FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

धरणीधर जन्मोत्सव पर धाकड़ - समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गंगेश्वर महादेव रघुनाथपुरा से कई गांवों में घुमते हुए वाहन रैली पहुंची बम्बोरा...

  Updated : August 15, 2025 09:14 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

छोटीसादड़ी। धाकड़ समाज के आराध्य देव धरणीधर भगवान बलराम जी का जन्मोत्सव गुरुवार को गंगेश्वर महादेव मंदिर में धाकड़ महासभा जिलाध्यक्ष वरदीचंद, युवासंघ जिलाध्यक्ष विनोद व प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब, राष्ट्रीय धाकड़ महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद धाकड़ के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर भगवान धरणीधर की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। फिर रघुनाथपुरा से सभी समाज के गांवों में होते हुए बंबोरा जागीर तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे, ढोल नगाड़े, 101 ट्रैक्टर, 51 कार तथा सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर समाजजन सवार रहे। इस दौरान जगह - जगह आतिशबाजी की गई। धाकड़ महासभा के सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु, ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ जिले में पहली बार भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी के गांवों में जगह जगह सभी समस्त धाकड़ समाज बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारीयों के द्वारा पुष्पवर्षा की गई। महासभा युवा संघ के जिला उपाध्यक्ष कन्हैया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मथुरा लाल धाकड़ जिलाध्यक्ष धाकड़ महासभा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतापगढ़ जिले सहित छोटीसादड़ी और निंबाहेड़ा क्षेत्र धाकड़ बाहुल्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र से कांग्रेस तथा भाजपा से धाकड़ समाज को नेतृत्व करने के लिए विधायक का टिकट भी मिलना चाहिए। वहीं धरणीधर जन्मोत्सव के दिवस पर राजकीय अवकाश भी होना चाहिए। महासभा की महिला इकाई की अध्यक्ष पूजा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि महिलाएं भी अब हर कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी निभाने लगी है। विनोद धाकड़ ने समाज को एकता का संदेश दिया। शोभायात्रा में, छोटीसादड़ी, बड़ी सादड़ी निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ तथा उदयपुर जिले से सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

शासकीय सांदीपनि विद्यालय नीमच में मनाया भगवान बलराम, श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा दायी - प्राचार्य श्री जैन...

August 16, 2025 02:35 PM

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य झंडा वंदन...

August 16, 2025 02:20 PM

अंचल भर में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया....

August 16, 2025 02:13 PM

तीन साल बेमिसाल, जनता के हाल बेहाल, मूलभूत सुविधाएं हुई विकराल, भरी बारिश में भी प्यासी है चीताखेड़ा पंचायत की जनता, मोल खरीदना पड़ रहा है पीने का पानी...

August 16, 2025 10:25 AM

आज भगवान श्री कृष्ण का 5252 वां प्राकट्योत्सव अष्टमी तिथि योग में मनाया जाएगा....

August 16, 2025 07:11 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

August 16, 2025 07:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

August 16, 2025 07:07 AM

सरस्वती शिशु मंदिर उमर में हर्ष उल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व....

August 15, 2025 08:17 PM

पुलिस लाइन में मनाया आजादी का पर्व, पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर जवानों को बांटी मिठाई....

August 15, 2025 07:18 PM

स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया...

August 15, 2025 06:42 PM

हरवार में स्तंत्रता दिवस मनाया, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण....

August 15, 2025 06:29 PM

नगर कांग्रेस एवं मंडलम कांग्रेस अठाना ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, जयघोष के साथ अध्यक्ष प्रकाश डोसी ने किया झंडावंदन....

August 15, 2025 06:21 PM

सिंगोली नगर में हर्ष उल्लास से मनाया आजादी का पर्व....

August 15, 2025 06:00 PM

स्वतंत्रता दिवस पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं समाज सेवियों का किया सम्मान...

August 15, 2025 05:58 PM

स्वाधीनता पर टैलेंट अकैडमी ने फिर मारी बाजी जीती शील्ड....

August 15, 2025 05:50 PM

ग्राम आमद के अस्‍वथ बच्‍चों को मिली तत्‍काल उपचार सुविधा- सभी 9 बच्‍चें अब स्‍वस्‍थ है एसडीएम ने कुकड़ेश्‍वर एवं मनासा अस्‍पताल पहुंचकर बच्‍चों की उपचार व्‍यवस्‍था का लिया जायजा.....

August 15, 2025 04:09 PM

स्‍वतंत्रता दिवस पर देश की प्रगति में सभी अपना योगदान का संकल्‍प लें - श्री दत्‍ता, सी.टी.सी.नीमच में मनाया गया स्‍वाधीनता दिवस समारोह...

August 15, 2025 04:08 PM

कलेक्‍टोरेट नीमच में कलेक्टर श्री चंद्रा ने ध्वजारोहण किया....

August 15, 2025 04:06 PM

स्‍वतंत्रता दिवस पर विद्यालयों में मध्‍यान्‍ह भोजन में विशेष भोज आयोजित, विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने हाई स्‍कूल बघाना में विद्यार्थियों के साथ भोजन किया....

August 15, 2025 04:06 PM