FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शहर के व्यस्ततम मार्ग पर हुए गोलीकांड का पर्दाफाश, गोलीकांड में शामिल 08 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त, हथियारों, वाहनों सहित नगदी जप्त......

  Updated : February 16, 2024 06:23 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री यशस्वी शिन्दें, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच र्केट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बधाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.02.24 को नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुध फायरिंग कर व्यवसायी एवं समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करने वाले शुटरों एवं षड़‌यंत्र में शामिल कुल आरोपियों 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियारों, वाहनों सहित नगदी जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। जिले से जुडी ऐसी ही ताजा अपडेट पाने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सब ग्रुप में दिनांक 04:02:24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमे एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक में मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि सिटीलाईट फर्नीचर नीमच के सामने से नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थे, जैसे ही यह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे को रांग साईड से काले रंग की केटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी- 2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अढ़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से वाल्वो कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये। अशोक अरोरा कारोबारी होने से उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी अशोक अरोरा तथा उनके साथ चल रहे दुसरे लोगो पर फायरिंग करते हुये हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थाने पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25.27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री यशस्वी शिन्दें के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीमच केट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी योगेन्द्र सिंह सिसौदिया एवं थाना प्रभारी बधाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीमो द्वारा मौके पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसकी शिनाखतगी बाबु फकीर उर्फ मजहर एहमद पिता नूर मोहम्मद निवासी गौतमपुरा इंदौर के रूप में हुई। जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त करते बाबु फकीर हत्या तथा हत्या के प्रयास का आदतन अपराधी होकर हत्या में सजायाप्ता है जो दिनांक 31.10.23 को जमानत पर भेरूगढ़ जेल से बाहर आया था। गठीत टीमों द्वारा अज्ञात आरोपीगणो की तलाश एवं उनकी जानकारी प्राप्त कर घटना में शामील मुख्य आरोपी बाबु सिंधी सहित अन्य एक आरोपीगणो को अथक प्रयास कर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की गयी साथ ही प्रकरण में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन भी जप्त की गये। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफतारी पर 10000-10000 रुपये का ईनाम घोषीत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण - 01 निसार एहमद उर्फ आदिल पिता अब्दुल गफुर पठान 34 निवासी नुरी कालोनी मनासा 02. जयकुमार उर्फ बाबु पिता तोलाराम सबनानी सिंधी उम्र 42 साल निवासी जाजुनगर 36-बी नीमच 03. राकेश पिता कश्मीरीलाल अरोरा उम्र 55 साल निवासी बंगला नंबर 43 नीमच 04. अकरम उर्फ वसीम पिता अब्दुल मजीद शाह उम्र 31 साल निवासी जवाहर नगर रतलाम 05. जफर उर्फ गुल्फाम पिता शहजाद शाह उम्र 21 साल निवासी मदारपुरा मंदसौर 06 परवेश उर्फ कल्लु मदारी पिता रसीद घाघु भााह उम्र 23 साल निवासी शनि विहार कॉलोनी के पास मदारपुरा मंदसौर 07 आशिक पिता कुदरत पटेल निवासी धर्माट थाना गौतमपुरा इंदौर 08. शाद उर्फ शाहिद पिता एजाज हुसैन निवासी मल्लातलाई उदयपुर राजस्थान
फरार आरोपी - 01 लक्की उर्फ अर्पिल सिंहल पिता ओमप्रकाश सिंहल निवासी म.न. 95 विकास नगर 14/2 नीमच (घोषित ईनाम 10 हजार रू.) 02 सलीम उर्फ मान्डा पिता आमीन शाह नि मदारपुरा जिला मंदसौर अपराध का उद्देश्य जमीन विवाद एवं पूर्व की रजिश को लेकर आरोपीगणों द्वारा रैकी कर घटना को अंजाम दिया गया।
जप्त मधुका - जप्त हथियार गिरफतार आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन तथा नगदी जप्त की गयी है विवरण निम्नानुसार है - 1. बारह बोर बंदुकों 02. 2. देशी पिस्टल -04, 3. बारह बोर बंदुक जिन्दा राउण्ड 32 नग, 4 पिस्टलों के जिन्दा 24 राउण्ड व बारह बोर बंदुक व पिस्टल के कुल चले हुये राउण्ड 12. 5. सुपारी की रकम नगदी 80 हजार रूपये जप्त वाहन 01. केटा कार नंबर एमपी-44-सी.बी-2430, 02. स्कार्पियो कार नंबर एमपी-09-डब्ल्यू एम-7127, 03. फोचुर्नर कार नंबर एमपी-07-सी. जे- 0017, 04. सेन्ट्रो कार नंबर एमपी-44-सी.ए.-9017, 05. बलेनो कार नंबर आरजे-14- एलसी-1837. 06. ग्रांड आई-10 कार नंबर आरजे -14-सी डब्ल्यू -4457, 07. मर्सिडीज कार नंबर सी.एच- 04-ई-3161, 08. काले रंग की थार कार नंबर एमपी 43 सीबी 3650 09 मोटर सायकल एमपी 44 एमएफ 4870
अपराधीक रिकार्ड - 1. गिरफतार आरोपी बाबु सिंधी उर्फ जयकुमार सबनानी पर हत्या के प्रयास के 02 व एनडीपीएस एक्ट के 03 व अवैध हथियार दुरूपयोग करना 01 कुल 05 अपराध पंजीबद्ध है। 2. अकरम शाह पर हत्या के प्रयास के कुल-03 व कुल 04 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश में पंजीबद्ध है। 3. आरोपी आशिक पटेल पर उक्त अपराध के मारपीट हत्या के प्रयास में कुल 03 अपराध पंजीबद्ध है। 4. आरोपी अहमद पठान पर हत्या के लुट सहीत हत्या-01, हत्या 01 व हत्या के प्रयास 02 कुल 04 अपराध पंजीबद्ध है। 5. आरोपी शाद उर्फ शाहीद पर थाना सुरज पोल राजस्थान में हत्या के 01 व हत्या के प्रयास 01 कुल 02 अपराध पंजीबद्ध है। 6. मृतक बाबु फकीर उर्फ मजहर पर हत्या के 03 व हत्या के प्रयास 02 व लुट 01 कुल 16 अपराध राजस्थान व मध्य प्रदेश के थाना पर पंजीबद्ध है।
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक सौरभ शर्मा थाना प्रभारी नीमचकेंट, निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया थाना प्रभारी नीमचसिटी, निरक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी बघाना, उनि असलम पठान प्रभारी थाना जावद, उनि शिशुपाल सिंह गौर सउनि रामपाल सिंह, सउनि शिवराज सिंह, सउनि भेरू सिंह, प्रआर नीरज प्रधान, प्रआर अजीत सिंह, प्रआर अजाद सिंह, हजार, प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल) प्रआर जितेन्द्र सिंह जगावत, प्रआर नाहर सिंह, प्रआर आदित्य गौड, प्रआर राजेश शर्मा, प्रजार देवीलाल डीगा, प्रआर आदित्य गौड (सायबर सेल), प्रआर अजीत कुमावत, प्रआर प्रशांत जयंत, प्रजार अनुराग शर्मा, प्रआर, रुपेन्द्र सिंह, प्रआर सुरेन्द्र सोलंकी, आर लक्की शुक्ला, आर मनीष मेरवा, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर कुलदीप सिंह सायबर सेल) आर. राजेश चौधरी, आर रविन्द्र पाटिदार, आर धर्मेन्द्र सिंह, आर सर्वेश यादव आर कारूलाल गायरी, आर मन्नु जाट, आर गणेश मालेचा का सराहनीय योगदान रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंगोली के भतीजे चित्तौड़गढ़ निवासी शूटर विद्यांश गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक...

May 17, 2024 03:09 PM

कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 से 31 मई तक......

May 17, 2024 02:09 PM

आवश्यक कार्य होने से विधुत प्रदाय बंद रहेगा...

May 17, 2024 10:05 AM

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM

रघुवंशी नायक समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सरदारसिंह अध्यक्ष, गोवर्धन सचिव, कोषाध्यक्ष नागेश निर्वाचित....

May 16, 2024 04:27 PM