FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

खुली जीप में सवार हुए सांवरिया सेठ,बेलगाड़ी में मायरा लेकर पहुंचे महाराणा बंगला, बैंड-बाजे और ढ़ोल-ढमाके के साथ नगर में निकला भव्य जुलुस, भजनों पर झूम उठी महिलाएं, राधा-कृष्ण के स्वांगधारी रहें आकर्षण का केंद्र,जगह-जगह हुआ स्वागत....

  Updated : May 04, 2024 07:41 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  धार्मिक

नीमच :- शहर के महाराणा बंगला,कोर्ट के पीछे ब्रज नंदिनी महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया गया। कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को मायरा अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाया गया। शुक्रवार दोपहर ब्रज नंदिनी महिला मंडल व अग्रवाल जागृति महिला क्लब की महिलाए बड़ी संख्या में शहर के तिलक मार्ग स्तिथ श्री खाटूश्याम मंदिर पर एकत्रित हुईं। जहां से बैंड–बाजे और ढ़ोल–ढमाके के साथ श्री सांवरिया सेठ खुली जीप में सवार होकर नानी बाई के यहां ग्राम नगर अंजार यानी की महाराणा बंगला कथा स्थल के लिए रवाना हुए। सांकेतिक रूप में कथा के अनुरूप श्री सांवरिया सेठ राधा–रूकमण सहित 16 हजार 108 रानियों के साथ 56 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे थे। श्री खाटू श्याम मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जिसमें सबसे आगे घोड़ों पर बच्चे स्वांग करके बैठें थे। जिसके पीछे बैंड और ढोल चल रहें थे,बैंड पर श्री सांवरिया सेठ के मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखर रहीं थी। जिस पर संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य करते हुए चल रहीं थी। जिनके पीछे एक खुली जीप में कथावाचक विनोद भैया राठौर अपने साथ सांवरिया सेठ की मनमोहक प्रतिमा लिए बैठे थे, वही जीप में पीछे राधा–कृष्ण के स्वंगधारी भी आकर्षण का केंद्र थे। जिनके पीछे बैलगाड़ी में अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा लाई गई मायरे की तमाम सामग्री वस्त्र,आभूषण,मिष्ठान इत्यादि रखें थे। बैलगाड़ी के पीछे बग्गी में दो महिलाएं भी राधा–कृष्ण का स्वांग करके बैठी थी,जो बड़े ही आकर्षण का केंद्र थी। मायरे का चल समारोह श्री खाटूश्याम मंदिर से प्रारंभ होकर जाजू बिल्डिंग, सराफा बाज़ार,घंटाघर, नया बाज़ार,बारादरी,फव्वारा चौक,पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होता हुआ महाराणा बंगला स्तिथ कथा स्थल पर पहुंची। चल समारोह का मार्ग पर जगह–जगह विभिन्न समाजों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर श्री सांवरिया सेठ के पहुंचने के बाद ढ़ोल–ढमाको,रंगारंग आतिशबाजी व पुष्पवर्षा कर श्री सांवरिया सेठ की भव्य अगवानी की गई। जिसके बाद विधिवत रूप से श्री सांवरिया सेठ ने कथा पांडाल में नानी बाई का मायरा भर कर रस्म को अदा किया। जिसके पश्चात कथावाचक विनोद भैया राठौर ने अंतिम दिवस कथा को अपने मुखारविंद से प्रवाहित कर विश्राम दिया। इस दौरान ब्रज नंदिनी महिला मंडल की संरक्षक संगीता शर्मा,अध्यक्ष अर्चना शर्मा,सचिव पायल अग्रवाल,उपाध्यक्ष मीनाक्षी पाटीदार,कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा, सह सचिव रुक्मन पुरोहित,मीडिया प्रभारी दीपा यारदे,संयोजिका अनुराधा शर्मा,संयोजिका संगीता शर्मा,संयोजिका सुनीता सैनी, सह संयोजिका प्रियंका सैनी, सह संयोजिका निकिता शर्मा सहित अग्रवाल जागृति महिला क्लब की सभी सदस्या तथा बड़ी संख्या में 500 से अधिक अन्य कई श्रद्धालु शामिल हुए।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मतदान के बाद भाजपा-कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड तैयार चुनाव में निष्क्रिय रहने वाले नेताओं की होगी छुट्टी.....

May 18, 2024 08:34 AM

मनासा पुलिस की एक ओर सफलता, 10 दिन पूर्व घर से लापता नाबालिक बालिका को तत्काल कार्यवाही कर किया सुरक्षित बरामद....

May 18, 2024 08:31 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 18, 2024 08:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 18, 2024 08:24 AM

यातायात पुलिस व नगर पालिका की कार्रवाई, दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठकर वाहन चलाने पर दी समझाइश.....

May 17, 2024 10:34 PM

दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए धमकाना भी आत्महत्या के लिए उकसाने जैसा.....

May 17, 2024 09:41 PM

मध्य प्रदेश में चार जून के बाद ही स्वेच्छानुदान दे पाएंगे विधायक, नए हितग्राही भी अभी नहीं जुड़ेंगे.....

May 17, 2024 09:39 PM

जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की ओर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश...

May 17, 2024 09:31 PM

पत्रकार के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने वाले सरपंच के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज....

May 17, 2024 09:03 PM

23 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वरना कार जब्त....

May 17, 2024 08:46 PM

देशी शराब के 209 कार्टून से भरी पीकअप जब्त, अल्टो कार से एस्कोर्टिंग करते तीन आरोपी सहित चार गिरफ्तार.....

May 17, 2024 08:41 PM

अनिल की मौत बनी रहस्य, रिपोर्ट का इंतजार.....

May 17, 2024 08:39 PM

जुम्बा व एरोबिक्स म्यूजिक सिखा शिविरार्थी ने, पत्रकार खण्डेलवाल स्मृति शिविर में आज मिट्टी के सकोरे, ज्यूस व फ्रूट सलाद देंगे.....

May 17, 2024 08:36 PM

युवक ने अपने ही घर में रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मामला जाँच में

May 17, 2024 07:59 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेता सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का शुभारंभ...

May 17, 2024 07:35 PM

निरोग रहने के तरीके सीखे, भारत विकास परिषद का तीन दिवसीय योग शिविर प्रारंभ....

May 17, 2024 07:28 PM

पेयजल समस्‍या के समाधान के लिए 112 हेण्‍डपम्‍प सुधारे- नये 11 सिंगलफेस विद्युत पम्‍प स्‍थापित.....

May 17, 2024 06:52 PM

वृद्धजन स्‍वास्‍थ्‍य शिविर 20 मई को....

May 17, 2024 06:50 PM

लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी, पानी, छाछ व अन्‍य तरल पदार्थो का सेवन करें, लू (तापघात) से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी....

May 17, 2024 06:46 PM