ध्वज दंड कलश प्रतिष्ठा सह प्रथम ध्वजारोहण अष्टानिंहका महोत्सव का शंखनाद कल से...
Updated : May 06, 2024 10:11 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- श्री जैन श्वेताम्बर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट , श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर एवं आचार्य अपूर्व मंगल रत्न सागर सूरि जी मसा के शिष्य रत्न बंधु त्रिपुटी आगम रत्न सागर जी महाराज ,प्रशम रत्न सागर जी महाराज ,वज्र रत्न सागर जी महाराज, साध्वी वर्या शुद्धि प्रसन्ना श्री जी म. सा, प्रवृधि श्री जी म. सा समृद्धि श्री जी मसा प्रफुल्ल प्रभा श्री जी मसा वैराग्य पूर्णा श्री जी मसा आदि ठाना की पावन निश्रा में महावीर जिनालय जीर्णोद्धार के पश्चात ध्वज दंड कलश प्रतिष्ठा सह प्रथम ध्वजा रोहण अष्टानिहका महोत्सव का शंखनाद आज मंगलवार 7 मई 2024 महावीर जिनालय विकास नगर पर दोपहर 12.39 बजे कुंभ व दीपक स्थापना ज्वारा रोपण के साथ होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया, सचिव राजेंद्र बंबोरिया ने बताया कि बुधवार 8 मई को दोपहर 12 .39 बजे पार्श्व पंचकल्याणक पूजा, विधि कारक गौरव जैन नागदा,9मई को सुबह 8 बजे बारादरी पर नवकारसी, बंधु त्रिपुटी मुनिराज आगम रत्न, प्रशम रत्न सागर जी महाराज साहब, वज्र रत्न सागर जी महाराज आदि ठाना का सामैया जुलुस प्रारंभ होगा जो बारादरी, बजरंग चौक ,बिहार गंज नया बाजार ,घंटाघर, भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर पुस्तक बाजार होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगा। ध्वजा व कलश का चढ़ावा बोला जाएगा। नवकारसी के मुख्य लाभार्थी विमल गोपावत ,संजय संघवी निंबाहेड़ा परिवार होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड जैन भवन के पास आयोजित किया जाएगा जिसके लाभार्थी प्रेम प्रकाश, सुशील , राहुल जैन पगारिया परिवार होंगे। शाम 6 बजे कुमार पाल महाराजा द्वारा आरती महावीर जिनालय विकास नगर नीमच पर आयोजित की जाएगी ।रात्रि 8:30 बजे प्रवचन विषय मानव तू राम राम बन भक्ति संध्या निखिल एंड पार्टी मुंबई होंगे। 10 मई शुक्रवार सुबह 8बजे से 9 तक मिडिल स्कूल ग्राउंड पर नवकारसी के धर्म लाभार्थी जमनालाल नपावलिया परिवार होंगे। प्रातः 9 बजे शत्रुंजय भाव यात्रा संगीतकार महेंद्र जैन एंड पार्टी मुंबई होंगे। दोपहर 2 बजेआदिनाथ पंचकल्याणक पूजन विकास नगर पर आयोजित किया जाएगा विधि कारक गौरव जैन नागदा होंगे। भक्ति संध्या महेंद्र जैन मुंबई शुभम नाकोड़ा, हितेश नागोरी भजन गायक कलाकार होंगे।भक्ति संध्या के लाभार्थी हिम्मतमल रुंगरेचा परिवार होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी डॉक्टर रिद्धि वर्धन, डॉक्टर सिद्धि वर्धन चौरडिया परिवार होंगे। शनिवार 11 मई को सुबह 8 बजे नवकारसी मिडिल स्कूल ग्राउंड पर पर होगी पर होगी जिसके लाभार्थी विमल कुमार गांग परिवार नीमच होंगे। 9बजे गुरु वधामणा एंकर संजय भाऊ होंगे। दोपहर 3 बजे मेहंदी सांझी एंकर पूजा नाहर बड़ोद होगी जिसके लाभार्थी विजया बाई प्रकाश चौधरी परिवार नीमच होंगे। हाईटी 4 बजे होंगी जिसके लाभार्थी सुंदर देवी चोपड़ा परिवार होंगे। रात्रि 8 बजे पद्मावती गरबा का आयोजन होगा एंकर अस्मिता शाह पार्टी अहमदाबाद होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे मिडिल स्कूल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। धर्म लाभार्थी कल्पना बेन अल्पेश जैन परिवार मकराना होंगे। रविवार 12 मई को मि. स्कूल ग्राउंड पर जिसके धर्म लाभार्थी महावीर आशीष सुराणा परिवार होंगे। प्रातः 9बजे पद्मावती पूजन 108 जोड़ों के साथ विधि कारक मनोज हरण होंगे। पूजन सामग्री किट के लाभार्थी सागर बाई मूलचंद बंबोरिया परिवार होंगे। सांस्कृतिक धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम रात्रि 8 बजे आयोजित किया जाएगा। समस्त महिला मंडल अंकित लोढ़ा रायपुर छत्तीसगढ़ भजन गायक कलाकार होंगे जिसके धर्म लाभार्थी डॉक्टर रमेश, रोहित दक परिवार नीमच होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे भागेश्वर मंदिर नूतन स्कूल के पीछे नीमच पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी राकेश कुमार, चिराग आंचलिया नीमच, मुदित बोथरा सुरत होंगे। 13मई सुबह 8बजे नवकारसी मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। धर्म लाभार्थी बसंती लाल सुन्दर तांतेड परिवार होंगे। प्रातः 9 बजे लाइव प्रतिमा निर्माण प्रभु के माता-पिता द्वारा जन्म कल्याण महोत्सव कर्सन भाई पालीताणा गुजरात दोपहर 2 बजे नवग्रह पाटला पूजन 10 दिगपाल अष्ट मंगल रात्रि 8 बजे प्रभु भक्ति एवं प्रवचन संगीतकार विनीत गेमावत धर्म लाभार्थी अख्खे सिंह कोठारी परिवार होंगे। साधार्मिक वात्सल्य 11:30 बजे भागेश्वर मंदिर नूतन स्कूल के पीछे नीमच पर आयोजित किया जाएगा इसके लाभार्थी अनिल नागोरी परिवार होंगे। 14 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे नवकारसी मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी जिसके धर्म लाभार्थी मुकेश आंचलिया परिवार होंगे। ध्वजा का सामैया जुलूस प्रातः 9बजे मिडिल स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होकर महावीर जिनालाय विकास नगर नीमच पर पहुंचेगा। जहां सुबह 10 बजे साधु संतों के प्रवचन धर्म सभा कमली अर्पण एवं श्री संघो का बहुमान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा स्नात्र पूजन महावीर जिनालय विकास नगर पर आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रमों में चाय के लाभार्थी श्रीमती राजुल बेन, विनीत जारौली परिवार नीमच होंगे। साधार्मिक वात्सल्य प्रातः 11:30 बजे मिडिल स्कूल मैदान पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी राजमल छाजेड़ परिवार होंगे। तिलक के लाभार्थी मनोहर सिंह लोढ़ा परिवार ,माला के लाभार्थी अनिल, संजय बेगानी परिवार, पगड़ी के लाभार्थी श्रीमती कोमल कुंवर, अनिल कोठारी परिवार होंगे।जय जिनेंद्र के लाभार्थी नरेश नंदेचा परिवार नीमच होंगे।
और खबरे
बालिका संस्कार शिविर मार्शल तृतीया का शुभारंभ 23से....
May 19, 2024 02:48 PM
साधु संतों के त्याग से ही जिन शासन की ध्वजा लहरा रही है-साध्वी प्रवृधिश्रीजी मसा, जिनशासन स्थापना दिवस पर यात्रा में सहभागी बने समाज जन....
May 19, 2024 02:46 PM
श्री सुमति नाथ जिनालय एवं दादागुरु देव मंदिर ध्वजारोहण में उमड़े समाज जन......
May 19, 2024 02:42 PM
भागदौड़ भरी दिनचर्या में योग को अपनाएं - डॉ. जैन, पत्रकार खण्डेलवाल स्मृति पांच दिवसीय योग शिविर का समापन...
May 19, 2024 02:37 PM
चीताखेड़ा में नवरत्न हेंम भव्य पाठशाला के तत्वावधान में मनाया जिन शासन स्थापना दिवस, पढ़े दशरथ माली की खबर....
May 19, 2024 11:10 AM
यातायात व केंट थाना पुलिस ने तीन सवारी एंव मोबाईल पर बात करते, बिना सिट बेल्ट वाहन चालको पर समझाईश के बाद की चालानी कार्रवाई.....
May 19, 2024 07:29 AM
रेलवे स्टेशन नीमच में मिला 12 वर्षीय नाबालिग बालक, जीआऱपी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समझा बुझा कर परिजन के सुपुर्द किया....
May 19, 2024 07:19 AM
नहीं रहे पिपलोन के 80 वर्षीय रोडीलाल जी माली, परिवार में शौक, शवयात्रा प्रात 10:00 बजे....
May 19, 2024 07:08 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 19, 2024 07:02 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 19, 2024 07:01 AM
सांसद सुधीर गुप्ता मुंबई उतर लोकसभा सीट प्रत्याशी पीयुष गोयल के पक्ष में तीन दिवसीय प्रचार पर, मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षो में देश आज पांचवी आर्थिक ताकत बनकर खडा है…..
May 18, 2024 09:09 PM
सरकारी स्कूलों के 90 हजार विद्यार्थियों को जुलाई तक लैपटाप की राशि मिलने की उम्मीद.....
May 18, 2024 09:02 PM
24 जिलों में प्रभारियों पर है स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी, 28 में ही स्थायी सीएमएचओ पदस्थ......
May 18, 2024 08:57 PM
मंडी हमाल कर्मचारी विवाद में हथियार लहराने का मामला गर्माया, मंडी व्यापारियों में आक्रोश सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठी.....
May 18, 2024 07:30 PM
जिनशासन स्थापना दिवस पर शोभायात्रा कल....
May 18, 2024 06:47 PM
रक्तदान कर मनाया समाजसेवी नरेश सोनावा ने अपना जन्म दिवस....
May 18, 2024 06:41 PM
सिंगोली में हो रहा है भारतीय मुद्रा का अपमान और बहिष्कार, व्यापारी नहीं कर रहे हैं एक-दो और पाँच के सिक्कों का लेनदेन....
May 18, 2024 06:38 PM
एसबीआई बैंक शाखा सिंगोली के शाखा प्रबंधक निलेश शर्मा कलेक्टर के हाथो हुए सम्मानित, शासकीय योजनाओ को शत-प्रतिशत लागु करने पर मिला सम्मान.....
May 18, 2024 06:12 PM
मादक पदार्थ की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार, 28 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ एक मोटर सायकिल जप्त.....
May 18, 2024 05:50 PM