FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

श्री कृष्ण का गुणानुवाद श्रवणीय है.औऱ श्री राम का चरित्र अनुकरणीय है- भागवताचार्य कौशलेंद्र महाराज, भागवत कथा में वामन, राम और कृष्ण की लीलाओं से समझाया जीवन का रहस्य....

  Updated : September 21, 2024 05:47 AM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  धार्मिक

सिंगोली :- भगवान राम का जीवन अनुकरणीय है, वहीं श्रीकृष्ण का जीवन श्रवणीय है। हमें भगवान राम के दिखाए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की कथा सुनने मात्र से ही प्राणियों का कल्याण हो जाता है। सिंगोली विवेकानन्द बाजार स्थित गौतमालय भवन में तिवारी और बिल्लू परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में भावताचार्य पं. कौशलेंद्र महाराज ने चौथे दिन व्यासपीठ से कहा कि श्री कृष्ण का गुणानुवाद श्रवणीय है और श्री राम का चरित्र अनुकरणीय है। श्रीकृष्ण की कथा को निरंतर श्रवण करते रहना चाहिए क्योंकि निरंतर कृष्ण का गुणानुवाद सुनने मात्र से यह मन श्री कृष्ण के चरण कमल में लग जाता है। भगवान श्रीराम ने जिस चरित्र का पालन किया, जिस मर्यादा का पालन किया, उनके चरित्र का, उनके द्वारा बनाई हुई मर्यादा का पालन इस मनुष्य को निरंतर करते रहना चाहिए। भगवान भक्तों के कल्याण के लिए ही कभी राम रूप में प्रकट होते हैं, कभी कृष्ण रूप में प्रकट होते हैं और पृथ्वी का भार उतार कर सुंदर लीला करके अपने दिव्य धाम को चले जाते हैं।
वामन अवतार का वर्णन करते हुए शुक्रवार को पं. कौशलेंद्र महाराज ने आगे बताया कि राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगने का वचन लेकर भगवान वामन ने असुरों के आतंक से पृथ्वी को बचाया था। इसके बाद भगवान त्रेतायुग में श्रीराम के रुप में अवतरित हुए और संसार को रावण के त्रास से मुक्त किया। श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है। हमें उनके जीवन से जीने का सही तरीका सीखना चाहिए। भगवान ने समय-समय पर लोगों की रक्षा के लिए इस पृथ्वी पर अवतार लिया है। इसके बाद द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण धरती पर स्वयं प्रगट हुए। भगवान के गोकुल पहुंचने पर सभी नंदबाबा को बधाई देते हुए गाने लगे- नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...। कथा में आगे उन्होंने बताया कि भगवान को जब भक्तों के ऊपर अपार कृपा करनी होती है, अपार दया करनी होती है, तब इस भूलो पर प्रकट होकर सुंदर लीला करते हैं। भगवान के भक्त उस लीला का स्मरण करके, श्रवण करके, पालन करके अपना कल्याण कर लेते हैं।
श्रीमद् भागवत मोक्षदायी - कथा में आगे बताते हुए पं. कौशलेंद्र महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ऐसा साधन है, जिससे इंसान को अनंत काल से चले आ रहे जन्म और मृत्यु के काल चक्र से मुक्ति मिल जाती है। आजकल चारों तरफ अराजकता का भाव आ गया है क्योंकि आज लोग आधुनिकता के दौड़ में लगे हुए हैं। मनुष्य को ये समझना चाहिए कि आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता को भी साथ रखें और भगवान की कथा को श्रवण कर उसके बताए मार्ग पर चलें।
कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनंद भयों, जय कन्हैयालाल से गुंजा पण्डाल - श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन सभी ने भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कथा वाचक. कौशलेंद्र महाराज द्वारा नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन करने के साथ आयोजन स्थल का पूरा माहौल भी नंदोत्सव के रंग में पूरी तरह से रंग दिया गया। जिसमें नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल और हाथी घोडा पालकी जय कन्हैयालाल के उद्घोष के साथ समूचा आयोजन परिसर गूंज उठा भक्तों ने भजनों की धुनों पर मगन होकर थिरकते हुए श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आनंद मनाते हुए भक्तों के बीच खूब मिठाई, टॉफीयां और एक दुसरे को बधाई दी कथा वाचक. ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आये हैं। कथा के प्रारंभ में नगर परिषद के अध्यक्ष सुरेश जैन भाया जी बगड़ा, पार्षद राजेश भंडारी, सुनील सोनी, संजय सुथार,जीवन पंचोली तथा सत्यनारायण विश्नोई ने व्यास पीठ पर विराजित कौशलेंद्र जी महाराज का सिंगोली नगर की और से शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। महाराज श्री ने सभी को उपरणा पहनाकर आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता रवीन्द्र मेहता के साथ ही धारडी के पूर्व सरपंच रमेश धाकड़, कोटा से आए डॉक्टर दुर्गा शंकर शर्मा और वेदप्रकाश तिवारी ने व्यासपीठ का पूजन कर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया। कथा के अंत में राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण देराश्री, वरिष्ठ अभिभाषक रमेशचंद्र पंचोली, पुष्पेन्द्र बगड़ा, जितेश गुरूजी, कमलेश शर्मा और ओम व्यास मांडलगढ़ ने परिजनों के साथ भागवत जी की पूजा कर आरती की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM