FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आत्मा की शांति के बिना धर्म का पालन नहीं होता है - वैराग्य सागर जी म सा., सुख शांति को प्राप्त करना है तो अहिंसा व्रत का पालन करना चाहिए- -सुप्रभ सागर जी मसा, शांति सागर जी आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी वर्ष शांति सिंधु सुरि धर्म सभा...

  Updated : October 18, 2024 04:59 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- मनुष्य सुबह उठने के बाद देर रात तक हर कार्य करने के बाद यही सोचता है कि मुझे सुख शांति मिले, सुख शांति की खोज में भटकता रहता है लेकिन उसे शांति नहीं मिलती है। पापों की वृर्ती होगी तो आत्मा शांति नहीं मिल सकती है। मनुष्य को पाप कर्म से बचना होगा तभी उसे सच्ची शांति मिल सकती है। मनुष्य संसार में बार-बार भ्रमण करता रहता है इसी का नाम संसार है। जन्म बचपन जवानी बुढ़ापा परिवर्तन संसार चलता रहता है। सच्चाई के साथ धर्म का पालन करेंगे तो आत्मा को शांति मिलती है।यह बात मुनि वैराग्य सागर जी महाराज ने कही। वे श्री सकल दिगंबर जैन समाज नीमच शांति वर्धन पावन वर्षा योग समिति नीमच के संयुक्त तत्वाधान में 40 विद्युत केंद्र के पीछे गली में श्री शांति सागर मंडपम दिगंबर जैन मंदिर नीमच में‌ शताब्दी वर्ष शांति सिंधु सूर्य महोत्सव में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि यह दुनिया एक रंग मंच है इसमें कोई डॉक्टर, शिक्षक, वकील, पुलिस, व्यापारी,राजनेता तो कोई चोर का अभिनय करता है संसार में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी योग्यता के अनुसार पात्र का चयन होता है। सभी पात्र अस्थाई है 6 ढाला ग्रंथ के अनुसार संसार के दुखों का वर्णन इस प्रकार है। पशु योनि और मानव योनि दोनों हमारे सामने है मानव के पास सब कुछ है लेकिन शांति नहीं है पशु के पास कुछ भी नहीं है लेकिन शांति है। हमें शांति चाहिए तो वैराग्य भाव को जीवन में आत्मसात करना होगा। मिठाई के आहार की अपनी एक सीमा होती है यदि सीमा से अधिक मिठाई खाएंगे तो वह भी नुकसान करती है। कोई भी वस्तु नित्य नहीं है जो साधन की स्थिति मिल रही है उसी में आनंद लेना चाहिए ।वही सच्चा संतुष्ट होता है। प्रकृति परिवर्तनशील है। बरसात के बाद सर्दी आने वाली है पंखे बुरा लगने लग जाएंगे। परिवर्तन का नाम ही संसार है ।आत्मा का कल्याण करना है तो चारों गतियां का चिंतन करना होगा। मनुष्य को पंखा बंद होते ही गर्मी लगने लग जाती है लेकिन पशु बिना पंखे में भी रहने की आदत बना लेते है हमें इससे प्रेरणा लेकर दुखों को सहन करने की का अभ्यास करना होगा। पानी को व्यर्थ बहाना नहीं चाहिए पानी का सदुपयोग करना चाहिए और जीव दया का पालन करना चाहिए। लाइट पंखा भी फालतू नहीं चलना चाहिए इससे भी जीव हत्या का पाप लगता है। जीव हिंसा होती है और पैसा भी व्यर्थ जाता है। धर्मशाला और मंदिर में लाइट फालतू उपयोग नहीं करना चाहिए। मनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि सत्य बात भी अप्रिय नहीं होनी चाहिए। रात्रिभोजन का सदैव त्याग करना चाहिए। पानी सदैव छान कर पीना चाहिए। मनुष्य की यदि इच्छा शक्ति हो तो समाज सेवा का कठिन से कठिन कार्य भी सरलता के साथ पूरा हो सकता है। महाराष्ट्र के गांव में ग्रामीणों ने पूरे मंदिर का निर्माण पानी को छानकर किया था जो आज भी आदर्श प्रेरणादाई प्रसंग है। किसी एक गांव में एक ग्रामीण महिला इतनी दयालु है कि वह गाय को भी पानी छानकर पिलाती है इससे प्रेरणा लेकर हमें भी पानी छानकर पीना और पिलाना चाहिए। जीव दया का पालन हो सकता है और हमारी आत्मा का कल्याण हो सकता है। व्यापार या कोई भी कार्य करते समय अहिंसा व्रत का पालन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए ।व्यापार में झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा सच भी नहीं बोलना चाहिए कि दूसरों के लिए प्राण घातक बन जाए। कठोर वचन नहीं बोलना भी हिंसा और पाप कर्म को बढ़ावा देना होता है। अहिंसा का पालन करना है तो दूसरों को कड़वे वचन नहीं बोलना चाहिए। अपरिग्रह का पालन करेंगे तो जीवन में पुण्य बढ़ता रहेगा।आचार्य वंदना आरती के साथ हुई। धार्मिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित हुई, सुबह मंगलाचरण, चित्रनावरण शताब्दी रजत प्रथमाचार्य 108 शांति सागर जी महाराज महामुनिराज का महा पूजन, शास्त्रदान के बाद प्रवचन हुए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM