इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..
Updated : November 01, 2025 01:38 PM
DESK NEWS
सामाजिक
रतलाम :- संरक्षा और सुरक्षा रेलवे के लिए सर्वोपरि प्राथमिकताएं हैं। इन्हीं मानकों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं कार्यस्थल पर संरक्षा निरीक्षण 01 नवम्बर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा किया गया।इंदौर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना, यातायात संचालन को और अधिक सुगम बनाना तथा स्टेशन परिसर को आधुनिक स्वरूप देना है। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा त्वरित गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण स्थल पर कार्यरत अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं ठेकेदार प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों के दौरान संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन के निर्देश दिए।उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि निर्माण क्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मियों द्वारा हेलमेट, सेफ्टी शूज, जैकेट सहित सभी सुरक्षात्मक उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। साथ ही, निर्माण क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों, वाहनों या यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए उचित बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।बड़ी मशीनों, क्रेनों एवं अन्य भारी उपकरणों से कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर भी श्री कुमार ने जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण के दौरान ‘दुर्घटना से देर भली’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए किसी भी परिस्थिति में संरक्षा से समझौता न किया जाए।निरीक्षण के दौरान उप मुख्य इंजीनियर श्री अंकुर सिंह, निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी, इंदौर क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता, संरक्षा मानकों तथा निर्धारित समयसीमा — तीनों पर समान रूप से ध्यान दिया जाए ताकि इंदौर स्टेशन का पुनर्विकास कार्य न केवल समय पर पूर्ण हो, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से भी उत्कृष्ट उदाहरण बन सके।
और खबरे
सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....
November 01, 2025 03:59 PM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…
November 01, 2025 03:57 PM
मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...
November 01, 2025 03:55 PM
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....
November 01, 2025 03:10 PM
नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....
November 01, 2025 03:04 PM
आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
November 01, 2025 03:01 PM
मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....
November 01, 2025 02:58 PM
रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....
November 01, 2025 02:55 PM
प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
November 01, 2025 02:21 PM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...
November 01, 2025 01:42 PM
इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..
November 01, 2025 01:38 PM
जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....
November 01, 2025 01:35 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....
November 01, 2025 01:16 PM
जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..
November 01, 2025 12:44 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
November 01, 2025 12:41 PM
पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,
November 01, 2025 12:00 PM
विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...
November 01, 2025 11:54 AM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:25 AM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:23 AM