नागेश निर्वाचित....

May 16, 2024 04:27 PM

कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस आरती और पूजा के साथ मनाया.....

May 16, 2024 04:23 PM

गैस एजेंसी द्वारा बेसिक सेफ्टी चेक एवम (ई-केवाईसी) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य...

May 16, 2024 04:19 PM