नीमच पुलिस के डायल-112 जवानों और पायलटों को मिला CPR का विशेष प्रशिक्षण...
Updated : November 01, 2025 10:40 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा, डायल-112 अब केवल त्वरित प्रतिक्रिया ही नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कौशल से भी लैस हो रही है। इसी कड़ी में, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में डायल-112 के कार्यरत पुलिस स्टाफ और एफआरवी पायलटों को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) एवं BLS (Basic Life Support) तकनीक का प्रशिक्षण कराया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला अस्पताल नीमच के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से पुलिस नियंत्रण कक्ष नीमच में दिनांक 31 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को आयोतिज किया गया। जिला अस्पताल नीचम से पधारे डॉ. सतीश चौधरी (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. राजेश धाकड़ (आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी), डॉ. जन्मेजय शाक्या (अस्पताल प्रबंधक) द्वारा डायल 112 में कार्यरत पुलिस स्टाफ एवं एफआरवी चालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने डायल-112 जवानों को सीपीआर या कृत्रिम श्वसन से संबंधित जानकारी दी, जो सड़क दुर्घटनाओं, हृदय गति रुकने या सांस न ले पाने जैसी आपातकालीन स्थितियों में व्यक्ति की जान बचाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डायल-112 कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार देने के लिए सशक्त बनाना है, ताकि वे घटनास्थल पर पहुँचने पर किसी घायल या अस्वस्थ व्यक्ति की जान तुरंत बचा सकें। पुलिस जवानों को अब किसी भी आपातकालीन समय में हर परिस्थिति के लिए तैयार की जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 33 पुलिस स्टाफ एवं डायल 112 के 32 वाहन चालकों को प्रशिक्षित किया गया।
सीपीआर की महत्ता - सीपीआर एक महत्वपूर्ण प्राथमिक उपचार प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की सांस या हृदय गति के रुकने पर उसकी जान बचाने में मदद कर सकती है। अक्सर यह देखा गया है कि किसी भी घटना या दुर्घटना में बेसुध पड़े व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के रूप में सीपीआर देने से अमूल्य राहत पहुंचाई जा सकती है। यह प्रशिक्षण डायल-112 जवानों को घटनास्थल पर पहुंचने पर एक बहुमूल्य "प्रथम उत्तरदाता" (First Responder) बना देगा।
और खबरे
सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....
November 01, 2025 03:59 PM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…
November 01, 2025 03:57 PM
मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...
November 01, 2025 03:55 PM
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....
November 01, 2025 03:10 PM
नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....
November 01, 2025 03:04 PM
आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
November 01, 2025 03:01 PM
मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....
November 01, 2025 02:58 PM
रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....
November 01, 2025 02:55 PM
प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
November 01, 2025 02:21 PM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...
November 01, 2025 01:42 PM
इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..
November 01, 2025 01:38 PM
जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....
November 01, 2025 01:35 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....
November 01, 2025 01:16 PM
जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..
November 01, 2025 12:44 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
November 01, 2025 12:41 PM
पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,
November 01, 2025 12:00 PM
विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...
November 01, 2025 11:54 AM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:25 AM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:23 AM