FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मां भवानी की आराधनाओं के साथ रंगारंग गरबा महोत्सव चढ़े पूरे परवान पर....

  Updated : October 07, 2024 09:52 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा :- नौ दिवसीय शारदेय नवरात्र पर्व के पांचवें दिन सोमवार को ग्रामीण अंचल में आराधिकाओं पर गरबों का खुमार पूरी तरह चरम पर हैं। व्रत और उपवास भारतीय सनातन संस्कृति में अश्विन मास एक विशेष स्थान रखता है। व्रतों का उद्देश्य व्यक्ति को नैतिक व धार्मिक मार्ग पर चलाता है। घर में देवी पूजन के लिए जवारे लगाए जाते हैं और अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाती है पारण यानी पूजन की पूर्णता पर कन्या भोज कराया जाता है। कोई नंगे पांव तो कोई निराहार तो कोई उपवास सभी आराधक अपने अपने स्तर पर पाठ पूजा अर्चना भक्ति कर माता रानी को रिझाने में लगे हुए हैं। शाम ढलते ही गरबा पंडालों में डीजे की स्वरलहरियों पर उठती गुजराती गरबों के स्वर माहौल के साथ माता के भक्ति गीत सुनाई देने लगते हैं।मंदिरो के साथ ही पंडालों में माता की आरती के बाद शुरू हो जाता हैं आराधिकाओं के गरबों का दौर । गरबा पंडालो में आयोजकों द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया गया है। वहीं रात के 9 बजते ही पंडालों में डांडिया की खनक सुनाईं देने लगती हैं।आराधिकाए सजधजकर पंडाल में पहुंचती हैं और मां कीआराधना में लीन होकर गरबा नृत्यों में मग्न हो जाती हैं ।बस स्टेण्ड के पास कारा बावजी चौक , राजीव कालोनी के अलावा अन्य ग्रामीणों में गरबा महोत्सव समिति के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिदिन मां की आरती के उपरान्त पारम्परिक गरबों का आयोजन किया जा रहा हैं। सोमवार को कारा बावजी चौक पर आयोजित गरबा पंडाल में रात्रि 9 बजे गरबा पंडाल में जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता लबाना, महेंद्र सिंह दातला द्वारा मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थिति होकर मां दुर्गा को द्विप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर मां की विशेष आरती की। तत्पश्चात् गरबा उत्सव समिति अध्यक्ष पंकज टेलर, उपाध्यक्ष यतिंद्र बसेर, सचिव सुनील शर्मा, रजनीश जैन दक,शेलेन्द्र सगरावत,आशिष बसेर, शांतिलाल जैन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। पारम्परिक गुजराती व राजस्थानी परिधान पहनकर युवक युवतियां मां की आराधना करते हुए नृत्य गरबा डांडिया खेलने और अपनी पारम्परिक संस्कृति से जुडने का सुनहरा अवसर पर माता के पंडाल में सजधजकर .....चरड चरड म्हारी चकडोर चाले...........,पंखिडा रे उडन जाजे पावागढ़ रे...........,म्हारे महाकाली के द्वारे ढोल बाजे............,सवामण सोनो लायौ सोनिणो...........आदि डीजे साउंड पर गरबा पंडाल में माता रानी के गीतों की मधुर धुनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह रहे हैं। वहीं देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ गरबा पंडाल में गरबा नृत्य को निहार रहे हैं। चीताखेड़ा अंचल में विगत कुछ दिनों से चोर उचक्कों,शातिर बदमाशो एवं आशिक मिजाज के मनचलों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है उसी दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन अपनी पुलिस टीम को सिविल वर्दी एवं पुलिस वर्दी में किसी भी परिस्थिति में माहौल को शांति प्रिय बनाने के लिए पूरी तरह पैनी नजर जमाएं हुए हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM