FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शा.उ.मा.वि.जावी में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न...

  Updated : July 19, 2025 08:46 AM

DESK NEWS

  आयोजन

जावी - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावी में मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख योजनाओं में से नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा 9वी के पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शारदाबाई धनगर ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपको जो साइकिल मिली है इसका उपयोग कर हमें प्रतिदिन समय पर स्कूल आना है ईमानदारी और परिश्रम के साथ पढ़ाई कर अच्छे अंक प्राप्त कर आगे बढ़ना है ओर कुछ करनदिखाना है। भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष में विद्यालय का दोनों ही बोर्ड परीक्षा का परिणाम शतप्रतिशत रहने पर विद्यालय परिवार को बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि शासन द्वारा साइकिल तो हमें मिल ही जायेगी परन्तु हमें तो अच्छे नंबर प्राप्त कर शासन की नि:शुल्क स्कूटी प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिये हमारा लक्ष्य बड़ा होना चाहिये। कार्यक्रम को जनपद सदस्य रतनलाल मालावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से विद्यार्थियों के साथ अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम योजना अंतर्गत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथियों में ग्राम पंचायत जावी सरपंच श्रीमती देवकन्याबाई शोभाराम खाती, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, जनपद सदस्य वासुभाई व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार जैन द्वारा स्वागत भाषण देते हुवें योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल आर्य ने किया एवं आभार नि:शुल्क साइकिल योजना प्रभारी श्रीमती रेखा पंवार ने माना। उक्त जानकारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वेद मंत्रों के बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता हैं - रुद्र देवजी त्रिपाठी, 27 दिवसीय शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम प्रवाहित...

July 19, 2025 10:19 PM

प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन द्वारा 22 को राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा जाएगा....

July 19, 2025 10:12 PM

निःशुल्क साइकिल वितरण योजना से शिक्षा की राह आसान हुई - श्री परिहार, शासकीय हाईस्कूल जवासा में हुआ छात्र-छात्राओं को निशुल्क साईकिल वितरण....

July 19, 2025 09:42 PM

नीमच जिले में योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गठन हेतु बैठक...

July 19, 2025 09:41 PM

सरवानिया महाराज पुलिस ने नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत दिलाई शपथ, किया जागरूक....

July 19, 2025 09:31 PM

इनरव्हील शपथ विधि समारोह संपन्न...

July 19, 2025 08:54 PM

पर्यावरण में महिलाए भी अपनी भागीदारी निभाए- श्रीमतीचोपड़ा -महिलाओं के साथ हुड़को कॉलोनी स्थित बगीचा नंबर 1 में नपाध्यक्ष ने किया पौधारोपण ....

July 19, 2025 08:50 PM

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेतावलगढ़ पाछली के नव प्रवेशी बालकों का स्वागत कर सालवी समाज द्वारा वितरित किए स्कूल बैग व शिक्षण सामग्री...

July 19, 2025 08:46 PM

दुकानदारो के अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही...

July 19, 2025 08:41 PM

पशुपालक पशुधन बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठावें....

July 19, 2025 08:38 PM

सपनों की पटरी पर दौड़ा पीयूष, रेलवे में पाया सम्मानजनक पद,...

July 19, 2025 08:36 PM

घर में घुसकर महिलाओ के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार....

July 19, 2025 08:35 PM

एक ग्रे रंग की मारूति इक्को कार के पीछे डिग्गी में सीटो पर नीले लाल रंग के गाडी को ढकने के कवर के नीचे 02 काले रंग एवं 01 हल्के आसमानी रंग के कट्टो में भरा अवैध मादक पदार्थ 55 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त, 04 आरोपी को किया गिरफ्तार....

July 19, 2025 08:33 PM

अवैध बजरी के 07 ट्रेक्टर जब्त कर पांच को किया डिटेन.....

July 19, 2025 08:17 PM

आवलहेड़ा स्कूल मे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने वाला अध्यापक गिरफ्तार..

July 19, 2025 08:13 PM

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुदा का खेड़ा में जन सहयोग द्वारा 320 रनिंग फिट तार जाली करवाकर 60 पौधे रोपे...

July 19, 2025 03:02 PM

486 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचूरा व 01 कमाण्डर जीप व 01 डामर टैंक के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार....

July 19, 2025 02:57 PM

भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा...

July 19, 2025 11:32 AM

शा.उ.मा.वि.जावी में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न...

July 19, 2025 08:46 AM