FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अपने भक्त के हर दुःख को समेट लेती है महामाया आवरी माता, भक्त और आवरी माताजी का सीधा संबंध, मान्यताओं के कारण देवी का धाम बन गया जन आस्था का केंद्र, देवी के शक्तिपीठ पर उमड़ रहा है भक्तों का जमघट.....

  Updated : October 07, 2024 12:46 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- नीमच जिले के तहसील जीरन का चीताखेड़ा से राजस्थान रंभावली मार्ग पर चीताखेड़ा की पंचायत क्षेत्र का मजरा गांव माताकाखेडा की पावन धरा पर 431 वर्ष पुराना अतिप्राचीन आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी का अलौकिक मंदिर जो प्रमुख स्थलों में शुमार है। कभी थी विरान जगह,आज जनआस्था का बन गया केंद्र। जो भक्तों के लिए चमत्कारिक धाम भी है। यह आने वाले सभी श्रद्धालुओं के दर्शनों को पाकर समस्त रोगों से मुक्ति पाने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मां आवरी का यह स्वरूप शक्ति का स्वरूप है, जो भक्तों के दुःख को दूर करता है। माता के मंदिर में वर्ष में एक बार चैत्र नवरात्र मास में नौ दिवसीय विशाल मेले का आयोजन मेला समिति द्वारा आयोजित करवाया जाता है, इस दौरान यहां की छटा अलग ही दिखाई पड़ती है। इस शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है।दूर दूर से भक्त लोग यहां माता आवरी की दिव्य दर्शनों हेतु आते हैं। इस अवसर पर मंदिर में भजन संध्या, कवि सम्मेलन, भजन कीर्तन ,जागरण एवं भंडारे का विशेष आयोजन किया जाता है। आदिशक्ति की भक्ति का दौर विगत दिवस 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। ऐसे जिले में देवी के धाम पर इन दिनों भक्तों का जमघट लगा हुआ है। जिले में प्राचीन इतिहास व मान्यताओं के चलते वर्षों पुराने स्थित देवी का मंदिर जन आस्था का केंद्र बन गया है। आवरी माता के इस धाम पर असाध्य रोगों से मुक्ति के साथ अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भी भक्तों के नवरात्रि के इस दौर में विशेष रूप से पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। लकवा पीडित रोगी यहां बड़ी संख्या में आते हैं । क्षेत्र में आवरी माता जी के इस मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यहां नवरात्रि के समय साल में एक बार चैत्र नवरात्रि में नौ दिनों तक विशाल मेला लगता है।
आवरी माता मंदिर का महत्व - महामाया आवरी माता जी के इस मंदिर में लोगों की गहरी आस्था है। यह मंदिर विगत 431 सालों से हजारों भक्तों के अटूट विश्वास का केंद्र है, लोगों की मान्यता है कि सैकड़ों वर्षों पुराना बड़ का पेड़ (वट वृक्ष) विद्यमान है जिनके तने पर जड़ों में माता की प्रतिमा विराजमान हैं विशेष रूप से वटवृक्ष और इनके जड़ों में विराजित मां जगदम्बा की परिक्रमा लगाने और विभुति लगाने मात्र से लकवाग्रस्त रोगियों के बेजान अंगों में जान फूंकने की क्षमता रखती हैं आवरी माता जी। माता के दर्शनों से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आवरी माता जी का यह मंदिर चमत्कारों से भरा हुआ है। समस्त भक्तों को माता के इस चमत्कारी रूप का फल भी प्राप्त होता है। यहां आने वाले रोग ग्रस्त लोग निरोगी होकर लौटते हैं। मां के दिव्य दर्शनों को पाकर सभी दुःखों का नाश होता है तथा हृदय में भक्ति का भाव जागृत हो जाता है। यहां के वातावरण में शांति एवं सुख का आभास समाहित है, जो प्रत्येक व्यक्ति को भक्तिमय कर जाता है।
नवरात्र में जौ बोने का विशेष महत्व है - पौराणिक मान्यताओं में जौ को अन्नपूर्णा का स्वरूप माना गया है। सृष्टि का पहला अनाज जौ ही है,नवरात्र उपासना में जौ उगाने का शास्त्रीय विधान है, जिससे सुख समृद्धि और शांति प्राप्ति होती है। नवरात्र में भगवती दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जौ उगाए जाते हैं।जौ को देवकार्य, पितृ कार्य व सामाजिक कार्यों में अच्छा माना जाता है। ऋषि मुनियों को सभी धान्यों में जौ सर्वाधिक प्रिय है। इसी कारण ऋषि तर्पण जौ से किया जाता है। पुराणों में कथा है कि जब जगत पिता ब्रह्मा ने ब्रह्माण्ड का निर्माण किया, तो वनस्पतियों के बीच उगने वाली पहली फसल जौ ही थी। नवरात्र के नवमी को अंतिम दिन जौ (वाड़ी) का विसर्जन किया जाता है। जिसे मालवी (गांवडेली) भाषा में नवडता उठाई जाती कहा जाता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM