FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जीरन नगर में श्री राम कथा महोत्सव का हुआ आगाज, बिना सत्संग के परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती - पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे....

  Updated : May 27, 2025 06:17 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- स्थानीय नगर के सिद्धेश्वर की पावन धरा पर स्थित सामुदायिक भवन में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा महिमा में कथा मर्मज्ञ पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख से झरता अमृत....उस पर सैकड़ों भक्तों का भाव श्री राम कथा में अभिभूत होकर एकाग्रचित्त पूरे मनोभाव से कथा का श्रावण करना....सब कुछ अद्भुत था। कथा के पहले ही दिन मंगलवार को प्रवचन की ऐसी गंगा बही की पंडाल में बैठे सैकडों श्रद्धालु जय-जय श्री राम के जयकारे लगा उठें। उनके मुख से झर रहा था तो केवल अयोध्या नाथ का नाम और भगवान श्री राम के मधुर -मधुर गीत।
      मंगलवार को प्रातः 11 बजे पूरी सादगीपूर्ण वस्त्र धारण किए हुए अयोध्या की पावन भूमि में जीरन में आयोजित कथा पंडाल में आगमन हुआ तो सब कुछ शांत हो गया। व्यास पीठ पर पूजन के बाद जैसे ही वातावरण शांत हुआ सीताराम - राम - राम, सीताराम - राम - राम सीताराम का नाद चारों ओर गुंज उठा। व्यास पीठ पर विराजमान कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या के साथ सैकड़ों श्रद्धालु भी उसी नाद में रम गए। इसी के साथ शुरू हुआ श्री राम महिमा भक्ति सरिता का प्रवाह। जीवन में अनुराग आना बहुत बड़ी बात है बिना गुरु के जीवन में अनुराग नहीं आ सकता है। भगवान श्री राम जिसके जीवन में प्रवेश कर जाते हैं उसके जीवन में सत्य हमेशा के लिए विद्यमान हो जाता है। कीर्तन में भगवान की करती होती है भजन परिवार के साथ करना चाहिए।
      उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया पांडे श्री धाम अयोध्या ने अपने मुखारविंद से मंगलवार को भक्ति रस का परवाह करते हुए धर्म पंडाल में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को ज्ञान गंगा परवाह करते हुए कही। कहा कि साबुन से बाहरी शरीर शुद्ध हो सकता है पर अंदर से मन नहीं मन को शुद्ध करने के लिए राम नाम का साबुन लगाने की जरूरत होती है। जिसके जीवन में भजन है उसी के साथ संसार है बिना भगवान के संसार में कोई नहीं।बिना कथा के सब व्यर्थ हैं कथा है तो सब कुछ है। बिना सत्संग के परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती हैं। शरीर के बाहरी श्रृंगार से नहीं मन के अंदर राम नाम के श्रृंगार से परमात्मा खुश होते हैं। सर्वप्रथम कथा प्रारंभ से पूर्व डीजे,बैंड बाजों व ढोल ढमाकों के साथ विजय हनुमान मंदिर से भव्य कलश एवं पोती यात्रा प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हुई। जिस मार्ग से भव्य पोथी व कलश यात्रा गुजरी जीरन नगर के श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह फूलों की बरसात कर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा में राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए जो सभी एक ही रंग में रंग गए। कलश एवं पोथी यात्रा को लेकर जीरन नगर के मुख्य मार्गो को भगवा वंदनवार से सजाया गया। भव्य कलश यात्रा में धार्मिक संगठन के श्रद्धालुजन एवं बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं भी नाचते झूमते हुए जय जय श्री राम के जय घोष करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं कल स शिरोधार्य किए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा विजय हनुमान मंदिर से कुछ ही लोगों के साथ प्रारंभ हुई धीरे-धीरे कलश यात्रा आगे बढ़ती गई लोग जुड़ते गए और कलश यात्रा धीरे-धीरे कारवां बनती गई धर्म पंडाल पहुंचे पहुंचे विशाल धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। सर्वप्रथम मुख्य यजमान तरुण बाहेती, मधुसूदन राजोरा, पूनम चंद भाणेज, चिरंजी लाल भाणेज, राधेश्याम भूत, श्याम संगवारिया, मनोहर सागवारिया, अर्जुन मेडीवाला, जय भूत सभी मुख्य यजमानों ने सह पत्नी पोथी पूजन कर श्री राम कथा व्यास पीठ पर हारे के सहारे खाटू नरेश का भी भव्य दरबार सजाया गया जहां सभी मुख्य यजमानों ने पूजन कर आरती की गई। जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11:00 से देर शाम 3:00 तक कथा ज्ञान गंगा प्रवचन पूजा श्री लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के समस्त धर्मालुओं से विनम्र अनुरोध नहीं की प्रतिदिन निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ ले।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वार्ड क्रमांक 9 मंशापूर्ण शनि देव मंदिर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शनि जयंती, कलश यात्रा,हवन पूजन के बाद विशाल भंडारा{प्रसादी}का हुआ आयोजन....

May 28, 2025 08:22 PM

आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, करीब 2.90 लाख का हिसाब मिला, छः मोबाइल फोन, एक टेबलेट, अन्य उपकरण सहित 1860 नगद रुपये जब्त...

May 28, 2025 08:16 PM

जिले में सभी दुर्घटना संभावित स्थानों पर संकेतक लगवाएं- श्री चंद्रा, जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 28, 2025 08:09 PM

मुख्‍यमंत्री सीखों कमाओं योजना के तहत उद्योगों में अधिकाधिक युवाओं केा रोजगार दें - श्री चंद्रा कलेक्‍टर ने जिला कौशल समिति की बैठक में दिए निर्देश....

May 28, 2025 08:08 PM

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान, मेलानखेडा में 1.10 करोड़ मूल्‍य की शासकीय जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

May 28, 2025 08:07 PM

एडीएम ने किया रामपुरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण राजस्‍व प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के दिए निर्देश....

May 28, 2025 08:04 PM

एडीएम द्वारा पिपलियाघोटा में आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण ईकेवायसी कार्य की प्रगति का लिया जायजा.….

May 28, 2025 08:00 PM

जब तक मन में मन नहीं लगेगा वंदन नहीं कर सकते - लक्ष्मी प्रिया जी पांडे...

May 28, 2025 06:02 PM

रतनगढ़ में चारण समाज ने दिया कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन, मामला-जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा चारण समाज को झूठा, मक्कार और चाटूकार बताते हुए झूठ व्यक्तियों से तुलना कर अपमान करने का...

May 28, 2025 03:57 PM

समाज जागरूक होगा तभी सामाजिक बुराइयां खत्म होंगी - माली, आम मेवाड़ चौखला माली समाज की बैठक झरना महादेव में सम्पन्न...

May 28, 2025 02:40 PM

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें, गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीर को मिलेगा इनाम राह-वीर योजना को लेकर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के फैसले पर अमल शुरू...

May 28, 2025 08:34 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 28, 2025 08:23 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 28, 2025 08:22 AM

गौ प्रसादम परिवार का गौमाता निमित्त सेवा प्रकल्प निरंतर जारी...

May 27, 2025 11:46 PM

485 वी महाराणा प्रताप जयंती पर 29 मई को सिंगोली में निकाली जायेगी वाहन रैली, महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा जल्द होगी स्थापित.....

May 27, 2025 11:45 PM

देर रात तक जैन भक्ति संध्या की सरिता में डूबे रहे श्रद्धालु ...

May 27, 2025 11:40 PM

देर रात तक जैन भक्ति संध्या की सरिता में डूबे रहे श्रद्धालु ...

May 27, 2025 11:40 PM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 116 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

May 27, 2025 09:37 PM

परिवहन विभाग की कार्यवाही, विशेष चेकिंग अभियान के तहत 15 दिनों में 1.20 लाख रूपये शमन शुल्क वसूला....

May 27, 2025 09:32 PM