FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सुरक्षा सखी, समाज और पुलिस के मध्य की मजबूत कडी, बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण में निभाएं भूमिका - पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा सखी संवाद पखवाडे के दौरान जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा सखियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण....

  Updated : October 18, 2024 06:17 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौडगढ़ :- पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता के लिए संचालित किए जा रहे सुरक्षा सखी संवाद पखवाडे के दौरान पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री सुधीर जोशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ श्री मुकेश सांखला के मार्गदर्शन में युनिसेफ के सहयोग से शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस थानों पर चयनित सुरक्षा सखियों का जिला स्तरीय आमुखीकरण का आयोजन पंचायत समिति चित्तौडगढ़ स्थित सभागार में किया गया। आमुखीकरण में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सुरक्षा सखियों तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, बाल कल्याण समिति, तथा पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा बालिका सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता के लिए सुरक्षा सखी संवाद पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने सुरक्षा सखियों को पुलिस और आमजन के मध्य की कडी बताते हुए कहा कि कई बार पीड़ित द्वारा प्रकियाओं की जानकारी के अभाव में समस्या का सामना करना पडता है, ऐसे में सुरक्षा सखी सहयोग उपलब्ध करा सकते है। उन्होने पुलिय अधिकारियों को संबोधित करते हुए महिला एवं बालकों के मामलों में संवदेनशीलता से कार्य करने महिला हेल्प डेस्क एवं बाल हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन के निर्देश दिए। उन्होने सुरक्षा सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि समाज अथवा आस-पडौस में बालिकाओं से संबंधित सुरक्षा समस्याओं को खुलकर पुलिस से साझा करने के सुझाव दिए। आमुखीकरण के दौरान युनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती सिन्धु बिनुजीत ने सुरक्षा सखियों के गठन की आवश्यकता, उनके कार्यों तथा कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना क्षेत्र में बालिका सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता के प्रयासों के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया। उन्होने बालकों के साथ होने वाले संभावित साइबर अपराधों, दुव्यर्वहार आदि के बारे में बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाईन, साइबर हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे में जानकारी दी तथा किसी भी सुरक्षा संबंधित समस्या। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक चन्द प्रकाश जीनगर जी द्वारा सत्र के दौरान सुरक्षा सखियों को किशोर न्याय अधिनियम एवं भारतीय संविधान अंतर्गत प्रदत्त विशेष अधिकारों, राज्य एवं केन्द्र द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होने विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे शिशु गृह, बाल गृहों के बारे में जानकारी देते हुए बालकों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा प्रियंका पालीवाल ने बालिका सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालकों के साथ लैंगिक दुर्व्यवहार की घटनाओं के मामलों में रिपोर्टिंग प्रकिया तथा जिला स्तर पर बाल सुरक्षा के लिए कार्यरत विभिन्न संरचनाओं के बारे में बताया। महिला थाना थानाधिकारी मधु कंवर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा संचालित किए जा रहे महिला पुलिस थाना, महिला सलाह सुरक्षा केन्द और महिला हेल्प लाईन के बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश सांखला द्वारा उपस्थित सुरक्षा सखियों तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को राजस्थान पुलिस की राजकोप एप्लीकेशन के बारे में एवं पुलिस थानों की सोशल मिडीया पर उपलब्धता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होने बताया कि सुरक्षा सखी संवाद पखवाडे के दौरान सभी पुलिस थानों की सोशल मिडीया पर सुरक्षा सखियों की फोटो को डिस्पले के रूप में लगाया गया है तथा सराहनीय कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में जिले के सभी पुलिस थानों के बाल कल्याण, पुलिस अधिकारीगण थानाधिकारी संजीव स्वामी, बाल अधिकारिता विभाग के नवीन ककेरडा, पुलिस विभाग के हैड कानि. रामपाल एवं कार्यक्रम के आकाश उपाध्याय सहित 100 से ज्यादा प्रतिभागी उपस्थित थे।.पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा सखियों से संवाद प्रशिक्षण के उपरान्त सुरक्षा सखियों द्वारा खुली चर्चा के सत्र के दौरान सभी पुलिस थानों की सुरक्षा सखियों से पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी जी ने संवाद किया। इस दौरान सुरक्षा सखियों ने पुलिस थाना स्तर पर बालकों तथा महिलाओं से संबंधित सुरक्षा संबंधित समस्याओं के बारे में बताया जिनके समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया। निम्बाहेडा एवं बस्सी पुलिस थाने की सुरक्षा सखियों द्वारा महिला और बालिकाओं के लिए किए गए सराहनीय कार्यों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और सुरक्षा सखियों को थाना क्षेत्र में देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के चिन्हीकरण के लिए प्रेरित किया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

उत्तराधयन सूत्र हमें दुश्मन के प्रति भी सकारात्मक सोच की शिक्षा देता है।-साध्वी सुचिता श्रीजी मसा, महावीर जिनालय ‌ में साध्वी सोम्यरेखा की निश्रा में धर्म आगम पर्व तप साधना प्रवाहित...

October 22, 2024 12:55 PM

आईएमए नीमच शाखा सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित , डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर मनीष चमडिया 26 को विदिशा में होंगे सम्मानित...

October 22, 2024 12:51 PM

लक्ष्मण ने काटे सुपनखा के नाक-कान, लहुलुहान होकर पहुंची रावण के पास, रावण ने किया सीताजी का हरण....

October 22, 2024 10:34 AM

पटाखों की दुकानें बिजली ट्रांसफार्मर से दूर उपयुक्त स्थानों पर लगाएं, नियमानुसार अस्थाई कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें....

October 22, 2024 08:15 AM

इंडिया स्टैक लोकल पोर्टल, सुशासन में डिजिटल समाधानों के प्रयोग की महत्वपूर्ण पहल....

October 22, 2024 08:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

October 22, 2024 08:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

October 22, 2024 08:11 AM

अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण विभागीय समन्वय से करें - श्री चन्द्रा...

October 21, 2024 09:19 PM

रामपुरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए खाद्य विभाग ने किए 8 गैस सिलेंडर जप्त...

October 21, 2024 09:10 PM

दीपावली पर्व का अस्थाई बाजार दशहरा मैदान में सजेगा, स्थाई दुकानों के व्यापारियों और अस्थाई दुकानदारों से बैठक के बाद बनी सहमति....

October 21, 2024 08:51 PM

जानलेवा हमले के आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन.....

October 21, 2024 07:25 PM

किसानो के लिए खुश खबर सिंगोली कृषि उपज मण्डी मैं फसलो की खरीदी हुई शुरू....

October 21, 2024 07:22 PM

श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

October 21, 2024 07:11 PM

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में निशांत अग्रवाल पर हुए हमले को लेकर अग्रवाल समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन.….

October 21, 2024 06:38 PM

सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का मामला फर्जी लोन का, थाना प्रभारी बोले मुझे फरियादी का आवेदन प्राप्त नही हुआ....

October 21, 2024 06:28 PM

उज्जैन में साधु-संतों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रम, सीएम मोहन यादव बोले- हरिद्वार के तर्ज पर करेंगे विकसित..….

October 21, 2024 05:56 PM

वाणिज्यिक कर विभाग परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए विधायक विपिन जैन.....

October 21, 2024 05:54 PM

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पर्दाथों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जाए, सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण न हों, कलेक्टर ने समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक ली.….

October 21, 2024 05:48 PM

युवा वर्ग फोटोग्राफी को सीख कर रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, फोटो फेयर इमेज एक्स प्रो का उद्घाटन, आज भी जारी रहेगी प्रदर्शनी....

October 21, 2024 05:40 PM