FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ध्वजा महोत्सव, मंदिर धर्मध्वजा दर्शन से परमात्मा दर्शन का पुण्य लाभ मिलता है - साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब,

  Updated : April 29, 2024 08:35 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मंदिर धर्म ध्वजा के दर्शन से परमात्मा के दर्शन का पुण्य लाभ मिलता है। ध्वज दर्शन से आने वाले संकट टल जाते हैं और आत्मा को शांति प्रदान होती है। जिस क्षेत्र के मंदिर में ध्वजा लहराती है उसे क्षेत्र में सुख समृद्धि स्थाई रूप से रहती है। यह बात साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के ध्वजा महोत्सव के तृतीय दिवस स्कीम नंबर 34में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि मंदिर ध्वजा के प्रति मन में पवित्र भाव हो तो आत्मा का कल्याण होता है। माता-पिता बच्चों का आदर्श होना चाहिए। लेकिन आधुनिक युग में बच्चे मोबाइल संचार क्रांति के कारण नैतिक संस्कारों से ही भटक गए। भौतिक संस्कार अस्थाई होते हैं। धार्मिक संस्कार का पुण्य जीवन जीने के साथ भी और मरने के बाद भी साथ रहता हैं। बंग्ला चाहे कितना ही सुंदर क्यों ना हो एक दिन वह खंडहर अवश्य बनेगा इसलिए महलों के प्रति मोह माया नहीं रखनी चाहिए। परमात्मा ने भक्ति पुण्य से जो हमें दिया है हम उसे परमात्मा को ही पवित्र भाव से समर्पित कर दे तो हमें आत्म शांति मिल सकती है। सांसारिक सुख क्षणिक व अस्थाई होता है। परमात्मा की भक्ति और तपस्या का सुख स्थाई रहता है। मन के हृदय में करुणा का सागर होना चाहिए संवेदना सदैव जागरूक रहना चाहिए। साधु संत सही दिशा में गति कर रहे हैं मनुष्य गलत दिशा की ओर जा रहा है। संयम प्रभात की कभी रात नहीं होती है। संसार का कोई प्रभात नहीं होता है। यदि हम परमात्मा की शरण में जाते हैं तो हमारा कल्याण हो जाता है। धर्म तपस्या का धन संसार के धन से बड़ा होता है। श्रैणिक महाराजा ने बचपन में संत को पवित्र भावना से खीर दान की थी तो परिणाम में उनको 99 पेटी रोज मिलती थी और वे दान करते थे।।इससे पूर्व महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी अनिल कुमार गांग परिवार थे।
धर्म सभा में अनिल कुमार गांग परिवार की मातृ शक्ति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर राजमल छाजेड़ द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। मंगलवार सुबह 8बजे महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल कर स्कीम नंबर 34 अनिल कुमार गांग के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन राजमल छाजेड़ ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।
धर्म ध्वजा यात्रा कल - महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट के तत्वाधान में घर-घर ध्वजा यात्रा महोत्सव केअंतर्गत आयोजित धर्म ध्वजा यात्रा की धर्म सभा आज मंगलवार सुबह 8 बजे 141 जवाहर नगर स्थित छाजेड़ डेंटल क्लीनिक के समीप राजमल छाजेड के आवास पर आयोजित की जाएगी सभी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पक्षियाें का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने मनासा में बांटे 2100साै परिंडे.….

May 17, 2024 03:21 PM

सिंगोली के भतीजे चित्तौड़गढ़ निवासी शूटर विद्यांश गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक...

May 17, 2024 03:09 PM

कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 से 31 मई तक......

May 17, 2024 02:09 PM

आवश्यक कार्य होने से विधुत प्रदाय बंद रहेगा...

May 17, 2024 10:05 AM

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM