राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम मोड़ी में उत्साहपूर्ण अनुशासन में निकला पथ संचलन...
Updated : October 05, 2025 02:00 PM
अंकित जैन मोड़ी
सामाजिक
मोड़ी :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जावद खंड के मोड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने उत्सव उमंग के साथ एक बड़ा पथ संचलन निकाला। संचलन में मंडल सहित आसपास क्षेत्र के 170 स्वयंसेवको ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल किया। संचलन सुबह 8 बजे माध्यमिक विद्यालय से ध्वज प्रणाम व संघ प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। पथ संचलन से पहले कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला धर्म जागरण प्रमुख रविंद्रसिंह जी परिहार ने संघ के इतिहास और पथ संचलन के महत्व पर प्रकाश डाला। बौद्धिक देते हुए श्री परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के बाद से लगातार सेवा कार्यों में संलग्न है और हिंदू समाज में आत्मविश्वास व स्वाभिमान बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज आशा भरी नजरों से संघ की ओर देख रहा है। उन्होंने 1925 में नागपुर में विजयादशमी के दिन संगठन की नींव रखे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वट वृक्ष की तरह पूरे विश्व में अपनी अनोखी छवि दर्शा रहा है। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। जिसके पश्चात घोष की धुन पर ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए पथ संचलन निकला जो पुनः माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन मार्ग पर स्थानीय समाजजनों ने पलकपावड़े बिछाते हुवे जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल कार्यवाह सुनील जी राठौर सहित अनेक वरिष्ठ संघ पदाधिकारी ओर सदस्य उपस्थित रहे।
और खबरे
मच्छरों से बचाव हेतु नगर परिषद ने शुरू किया फॉगिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव...
December 07, 2025 01:54 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 07, 2025 01:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 07, 2025 01:45 AM
मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ली आकर्षक परेड की सलामी, होमगार्ड दिवस पर कलेक्टर ने बढ़ाया जवानों का मनोबल, उत्कृष्ट कार्यों का किया सम्मान, जिले में होमगार्ड स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया...
December 06, 2025 05:12 PM
कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने आंगनवाड़ी केंद्र एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया...
December 06, 2025 03:10 PM
विश्व हिंदू परिषद ने मनाया शौर्य दिवस, आतिशबाजी के साथ की भारत माता की आरती....
December 06, 2025 03:06 PM
खुशियों की सर्दी अभियान के तहत देवदा में 65 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर, रमणी फाउंडेशन की फाउंडर मौलिशका व टीम देवदा स्कूल की हरियाली व व्यवस्था देखकर हुए अभिभूत, एक दिन एक रुपया दान योजना की बनी आजीवन सदस्य...
December 06, 2025 03:00 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्वस्थ धरा खेत हरा....
December 06, 2025 02:57 PM
सड़क हादसे में माता-पिता मौत के बाद अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए सेन समाज आया आगे श्रद्धांजलि सभा में हर संभव मदद करने का दिलाया भरोसा....
December 06, 2025 02:42 PM
सफाई व्यवस्था का हाल जानने, सीएमओ श्रीमती बामनिया पहुंची मूलचंद मार्ग एवं प्राइवेट बस स्टैंड, दिए जरूरी निर्देश, कुछ दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण, कुछ को दी चेतावनी...
December 06, 2025 02:20 PM
बोतल में कैद किया भूत, मंत्रशक्ति से लगाई आग मॉडल स्कूल नीमच में जादू नहीं विज्ञान है का जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न...
December 06, 2025 02:18 PM
साप्ताहिक जैविक हाट में नगर पालिका का जैविक खाद एवं आँवले रहे सब की पसंद, सीएमओ श्रीमती बामनिया स्वयं रही स्टाल पर मौजूद....
December 06, 2025 02:16 PM
तपोभूमि पर मनाया महापरिनिर्वाण दिवस...
December 06, 2025 02:14 PM
मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी अशोक उर्फ बंशीलाल धाकड की मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने हेतु पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही, केन्द्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया...
December 06, 2025 01:49 PM
714 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तारी, रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...
December 06, 2025 01:36 PM
फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जाली दस्तावेज से बनावटी व्यक्ति के द्वारा अलग अलग पांच फर्जी रजिस्ट्री करवाई....
December 06, 2025 01:31 PM
सिविल अस्पताल मनासा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने सी.एम.एच.ओ. ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश...
December 06, 2025 01:27 PM
रतनगढ़ में बाल विवाह रोकथाम प्रशिक्षण सम्पन्न….
December 06, 2025 01:22 PM
जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने जिला प्रशासन की पहल है, जैविक हाट, कलेक्टर एवं जि.प.सदस्य सुश्री धाकड़ ने किया जैविक हाट का अवलोकन, कलेक्टर ने खरीदे जैविक हाट से जैविक उत्पाद...
December 06, 2025 01:21 PM