पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई...
Updated : November 01, 2025 08:09 AM
DESK NEWS
राजनीति
सरवानिया महाराज :- भारत की महान विभूतियों, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री “आयरन लेडी” इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं “भारत के लौहपुरुष” प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर सरवानिया महाराज में कांग्रेसजनों द्वारा मंडलम, सेक्टर, नगर कांग्रेस के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने बस स्टेण्ड तिरंगा चोक के पास आयोजन कि शुरुआत की गई। कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने अटूट साहस, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने कौशल और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।
हम सभी को उनके आदर्शों और कर्मपथ से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष दिनेश वैद्य एडवोकेट ने भी श्रीमती इंदिरा गाँधी एवं लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके किये गए कार्यो को याद किया। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष अशोक राठौर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश पाटीदार, जिला कांग्रेस महामंत्री जगदीश राठौर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष कंवरलाल पाल, मंडलम मंत्री पूनमचंद पाल, देवेन्द्र हंसवाल, ताराचंद भोई सेवादल पदाधिकारी दिनेश पाटीदार, सेक्टर अध्यक्ष उदयराम प्रजापत, रामबिलास पाटीदार, मदनलाल सालवी, लक्ष्मण रेगर ,बगदीराम रेगर, कुलदीप सेन आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
और खबरे
सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....
November 01, 2025 03:59 PM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…
November 01, 2025 03:57 PM
मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...
November 01, 2025 03:55 PM
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....
November 01, 2025 03:10 PM
नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....
November 01, 2025 03:04 PM
आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
November 01, 2025 03:01 PM
मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....
November 01, 2025 02:58 PM
रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....
November 01, 2025 02:55 PM
प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
November 01, 2025 02:21 PM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...
November 01, 2025 01:42 PM
इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..
November 01, 2025 01:38 PM
जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....
November 01, 2025 01:35 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....
November 01, 2025 01:16 PM
जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..
November 01, 2025 12:44 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
November 01, 2025 12:41 PM
पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,
November 01, 2025 12:00 PM
विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...
November 01, 2025 11:54 AM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:25 AM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:23 AM