FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नौ दिनों तक गूंजेंगे माता के जयकारे, मंदिरों में दर्शन को उमड़ रहे हैं श्रद्धालु...

  Updated : October 06, 2024 11:32 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- शारदीय नवरात्र उत्सव की शुरुआत बड़े ही धार्मिक उल्लास के साथ प्रथम दिवस गुरुवार को घट स्थापना के साथ नौ दिवसीय नवरात्री उत्सव के शुभारंभ के साथ खनकने लगी डांडियों की खनक । अंचल भर में माता के मंदिरों सहित गांव -गांव घर- घर चौक -चौराहों पर माता नवदुर्गा की स्थापना की जाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं माता के मंदिरों में भी विशेष रूप से साज-सज्जा के साथ रंग-रोगन किया जाकर लाईटिंग व साउंड के साथ माता रानी के कर्णप्रिय भजनों के गीतों पर श्रद्धालु आल्हादीत हो रहे हैं। गुरुवार से नौ दिवसीय नवरात्री उत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन भक्तों द्वारा पंडालों में घट स्थापना व मूर्ति स्थापना कर पूजन आरती व हवन के आयोजन किए गए। भक्त ढोल ढमाको की थाप व गुलाल के रंग में सराबोर थे। गुरुवार पूरा दिन माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा और मां की भक्ति से भरा रहा। माता के मंदिरों में पहले ही दिन दर्शन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। भक्ति व शक्ति के आगे हर शीश नतमस्तक नजर आया। विगत कई वर्षों से काराबावजी चौक एवं राजीव कालोनी में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा धूमधाम से माता रानी की प्रतिमा की स्थापना करते रहे आ रहे हैं। समिति के सदस्य रजनीश दक, प्रभु लाल बसेर सहित माता बहनों ने उपस्थित रहकर पूजा अर्चना की। यहां नवरात्रि में किये जाने वाले गरबा अंचल भर में काफी चर्चित होकर धर्मालुओं, माता, बहनों के लिए आनंददायक वातावरण निर्मित करता है।
आवरी माता जी के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं लगा रहे हैं हाजरी - नवरात्रि उत्सव पर क्षेत्र भर के माता मंदिरों में भक्तों का दर्शनार्थ तांता लगने लगा है , आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी,जय अम्बे,सीतला माता, वैष्णो देवी, कामाक्षा देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब अपनी मनोवांछित कामना लेकर हाजरी लगा रहे हैं और जयकारों के साथ ही माता रानी को शीश नमन कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन द्वारा माकुल व्यवस्था - जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भी क्षेत्र में विगत दिनों से हो रही अपराधिक घटनाओं को मद्वेनजर देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा दृष्टि से हर कदम अब फूंक-फूंक कर उठा रही है। अपराधिक क्रिमिनलों गुण्डों, मनचलों, शरारतियों पर सिविल वर्दी में पुलिस जवान मुस्तैद है। वहीं पूरी तरह से शांति बनाए रखने हेतु नजरें जमाएं हुए हैं। जीरन पुलिस थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM