FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ में क्रास कंट्री रेस -2024 का हुआ भव्य समापन...

  Updated : October 16, 2024 05:37 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  खेल

नीमच :- अन्य खेलों से अलग, क्रॉस कंट्री रेस व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प और टीम भावना का मिश्रण है, जहाँ व्यक्तिगत रिकॉर्ड टीम की जीत के समान ही मायने रखते हैं, इसलिए क्रॉस कंट्री रेस सबसे अच्छा खेल है । इससे हृदय प्रणाली, फेफड़े, स्नायुबंधन आदि भी मजबूत होते हैं। क्रॉस कंट्री रेस टीम में शामिल होने से धावक को एक ऐसा अनुभव मिलता है, जिसे कई एथलीट अपने पूरे जीवन में संजोकर रखते हैं। इसमें धावकों को व्यक्तिगत समय और टीमों को पॉइंट-स्कोरिंग पद्धति से आंका जाता है। क्रॉस कंट्री दौड़ मैराथन दौड़ के विपरीत होती है। आपको बताते चले कि मध्य प्रदेश सेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अन्तर्गत इस ग्रुप केन्द्र में क्राॅस कन्ट्री रेस प्रतियोगिता-2024 के अगले चरण के लिए प्रतिभागियों का चयन करने के उद्देश्य से दिनांक 14/10/2024 से 16/10/2024 तक अन्तर ग्रुप केन्द्र/बटालियन क्राॅस कन्ट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश सेक्टर के क्षेत्राधिकार की 08 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विधिवत समापन मेहता स्टेडियम में प्रातः 10 बजे एक भव्य समारोह के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 10 किलोमीटर क्राॅस कन्ट्री रेस में सिपाही/जीडी कमलेश भंवर 123 बटालियन ने 44.11 मिनट में रेस पूरी कर प्रथम स्थान एवं सिपाही/जीडी ए. श्याम कुमार 41 बटालियन ने 49.53 मिनट में रेस पूरी कर द्वितीय स्थान तथा सिपाही/जीडी आर्बिनस वानियांग 148 बटालियन ने 50.26 मिनिट में रेस पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्तर ग्रुप केन्द्र/ बटालियन क्रॅास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता के दौरान सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली टीमों में प्रथम स्थान पर 41 बटालियन एवं द्वितीय स्थान पर 148 बटालियन तथा तृतीय स्थान पर 123 बटालियन की टीमें रही। समापन समारोह के प्रथम बटालियन के कमाण्डेन्ट श्री विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे, जिन्होने ग्रुप केन्द्र नीमच के उप महानिरीक्षक श्री एस.एल.सी.खूप की सादर उपस्थिति में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान रही टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा अन्य खिलाडियों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विजेता टीमों एवं खिलाडियों को शुभकामनाएं दी तथा खेल भावना से खेल के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने बेहतर खेल से के.रि.पु.बल का नाम रोशन करने की उम्मीद भी जाहिर की। सेक्टर स्तर पर चयनित खिलाडियों को विषेश बधाई दी। कार्यक्रम में ग्रुप केन्द्र नीमच के स्पोर्टस अधिकारी श्री जी. दिनेश उप कमाण्डेन्ट, श्री पी.के. मीणा उप कमाण्डेन्ट प्रथम बटालियन के अलावा कैम्पस के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, खिलाड़ी एवं जवान भी मौजूद रहे ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM