FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मोदी सरकार ने 25 करोड परिवारों को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने खडावदा मंडल में किया जनसंपर्क... .

  Updated : May 02, 2024 07:23 PM

DESK NEWS

  राजनीति

मंदसौर/नीमच :- कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया वह कहते रह गए कि देश से गरीबी हटा देंगे। गरीबी तो हटा नहीं पाए गरीबों को हटा दिया। कांग्रेस ने देश का नहीं बल्कि अपना विकास किया है। जबकि नरेन्द्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्य बेमिसाल रहे। उन्होने 25 करोड परिवारों को गरीबी रेखा से उपर लाने का काम किया है। देश में अमीरी गरीबी का अंतर कम हो रहा है। यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने खडावदा मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के आम नागरिकों को देखते हुए योजनाएं चलाई। जिसका आज आम लोगें को लाभ मिल रहा है। आज 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख का इलाज निशुल्क मिल रहा है। किसानों को सम्मान निधी मिल रही है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने काम किया है। आगे भी इसी लक्ष्य को लेकर काम करना है। 13 मई को हर घर से एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए आगे आना है, अशिर्वाद प्रदान करना है। गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने खडावतदा मंडल के साठखेखा,पनवाडी, ढाबला मोहन, चचावदा पठारी,ढलमु, देथली बुजुर्ग, देथली खुर्द, खडावदा, सेमरोल, बरखेडा गंगासा, पिपलिया जत्ती, ढाबा गांवो में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सुधीर गुप्ता ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए है। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में करोडो की लागत से महाविघलयों के भवन का निर्माण हो या केन्द्रिय विघालय के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगेगी। पर्यटन के क्षेत्र में 2 करोड 50 लाख रूपए की लागत से बुद्व सर्किट अंतर्गत धर्मराजेश्वर एवं चतुर्भुज नाले के सौंदर्यीकरण, गांधी सागर में हिंगलाज रिसोर्ट का निर्माण होने से पर्यटन को बढावा मिलने के साथ अन्य गतिविधियां बढेगी। उर्जा के क्षेत्र में सुवासरा जिले के ग्राम रूणीजा में सोलर प्लांट खुलने से उर्जा के क्षेत्र में फायदा मिलेगा। गरोठ सिंचाई परियोजना, वहीं भानपुरा नहर योजना, सुवासरा- शामगढ सिंचाई परियोजना, कयामपुर सिंचाई परियोजना से क्षेत्र की भूमि सिंचित होने से किसानों की आय दुगुनी होगी। सडक निर्माण में भी दस वर्षो में गांवो की दशा बदल दी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सौगात हो या गरोठ-उज्जैन फोर लेन निर्माण,जावरा सीतामउ मार्ग निर्माण, भैसोंदा मंडी से भानपुरा मार्ग व्हाया लोटखेडी मार्ग का निर्माण से क्षेत्र में आवागमन के साथ व्यापार व्यवसाय भी बढेगा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बनाने के सपने भाजपा सरकार में ही पुरे हुए है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज निशुल्क अस्पतालों में हो रहा है।
गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया ने कहा कि मोदी सरकार की हर योजनाओं के साथ क्षेत्र में सडक, शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ कृषि क्षेत्र में कई कार्य सांसद सुधीर गुप्ता के 10 साल के कार्यकाल में हुए है। सडकों के आधुनिकरण ने आज क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दी है। गरोठ- उज्जैन फोर लेन मार्ग बनने से क्षेत्र में और उन्नति के पंख लग जाएंगे। एक बार फिर मोदी सरकार बनाने में सहयोग कर सुधीर गुप्ता को विजयश्री का आशिर्वाद प्रदान करे। लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड ने कहा कि रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के साथ हर क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र में विकास हुआ है। शामगढ स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में आधुनिकरण हो या सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र की भुमि के सिंचित होने से किसान लाभान्वित हुए है। सडक निर्माण होने से ग्रामीणों का रास्त सुगम होने से आवागमन सुगम हुआ है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति मनुप्रिया यादव ने कहा कि दस वर्षो में मोदी जी के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोडी है। जिला उपाध्यक्ष राजेश गिरोठिया, विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह, मंडल अघ्यक्ष चन्द्रप्रकाश पंडा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह महुवा, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रंजना पंडा, श्रीमती मीनल चौरडिया, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम चारण, दिनेश पाटीदार, महेन्द्र सिंह पावटी, राहुल पाटीदार, कार्यकर्तागण, डॉ. दयाल रावत , मिडिया संयोजक अनुराग वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पक्षियाें का जीवन बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन ने मनासा में बांटे 2100साै परिंडे.….

May 17, 2024 03:21 PM

सिंगोली के भतीजे चित्तौड़गढ़ निवासी शूटर विद्यांश गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक...

May 17, 2024 03:09 PM

कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 25 से 31 मई तक......

May 17, 2024 02:09 PM

आवश्यक कार्य होने से विधुत प्रदाय बंद रहेगा...

May 17, 2024 10:05 AM

ईव्‍हीएम एसएलयू कार्य में उच्‍चतम न्‍यायालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कडाई से पालन किया गया - कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजगढ़…..

May 17, 2024 08:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 17, 2024 08:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 17, 2024 08:24 AM

जाट क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गहरे कुएं में गिरी गौ माता की गौभक्त युवाओं ने किस प्रकार से जान बचाकर पेश की मानवियता की मिसाल, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात सुरक्षित बाहर निकालकर बचाई गौमाता की जान, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....

May 16, 2024 09:03 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण....

May 16, 2024 08:05 PM

लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को पी.जी.कॉलेज नीमच पर होगी, कलेक्‍टर श्री जैन ने अधिकारियों को सौंपे मतगणना कार्य के दायित्‍व.....

May 16, 2024 08:02 PM

निपानिया आश्रम में मानस माधुरी फाल्गुनी बैरागी के मुखारविंद से श्री रामकथा का हो रहा है आयोजन......

May 16, 2024 07:54 PM

दरीबा श्री द्वारकाधीश धाम मंदिर पर मंहत लक्ष्मी दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम मारूति नंदन नवकुंण्डात्मक महायज्ञ का धूमधाम से हुआ समापन......

May 16, 2024 07:47 PM

सुमंगल सेवा संस्थान ने किया 100 बेबी किट का निशुल्क वितरण...

May 16, 2024 07:43 PM

आसन की नई तकनीकों व हांस्य से ओतप्रोत रहा शिविर का दूसरा दिन, खण्डेलवाल वैश्य समाज के शिविर की प्रशंसा...

May 16, 2024 07:40 PM

प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण...

May 16, 2024 07:34 PM

महिला के साथ मारपीट के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन‌ सोपा.....

May 16, 2024 05:47 PM

यातायात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना हेलमेट व बिना सिट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भरभड़िया फंटे पर लगाई जाएगी एलईडी लाईट......

May 16, 2024 05:02 PM

बरसाद पुर्व नगर की नालियों व नालों की समुचित साफ सफाई करवायी जायें..

May 16, 2024 04:46 PM

शिक्षक विश्नोई ने विद्यार्थियों को वितरित किए परीण्डे…..

May 16, 2024 04:32 PM