FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जवाहर नगर ग्रीन बेल्ट में हरे-भरे पौधों को बिना अनुमति तने सहित किया धराशाही, पर्यावरण मित्रों ने की सख्त कार्यवाही की मांग...

  Updated : November 01, 2025 09:20 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच :- शहर में बिना अनुमति के हरे भरे पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई का सिलसिला पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की ओर से हरियाली उजाड़ने वालों के विरुद्ध कोई सख्ती से कार्यवाही नहीं होने से निरंतर जारी है । शहर के मध्य चाहे नवरात्रि प्रारंभ का पावन दिवस हो या मध्य प्रदेश स्थापना दिवस ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी हरियाली उजाड़ने के दुश्मन बाज नहीं आ रहे हैं । पिछले माह नवरात्रि में शहर के बीचों-बीच भागेश्वर मंदिर परिसर में सिंधी समाज की ओर से वर्षों पूर्व निर्मित वाटिका में अनेक छायादार फलदार आम, आंवला, बिल्व पत्र ,अशोक आदि के पौधों की बिना अनुमति अंधाधुंध कटाई कर पूरी वाटिका को उजाड़ने की ताज़ा घटना के बाद जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट जिसमें 10 - वर्ष पूर्व शहर की संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने पौधारोपण कर उनकी बच्चों की तरह देखभाल कर बड़े बड़े पेड़ बनाकर पूरे बैल्ट में हरियाली फैला रखीं थीं इसी ग्रीन बैल्ट में बजाज शोरूम के सामने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर लगभग 25 से अधिक नीम,पीपल,आकाशनीम (महानीम) जामुन,अमलतास आदि के छायादार फलदार पौधों की बिना अनुमति बेरहमी से तनों सहित अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध कटाई कर पौधों को धराशाई कर दिया गया । ग्रीन बेल्ट में खड़े पौधों को धराशाई पड़े जब पर्यावरण मित्रों ने जाकर देखा तो मौके पर संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संस्था संरक्षक जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश मोरे,मनीष कांठेड़, राजकुमार सिन्हा आदि पर्यावरण मित्रों ने स्थल पर पहुंचकर काटे गये पौधों की फोटोग्राफी एवं विडियो ग्राफी कराई गई । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव की और से देश सहित प्रदेशवासियों के लिए एक पेड़ मां के नाम रोपित कर उसे बड़ा करने के संदेश देने को खुली चुनौती शहर नीमचवासियों एवं पर्यावरण मित्रों को दी जा है । शहर की हरियाली जो पर्यावरण संरक्षण एवं शहरवासियों को शुद्ध आक्सीजन देने वाले बेजुबान पौधों को बिना अनुमति धराशाही करनं वालों के विरुद्ध जिला पुलिस प्रशासन एवं नगरपालिका यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो वह दिन दूर नहीं जब शहर में फैली हरियाली नष्ट होती दिखाई देने लगेगी जो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छा संदेश साबित नहीं होगी. उक्त जानकारी संस्था के सचिव दुलीचंद कनेरिया द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....

November 01, 2025 03:59 PM

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…

November 01, 2025 03:57 PM

मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...

November 01, 2025 03:55 PM

रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....

November 01, 2025 03:10 PM

नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....

November 01, 2025 03:04 PM

आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...

November 01, 2025 03:01 PM

मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....

November 01, 2025 02:58 PM

रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....

November 01, 2025 02:55 PM

प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

November 01, 2025 02:21 PM

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...

November 01, 2025 01:42 PM

इंदौर रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..

November 01, 2025 01:38 PM

जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....

November 01, 2025 01:35 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....

November 01, 2025 01:16 PM

जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..

November 01, 2025 12:44 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

November 01, 2025 12:41 PM

पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,

November 01, 2025 12:00 PM

विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...

November 01, 2025 11:54 AM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....

November 01, 2025 11:25 AM

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....

November 01, 2025 11:23 AM