सिंगोली में चहुंओर लहराया तिरंगा, देश भक्ति का छाया रंग, कैसे भूल सकता है कोई आज का दिन, 14 अगस्त को भारत का हुआ था बटवारा - विधायक सखलेचा....
Updated : August 15, 2025 09:10 AM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

सामाजिक
सिंगोली :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा मंडल सिंगोली ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के तत्वाधान में सिंगोली नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ । हाथों में लहराते तिरंगे औऱ देश भक्ति गीतों की मधुर धुनों के बीच जब तिरंगा यात्रा नगर के मुख्यमार्गों से गुजरी तो माहौल में जोश ओर उमंग की लहर दौड़ गयी। गलियों ओर चोक चौराहों पर खड़े लोग तिरंगे को सलाम करते ओर पुष्प वर्षा करते नजर आए। नगर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सवेरे ठीक 9:15 बजे बजरंग व्यायाम शाला पर विधायक श्री सखलेचा ने खुद यात्रा में शामिल होकर किया। बड़ी संख्या में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चों के साथ तिलिसवा चौराहा , पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार , पुराना थाना से गुजरती हुई रावतभाटा मार्ग स्थित सामुदायिक भवन परिसर पहुची। सामुदायिक भवन परिसर में बड़ी संख्या में विधायक सखलेचा ने तिरंगा यात्रा में शामिल जनों व स्कूली बच्चों को अपने संबोधन में बताया कि तिरंगा हमारी आन बान ओर शान है. इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़ संकल्पित होना चाहिये। स्वंतत्रता संग्राम के वीरो को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी ,जब हर घर तिरंगा लहरायेगा ओर भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से औऱ अधिक सशक्त बनेगा। विधायक श्री सखलेचा ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान बताया कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओ से लिखी गयी है. जब देश का विभाजन हुआ और 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान तथा 15 अगस्त 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट घोषित कर दिया गया. कहने को तो यह एक देश का बटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलो का , परिवारों का, रिश्तों का ओर भावनाओ का बटवारा था ।
विधायक श्री सखलेचा ने ओर भी यह बताया कि भारत माँ के सीने पर बटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नशले तारीख के इस सबसे दर्दनाक ओर रक्तरंजित दिन की टिस महसुस करती रहेगी और कहेगी की कैसे भूल सकता है कोई आज का दिन क्यो की भारतीय इतिहास में 14 अगस्त मात्र एक तारीख नही एक त्रासदी है। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक सखलेचा के साथ जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश कुमार बगड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा, पार्षद सुनील कुमार सोनी,प्रदीप जैन,प्रशांत मलिक, प्रशांत पालीवाल, राज कुमार मेहता,राकेश जोशी, दिनेश जोशी प्रेम चंद्र जैन, निर्मल जैन, दिलीप जैन,सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, जनपद सदस्य, अनेक सरपंचगण व बड़ी संख्या में स्कूली छात्र एवं छात्राए व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्या हाई सेकेंडरी के प्राचार्य राजेन्द्र जोशी ने किया व आभार कुंज बिहारी कारपेंटर ने व्यक्त किया
और खबरे
शासकीय सांदीपनि विद्यालय नीमच में मनाया भगवान बलराम, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा दायी - प्राचार्य श्री जैन...
August 16, 2025 02:35 PM

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य झंडा वंदन...
August 16, 2025 02:20 PM

अंचल भर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया....
August 16, 2025 02:13 PM

तीन साल बेमिसाल, जनता के हाल बेहाल, मूलभूत सुविधाएं हुई विकराल, भरी बारिश में भी प्यासी है चीताखेड़ा पंचायत की जनता, मोल खरीदना पड़ रहा है पीने का पानी...
August 16, 2025 10:25 AM

आज भगवान श्री कृष्ण का 5252 वां प्राकट्योत्सव अष्टमी तिथि योग में मनाया जाएगा....
August 16, 2025 07:11 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 16, 2025 07:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 16, 2025 07:07 AM

सरस्वती शिशु मंदिर उमर में हर्ष उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व....
August 15, 2025 08:17 PM

पुलिस लाइन में मनाया आजादी का पर्व, पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई....
August 15, 2025 07:18 PM

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया...
August 15, 2025 06:42 PM

हरवार में स्तंत्रता दिवस मनाया, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण....
August 15, 2025 06:29 PM

नगर कांग्रेस एवं मंडलम कांग्रेस अठाना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, जयघोष के साथ अध्यक्ष प्रकाश डोसी ने किया झंडावंदन....
August 15, 2025 06:21 PM

सिंगोली नगर में हर्ष उल्लास से मनाया आजादी का पर्व....
August 15, 2025 06:00 PM

स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं समाज सेवियों का किया सम्मान...
August 15, 2025 05:58 PM

स्वाधीनता पर टैलेंट अकैडमी ने फिर मारी बाजी जीती शील्ड....
August 15, 2025 05:50 PM

ग्राम आमद के अस्वथ बच्चों को मिली तत्काल उपचार सुविधा- सभी 9 बच्चें अब स्वस्थ है एसडीएम ने कुकड़ेश्वर एवं मनासा अस्पताल पहुंचकर बच्चों की उपचार व्यवस्था का लिया जायजा.....
August 15, 2025 04:09 PM

स्वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति में सभी अपना योगदान का संकल्प लें - श्री दत्ता, सी.टी.सी.नीमच में मनाया गया स्वाधीनता दिवस समारोह...
August 15, 2025 04:08 PM

कलेक्टोरेट नीमच में कलेक्टर श्री चंद्रा ने ध्वजारोहण किया....
August 15, 2025 04:06 PM

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन में विशेष भोज आयोजित, विधायक, कलेक्टर एवं एसपी ने हाई स्कूल बघाना में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया....
August 15, 2025 04:06 PM
