FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच ब्लॉक कांग्रेस ने शहर में निकाली रैली,नपा कार्यालय का घेराव कर दिया धरना, मटकी फोड़ कर किया प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन,स्वाति चौपड़ा हाय हाय के लगें नारे...

  Updated : June 27, 2024 08:05 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच :- शहर की जनता ने नगर के विकास के लिए एक शिक्षित महिला को नपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी,लेकिन हमारा शहर नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ने की बजाय और गड्डे में चला गया हैं। दुर्भाग्य की बात हैं की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा लोगों को उनके हक की चीजे तक उपलब्ध नहीं करवा पाई हैं। शहर के नागरिक पानी, सड़क, कुत्ते इत्यादि छोटी –छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भटक रहें हैं। आज शहर की जनता भाजपा की इस नगर सरकार को कोस रहीं हैं,क्योंकि डबल इंजन की सरकार में जनता के हाथ में झुमला थमा कर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया गया हैं। यह बात गुरुवार को शहर के नपा कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नपा कार्यालय घेराव और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया बोल रहें थे।
गौरतलब है की नपा में नई भाजपा की परिषद के गठन होने को अब दो वर्ष पूरे होने को आए हैं,और पदभार ग्रहण करने के दौरान नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने शहर की जनता को कई हसीन सपने दिखाए थे। लेकिन वे अब तक एक भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई हैं,और तो और कुत्ते व पानी की समस्या का समाधान करने तक में नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा विफल साबित हुई है। इन नाकामियों को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा की नगर सरकार और नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजन गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एकत्रित हुए। जहां से वे पैदल रैली के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नपा कार्यालय पहुंचे। रैली के दौरान कांग्रेसजन नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा हाय–हाय के नारे लगाते हुए चल रहें थे। नपा कार्यालय में पहुंचने के बाद कांग्रेसजनों ने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के कक्ष के बाहर धरना दे दिया, यहां करीब एक घंटे तक धरना चला। जिसमें कांग्रेस जनों ने नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा और उनकी परिषद को भ्रष्ट व निकम्मा करार दिया। धरने को शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने भी संबोधित किया, जिसमें श्री अहीर ने कहा की दो वर्षों में शहर का कोई खास विकास नहीं हुआ हैं। या एक भी ऐसी उपलब्धि नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की नहीं हैं,जिसे लोग सालों तक याद रखें। राकेश अहीर ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के कार्यकाल को जनता हमेशा नाकामियों के कार्यकाल से याद रखेगी। भाजपा की यह डबल और तिबल इंजन वाली सरकार लोगों को पीने का पानी और आवारा कुत्तों की समस्या से तक निजात नहीं दिला पा रहीं हैं। श्री अहीर ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को अपने दफ्तरों से बाहर निकल कर धरातल पर जाना चाहिए, और आम लोगों से मिलना चाहिए। इससे उन्हें पता चल जाएगा की शहर की जनता उनसे कितनी खुश हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष व पार्षद योगेश प्रजापति ने भी नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा पर सीधा हमला बोला। श्री प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा की इतिहास की सबसे भ्रष्ट और निक्कमी नपा अगर कोई लिखी जाएगी,तो वह स्वाति चौपड़ा की नगरपालिका लिखीं जाएगी। योगेश प्रजापति ने कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा शहर की जनता का कल्याण नहीं चाहतीं हैं, इसी कारण वे अपनी हिटलर शाही चल रहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री प्रजापति ने कहा की शहर में इन दो वर्षों में जितनी भी सड़कें बनी हैं, उनमें सीधे–सीधे भ्रष्टचार हुआ हैं। योगेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कई तीखे आरोप लगाते हुए कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की परिषद में लोग मूलभूत सुविधाओं को भी तरस चुके हैं,और हमारी नपाध्यक्ष जमीन घोटालों,कुत्ता नसबंदी घोटाला,होर्डिंग्स घोटाला,कचरा घोटाला आदि काम अपने संरक्षण में करवा रहीं हैं। कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बारी–बारी से नपा में आयोजित धरने को संबोधित किया, और भाजपा की नगर सरकार को पूरी तरह से भ्रष्ट और निक्कमा घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता और शहर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दो महेंद्र लॉक्स ने भी नपा के जिम्मेदारों को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसमें श्री लॉक्स ने सीधे तौर पर कहा की नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा अपने एसी चैंबर को छोड़ कर धरातल पर आए,तब उन्हे नगर के लोगों की समस्या दिखाई देंगी। महेंद्र लॉकस ने अपने संबोधन में कहा की इस परिषद को शहर के लोगों की नहीं बल्कि अपने चहेते तथा रिश्तेदारों की चिंता हैं,और इन लोगों को इस परिषद में संरक्षण देकर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद महेश पाटीदार ने कहा की नपा ने पानी के नाम पर लाखों–करोड़ों रुपए खर्च किए थे,और इन्होंने दावा किया था की यह लोग तीसरी मंजिल तक पानी पहुंचाएंगे। और दिन भर पीने का पानी दिया जाएगा,लेकिन भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में काफी अंतर हैं। श्री पाटीदार ने कहा की आज जनता को तीन दिन में पानी दिया जा रहा हैं,ओर वो भी 15–20मिनिट ही पानी दे रहें हैं। महेश पाटीदार ने कहा की शहर की जनता अब इनकी नीति और नीयत को समझ रहीं हैं। धरने में मनोहर अम्ब आदि नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। और भाजपा परिषद पर जमकर हल्ला बोला । जिसके बाद धरने में शामिल महिला कांग्रेस की महिलाओं ने नपा कार्यालय परिसर में मटकी फोड़ कर प्रदर्शन किया। धरने का संचालन कांग्रेस नेता कमल मित्तल द्वारा किया गया। अंत में कांग्रेस नेताओ ने सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शहर की 07 बड़ी समस्याओं का उल्लेख किया गया हैं। तथा शहर कांग्रेस ने इन समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की मांग भी सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ से की हैं। इस दौरान संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल,ब्रजेश सक्सेना, ओम दीवान,गजेंद्र यादव,महेश वीरवल,हरीश दुआ,संजीव पगारिया, पृथ्वी सिंह वर्मा,नजमा कारपेंटर, सुमित्रा पोरवाल, वीना सक्सेना,हरगोविंद दीवान, बलवंत यादव,अंजना सोनकर,भारत अहीर, नजमा बी, लप्पो आपा,रानी मसूदी, रणजीत सिंह तंवर,मनीष कदम,इलियास कुरैशी, मीना कुरील, अमन विनायका,जुगल अहीर,राजेश जायसवाल,हारून रसीद,बलबीर सुराह,साबिर मसूदी व जाकिर नागोरी सहित बड़ी संख्या में अन्य कई कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM

करवा चौथ पर पति-पत्नी ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदी महिला, बॉडी के टुकड़े-टुकड़े हुए, युवक ने घर आकर लगाया फंदा....

October 21, 2024 04:48 PM

जिला पुलिस लाईन में 65 वॉ पुलिस स्मृति दिवस का हुआ आयोजन, सर्वोच्च बलिदान देकर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणो की आहूती देने वाले शहिदो को दी गयी श्रद्धांजली...

October 21, 2024 04:43 PM

कुछ न बनने वाला ही सब कुछ बन जाता है, 22 अक्टूबर को भिंडर में विशाल सत्संग...

October 21, 2024 04:16 PM