FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धर्म सभा, विनय विवेक बिना धर्म मार्ग नहीं मिलता है, साध्वी प्रवृद्धि श्री जी मसा ने धर्म सभा को संबोधित किया, आस्था, घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त.....

  Updated : May 02, 2024 05:26 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच :- विनय ही धर्म का प्रमुख आधार होता है। विनय बिना वैराग्य नहीं आता है विनय बिना जीवन शून्य होता है। विनय धर्म की प्रमुख जड़ होती है। विवेक बिना धर्म मार्ग नहीं मिलता है यह बात अमित शिशु मसा की शिष्या साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी मसा की शिष्या प्रवृद्धि श्री जी मसा ने कही ।वे महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर के तत्वाधान में महावीर जिनालय के घर- घर ध्वजा महोत्सव के षष्टम दिवस विकास नगर में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि विनय विवेक समर्पण की जागरूकता होती है तो वह व्यक्ति पहले दान करता है फिर भोजन ग्रहण करता है। जितना उदार मन से दान करता है परमात्मा उतने ही उदार मन से वापस सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करता है। महावीर स्वामी के गणधर शिष्य गौतम स्वामी अनंत लब्धि के निदान थे ।वह विनय विवेकऔर समर्पित शिष्य थे। वे 4 ज्ञानी थे । महावीर स्वामी के 14हजार शिष्य थे और गौतम स्वामी के 50हजार शिष्यों को केवल ज्ञान हो गया था। जीवन में यदि मनुष्य मृत्यु का लक्ष्य सामने निर्धारित रखे तो जीवन में पाप नहीं होगा पुण्य कर्म ही होगा। मनुष्य को सदैव मन में छल कपट राग द्वेष नहीं रखना चाहिए सभी से प्रेम करना चाहिए। सभी से पुण्य सद्भाव रखना चाहिए। महावीर स्वामी ने 22हजार घंटे देशना प्रदान की थी। महावीर स्वामी के अनुसार सुख में लिन और दुख में दीन नहीं होना चाहिए गलती हो जाने पर क्षमा का प्रायश्चित अवश्य करना चाहिए। साध्वी समृद्धि श्री जी महाराज साहब ने कहा कि सिध्दियों को सदैव गुप्त रखना चाहिए इसको सार्वजनिक करने से अहंकार बढ़ता है। विनय और सतगुरु का मार्गदर्शन असंभव को संभव बना देता है। अधिक प्रेम और लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए तभी साधना और तपस्या हो सकती है। हमारी मनोवृति सदैव महावीर स्वामी की मनोवृति की जैसी होनी चाहिए। मन में महावीर की तरह सभी के लिए समान प्रेम सद्भाव होना चाहिए। कर्मों के अनुसार फल मिलता है। आत्मा को संस्कारित करना चाहिए। सुख शांति समाधि के भाव रहेंगे तो अगले जन्म में भी उसका फल मिल सकता है इसलिए जीवन में बर्फ की तरह शांत भाव से रहना चाहिए तो समाधि भाव एक दिन अवश्य प्राप्त हो सकता है। मनुष्य सदैव दूसरों को बदलने के लिए आतुर रहता है जबकि स्वयं का दृष्टिकोण को बदलना चाहिए परिवर्तन की शुरुआत मनुष्य को स्वयं से करना चाहिए तभी परिवर्तन हो सकता है।
इससे पूर्व महावीर जिनालय पर प्रस्तावित धर्म ध्वजा को शिरोधार्य कर श्रद्धालु भक्तों द्वारा धर्म ध्वजा विकास नगर नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा महोत्सव में धर्म लाभार्थी मनोहर सिंह वीरेंद्र सिंह लोढ़ा परिवार थे। धर्म सभा में लोढ़ा परिवार की मातृ शक्ति द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अजीत कुमार मनीष कुमार मारू जैन द्वारा सभी समाज जनों से धर्म ध्वजा के धर्म सभा में परिवार सहित पधारने की विनती की। और आमंत्रण दिया। गुरुवार सुबह 8बजे विकास नगर महावीर जिनालय से धर्म ध्वजा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से निकल कर वीरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह लोढ़ा के आवास पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का संचालन राजमल छाजेड़ ने किया तथा आभार महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने व्यक्त किया।
ध्वजा यात्रा आज शिक्षक नगर में - महावीर जिनालय विकास नगर ट्रस्ट के तत्वाधान में घर-घर ध्वजा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धर्म ध्वजा यात्रा की धर्म सभा शुक्रवार सुबह 8 बजे शिक्षक नगर स्थित अजीत कुमार मनीष कुमार मारू के आवास पर आयोजित की जाएगी सभी श्रद्धालु समय पर उपस्थित होकर धर्म लाभ का पुण्य ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आवश्यक कार्य होने से विधुत प्रदाय बंद रहेगा...

May 17, 2024 10:05 AM

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM

रघुवंशी नायक समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न, सरदारसिंह अध्यक्ष, गोवर्धन सचिव, कोषाध्यक्ष नागेश निर्वाचित....

May 16, 2024 04:27 PM

कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस आरती और पूजा के साथ मनाया.....

May 16, 2024 04:23 PM

गैस एजेंसी द्वारा बेसिक सेफ्टी चेक एवम (ई-केवाईसी) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य...

May 16, 2024 04:19 PM