FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ध्वजा महोत्सव, धर्मध्वजा के सहनशील समान भाव की तरह रहे तो दुःख भी सरलता से कट जाते हैं- साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब.....

  Updated : April 30, 2024 06:59 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- जिस प्रकार मंदिर की ध्वजा सर्दी गर्मी बारिश में समान भाव से लहराती रहती है। ठीक उसी प्रकार मनुष्य सुख व दुःख में भी समान विचार और पवित्र भाव रखें तो दुःख सरलता से कट जाते हैं। मनुष्य सुख में भी परमात्मा की भक्ति तपस्या करें तो दुःख उसके जीवन में आते ही नहीं है। मनुष्य सामाजिक प्राणी है वह सुख में भक्ति तपस्या करें तो दुःख दूर हो जाता है और सुख में परमात्मा को याद करे तो दुःख उसके जीवन में कभी आयेंगे ही नहीं। यह बात साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के घर- घर ध्वजा महोत्सव के पंचम दिवस विकास नगर में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति एवं दुःख की घड़ी में मनुष्य को अपना धैर्य और विवेक नहीं खोना चाहिए। साध्वी जिग्नेश रत्ना श्री जी महाराज साहब ने कहा कि
कुंती के जीवन में जन्म से लेकर विवाह ,पांडवों को वनवास, महाभारत युद्ध आदि विभिन्न कठिन परिस्थितियों और दुःख आए तो कुंती सदैव समान भाव से परमात्मा के विचारों को याद करते हुए परमात्मा की भक्ति तपस्या में लीन रही तो उसने दु:खों को सरलता के साथ सहन कर लिया था। महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद जब पांडवों को हस्तिनापुर का राज मिल गया था तब कुंती ने कृष्ण भगवान से वरदान मांगा कि उनके जीवन में सदैव दुःख बना रहे क्योंकि कुंती का ऐसा मानना था कि जब-जब जीवन में दुःख आते हैं तो हम परमात्मा के विचारों में लीन रहते हैं। कहीं और बाहर से नहीं आते हैं दुःख हमारे कर्मों का ही परिणाम होते हैं इसलिए हमें जीवन में सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। .....छोटे महाराज साहब ने कहा कि‌ प्रकार किस प्रकार तीरंदाज अर्जुन का लक्ष्य चिड़िया की आंख था उसी प्रकार जीवन में तपस्या और भक्ति का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए इसके बिना आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता। कठिन और विषम परिस्थितियों में दुःख का सामना हंसकर करना चाहिए तो कठिन से कठिन परिस्थिति भी सरलता से दूर हो जाती है। विषम परिस्थिति आने पर क्रोध नहीं करना चाहिए उसका शांति के साथ मुकाबला करना चाहिए तो विषम स्थिति भी दूर हो जाती है। मुक प्राणियों पर जीव दया का भाव रखना चाहिए। मुक प्राणियों पर जीव दया का भाव रखते हैं परमात्मा भी मुक प्राणियों के मित्र होते हैं। भावना रखने वालों पर परमात्मा भी जीव दया रखते हैं।
इससे पूर्व महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा धर्म ध्वजा विकास नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी राजमल छाजेड़ परिवार थे। धर्म सभा में छाजेड़ परिवार की मातृ शक्ति इंदु छाजेड ने गुरुवर आज पधारे म्हारे अंगना केसी शुभ घड़ी आई देखो म्हारे अंगना ,बाजे बाजे रे शहनाई ढोलक म्हारे अंगना ध्वजा कैसी प्यारी लागे रे ... हमारी बगिया में छाई खुशियां है आप पधारे स्वागत है आपका....,गीत प्रस्तुत किया । अशोक कुमार माणक लाल डोसी परिवार द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। और आमंत्रण दिया। मंगलवार सुबह 8बजे विकास नगर महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल जवाहर नगर स्थित राजमल छाजेड़ के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन राजमल छाजेड़ ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।
ध्वजा यात्रा आज विकास नगर में - महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट के तत्वाधान में घर-घर ध्वजा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धर्म ध्वजा यात्रा की धर्म सभा बुधवार सुबह 8 बजे विकास नगर स्थित अशोक कुमार माणक लाल डोसी के आवास पर आयोजित की जाएगी सभी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM

रघुवंशी नायक समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सरदारसिंह अध्यक्ष, गोवर्धन सचिव, कोषाध्यक्ष नागेश निर्वाचित....

May 16, 2024 04:27 PM

कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस आरती और पूजा के साथ मनाया.....

May 16, 2024 04:23 PM

गैस एजेंसी द्वारा बेसिक सेफ्टी चेक एवम (ई-केवाईसी) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य...

May 16, 2024 04:19 PM

गो माता के पैर टूटने की खबर मिलते ही मोके पर पहुचा गौ रक्षा दल, उपचार के लिए भेजा नागौर, मुक पशु की मदद में उठे हाथ....

May 16, 2024 12:47 PM