FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नारकोटिक्स का अधिकारी दलाल सहित नो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने कसा शिकंजा, एक करोड़ मांगी थी राशि...

  Updated : July 19, 2025 07:18 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- सीबीआई की टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के एक अफीम किसान से रिश्वत के मामले में नारकोटिक्स के एक अधिकारी सहित दलाल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई जयपुर टीम गुरुवार रात से इस कार्यवाही को अंजाम दिया। एक किसान को झूठे तथ्यों के आधार पर डोडा चूरा तस्करी में फंसाने के नाम पर एक करोड़ रुपए रिश्वत की मांग की थी। किसान की शिकायत पर नारकोटिक्स के अधिकारी व दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया क्षेत्र में अंजाम दी गई है सीबीआई की दर्ज एफआईआर के अनुसार गत 15 जुलाई को डूंगला तहसील के आलाखेड़ी गांव के किसान मांगीलाल पुत्र ऊंकार लाल गुर्जर निवासी सांगरिया ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि डूंगला तहसील के आलाखेड़ी निवासी जगदीश मेनारिया ने नारकोटिक्स के अधिकारी महेन्द्र सिंह से सम्पर्क करने के लिए सूचित किया था। जगदीश मेनारिया से जब किसान ने सम्पर्क किया तो उसने बताया कि नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्रसिंह ने उसकी कृषि भूमि से 400 किलो डाेडा चूरा जब्त किया है। जगदीश मेनारिया के माध्यम से ही महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों को मादक पदार्थ के मामले में नहीं फंसाने के लिए एक करोड़ रुपए देने होंगे। रिश्वत नहीं दिए जाने पर आपराधिक मामलों में फंसा कर उसे जेल भेज दिया जाएगा। नारकोटिक्स अधिकारी ने नशीले पदार्थों के मामले में प्रार्थी व उसके परिवार को न फंसाने के एवज में 9 लाख रुपए भी प्राप्त कर लिए। इसी मामले में गुरुवार रात को आलाखेड़ी निवासी दलाल जगदीश मेनारिया काे एसीबी ने गिरफ्तार किया। इसके बाद नारकोटिक्स के अधिकारी महेन्द्रसिंह को भी गिरफ्तार कर मंडफिया लेकर आए। यहां शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र पर उसका मेडिकल कराया गया। इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 7A के साथ धारा 61 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच जयपुर सीबीआई के भ्रष्टाचार अनुभाग के पुलिस उपाधीक्षक कमलेश चन्द्र तिवारी को सौंपी है।
44 लाख दिए फिर भी नहीं पसीजा दिल - प्रार्थी मांगीलाल गुर्जर ने शिकायत में बताया कि सीकर निवासी व नीमच में कार्यरत नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्र सिंह उसके सांगरिया स्थित निवास पर पहुंचा। 27 मार्च को जगदीश मेनारिया से सम्पर्क करने की बात कही थी। जगदीश मेनारिया ने अपने नम्बर भी दिए। इसी दिन जगदीश मेनारिया ने वाट्सएप कॉलिंग कर बताया कि महेन्द्र सिंह ने उसके खेत से 400 किलो डोडा चूरा जब्त किया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके खेत पर कोई डोडा चूरा नहीं था। लेकिन जगदीश मेनारिया ने कहा कि एक करोड़ रुपए देने होंगे, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि जगदीश मेनारिया के मार्फत 44 लाख रुपए की राशि 2-3 माह में 3 किश्ताें में दी। बाद में उसे सीबीआई के शिकायत नम्बर मिले। इधर, 13 जुलाई को जगदीश मेनारिया ने गांव में आकर उससे 9 लाख रुपए की और मांग की। परेशान होकर उसने सीबीआई को पत्र लिखा और उसके बाद सीबीआई ने जाल बिछा बीती रात उसे गिरफ्तार किया है।
अवैध सम्पत्तियों की होगी जांच - प्रार्थी मांगीलाल गुर्जर ने शिकायत में बताया कि महेन्द्र सिंह नारकोटिक्स का भ्रष्ट अधिकारी है। इसने जयपुर, सीकर और नीमच में बहुत सम्पत्तियां बनाई है और प्रदेश में कई स्थानों पर एजेन्ट बना रखे है। इसके माध्यम से वह रिश्वत की राशि लेता है। 15 जुलाई को हुई शिकायत के बाद सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी को नियुक्त किया और उसके बाद टीम बना कार्यवाही की गई है।
क्षेत्र में और भी सक्रिय हैं दलाल - इधर, सूत्रों से जानकारी मिली है कि नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्रसिंह के बड़ीसादड़ी, भदेसर व डूंगला क्षेत्र में और दलाल सक्रिय है। वे इसी तरह से लोगों को धमका कर नारकोटिक्स अधिकारी के लिए करोड़ों की वसूली कर चुके हैं। कई गांवों में दलाल कार्य कर रहे हैं। सीबीआई गहनता से जांच करती है तो और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में तैनात अधिकारी महेंद्र सिंह हालांकि न तो सीबीआई ने और न ही नारकोटिक्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। फिलहाल सीबीआई की ओर से भी इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

486 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचूरा व 01 कमाण्डर जीप व 01 डामर टैंक के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार....

July 19, 2025 02:57 PM

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा...

July 19, 2025 11:32 AM

शा.उ.मा.वि.जावी में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न...

July 19, 2025 08:46 AM

नारकोटिक्स का अधिकारी दलाल सहित नो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने कसा शिकंजा, एक करोड़ मांगी थी राशि...

July 19, 2025 07:18 AM

भीलवाड़ा से मदन लाल माली होंगे माली सैनी महासभा के जिला अध्यक्ष...

July 18, 2025 09:36 PM

संस्थागत प्रशिक्षण में सिखाया सोयाबीन खरपतवार नियत्रंण करने का तरीका....

July 18, 2025 09:34 PM

राजस्‍व टीम ने ग्राम भागलबुजुर्ग में किसान मदन लाल को दिलाया कब्‍जा, ग्राम भागलबुजुर्ग में 0.80 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया कब्‍जा मुक्‍त....

July 18, 2025 06:17 PM

पर्यावरण सेवकों ने गौकथा में 5 दिनों तक गौभक्तों को पॉलिथीन मुक्त जीवन हेतु प्रेरित कर तांबें के लोटों से की जलसेवा, पर्यावरण स्टॉल से जल संरक्षण का संदेश देते हुए भोजन बचाओ अभियान के तहत गौभक्तों को बताया अन्न का महत्व.....

July 18, 2025 06:16 PM

न्‍यायालय भ्रमण के माध्‍यम से बच्‍चों में विधिक जागरूकता का संचार, नीलकण्‍ठपुरा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण…..

July 18, 2025 06:14 PM

इनरव्हील शपथ विधि समारोह संपन्न....

July 18, 2025 06:12 PM

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने पशुपालन के.सी.सी.कार्य की प्रगति का लिया जायजा....

July 18, 2025 06:11 PM

जिले में अब तक औसत 395 मि.मी. वर्षा दर्ज....

July 18, 2025 06:10 PM

हर सोच में सम्मान संदेश के साथ लाडो सेवा फाउंडेशन ने किया महिला सुरक्षा एवं सम्मान पोस्टर का विमोचन...

July 18, 2025 04:57 PM

सीएम शर्मा के निम्बाहेड़ा में प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी जोशी ने किया तैयारियों का निरीक्षण....

July 18, 2025 02:28 PM

नीमच सिटी पुलिस को नशा मुक्ति अभियान में मिली सफलता, 01 प्रकरण मे 58 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ स्मैक व मो.सा. के साथ 02 तस्करो को गिर. किया....

July 18, 2025 02:27 PM

रतनगढ़ में देर रात्री में अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम,सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपए की नगदी भी ले जाने मे हुए सफल, मात्र तीन माह में लाखो रुपये की दूसरी इतनी बड़ी चोरी पुलिस प्रशासन के लिए बनी बहुत बड़ी चुनौती....

July 18, 2025 12:10 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

July 18, 2025 09:55 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 18, 2025 09:54 AM

हरवार पंचायत सचिव संजय रावत का तबादला, ग्रामवासियों ने दी भावुक विदाई....

July 18, 2025 07:36 AM