FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश के नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिये महत्वपूर्ण निर्णय, 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के गठन की कार्यवाही...

  Updated : March 17, 2025 08:15 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

  प्रशासनिक

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। राज्य में 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (महानगर) की कार्यवाही नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा की जा रही है। पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार को मिलाकर विकसित करने की कार्यवाही चल रही है। इसी प्रकार दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर विकसित करने की कार्यवाही चल रही है। इनके गठन से मध्यप्रदेश को एक आर्थिक विकास केन्द्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रीय आर्थिक विकास केन्द्र - केन्द्र सरकार के विजन के अनुरूप, राज्य के प्रमुख संभाग मुख्यालय ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल को क्षेत्रीय आर्थिक विकास केन्द्र (रीजनल इकॉनामिक ग्रोथ हब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नये अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

टीडीआर पोर्टल - प्रदेश की नगरीय क्षेत्र की भूमि बहुमूल्य संसाधन है, जिसका सुव्यवस्थित उपयोग शहरी विकास के लिये अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीडीआर (ट्रांसफर ऑफ डेवलपमेंट राइट्स) नियम बनाये गये हैं। इन नियमों के क्रियान्वयन के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिये टीडीआर पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल भवन निर्माताओं और सम्पत्ति मालिकों को विकास अधिकारों के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है। इससे उन्हें मुआवजे के रूप में अतिरिक्त निर्माण क्षमता प्राप्त होती है।

ग्रीन एफएआर कॉन्सेप्ट - ग्रीन एफएआर कॉन्सेप्ट को इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी के अंतर्गत हरित क्षेत्र, वूडेड क्षेत्र और सिटी फॉरेस्ट के विकास के लिये प्रस्तुत किया गया है। यह कॉन्सेप्ट न केवल शहरी सौंदर्य को निखारेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

इंटीग्रेडेट टाउनशिप पॉलिसी - राज्य सरकार ने सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करने के लिये इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी-2025 बनायी है। इस नीति का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से सुव्यवस्थित, आधुनिक और आत्मनिर्भर टाउनशिप विकसित करना है। यह नीति बेहतर बुनियादी सुविधाएँ, हरित आवासीय क्षेत्र और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगी। इस नीति में लैण्ड पूलिंग कॉन्सेप्ट को भी अपनाया गया है, जिससे भूमि स्वामियों को उचित मुआवजे के साथ विकास में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रदेश में भवन निर्माण की अनुमति को प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेही व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिये ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमीशन और अप्रूवल सिस्टम विकसित किया गया है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 60 हजार आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ज्वेलर्स के साथ हुई सोने चादी के गहने व पांच लाख रूपये एव मोबाईल फोन की लुट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमाण्ड पर लिया....

May 09, 2025 11:04 AM

प्रदेश में 15 हजार ईको क्लब गठित, प्रति विद्यालय पर्यावरण की दृष्टि से 35 पौधों का रोपण....

May 09, 2025 08:35 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 09, 2025 08:29 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 09, 2025 08:27 AM

चीताखेड़ा में स्टेंट बैंक का एटीएम 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ है....

May 08, 2025 10:01 PM

शाउमावि जावी का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा, कक्षा 10 वीं में देवकन्या मीणा और 12 वीं में कीर्तिकुंवर भाटी ने लहराया परचम....

May 08, 2025 12:47 PM

चीताखेड़ा में जैन अनुयायियों द्वारा मनाया जिन शासन स्थापना दिवस....

May 08, 2025 11:20 AM

गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर न केवल कवि थे बल्कि वे एक विचारधारा थे - डॉ पुरोहित, संस्‍था कृति ने गुरूदेव रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई...

May 08, 2025 08:47 AM

चोथी हिंद इंडिया ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नीमच के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा एक स्वर्ण, चार रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल 7 मैडल जीते...

May 08, 2025 08:46 AM

सड़क निर्माण में गुणवत्ता और दीर्घकालिक जरूरतों पर दें विशेष ध्यान - डॉ. यादव, मप्र सड़क विकास निगम की 46वीं संचालक मंडल बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.....

May 08, 2025 08:44 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 08, 2025 08:43 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 08, 2025 08:42 AM

मजदूर महिला मनिषा बाई ने करवाया भगवान श्री कृष्ण और तुलसी का विवाह, श्री कृष्ण ने अग्नि को साक्षी मानकर तुलसीजी के साथ लिए सात फेरे....

May 07, 2025 09:03 PM

पालसोड़ा हाई सेकेंडरी का 100% हाई स्कूल का 96%प्रतिशत रहा परिणाम....

May 07, 2025 08:31 PM

प्रेरणा समाजोत्थान समिति का आयोजन, भरभड़िया में आयोजित हुआ वृहद नेत्र परीक्षण शिविर, शिविर के उद्घाटन में भावुक हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान, डॉ भंडारी ने किया ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण....

May 07, 2025 06:30 PM

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 7 क्विंटल 36 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार व परिवहन में प्रयुक्त ईसूजू कार जब्त....

May 07, 2025 06:23 PM

रेड क्रॉस नीमच में दिव्यांग शिविर सपन्न,150 दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए...

May 07, 2025 06:20 PM

जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव है - श्री मोहन नागर, कुकडेश्‍वर की बावड़ी में किया गया स्‍वच्‍छता श्रमदान....

May 07, 2025 06:17 PM

कार से 107 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

May 07, 2025 05:09 PM