FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

  Updated : November 01, 2025 02:21 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

बड़ी सादड़ी :- हमें अपने वास्तविक स्वरूप की पहचान करने के लिए परम अस्तित्व परमात्मा को जानना जरूरी है क्योंकि ब्रह्मबोध से ही आत्मबोध सम्भव है।’’ यह उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने समालखा (हरियाणा) स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित चार दिवसीय 78 वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के पहले दिन देश-विदेश से आये हुए लाखों के श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। देश के कोने कोने से एवं विश्व के विभिन्न भागों से अलग अलग संस्कृतियों की पृष्ठभूमि से आये भक्तों के प्रेमपूर्ण मिलन से आत्ममंथन का भाव गूंज उठा। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि संसार में विभिन्न धर्म हैं और हर किसी की अपनी अपनी आस्था है; पर हर कोई एक ही सत्य की बात कर रहा है। वास्तव में यह एक निराकार परमात्मा ही है जो सदैव रहने वाला सत्य है। यही सबका मूल स्रोत है। जब हम इस स्रोत के साथ जुड़कर एकत्व के भाव में समाहित हो जाते हैं तो फिर कोई विपरीत भाव मन में उत्पन्न नहीं होता। समागम का मुख्य विषय ‘आत्ममंथन’ भी इसी ओर अग्रसर करता है कि इस एक सत्य का आधार लेकर आत्ममंथन करते हुए हम अपने भीतर की यात्रा तय करते चले जाना है। अस्थाई हैं भौतिक उपलब्धियां - भौतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि जिन सांसारिक उपलब्धियों के लिए मनुष्य अपना अमूल्य समय व्यतीत कर रहा है वह समाजिक उपलब्धियां, पारिवारिक रिश्ते यहां तक कि मन के विचार आदि सब अस्थाई हैं और वे भी समय के साथ बदलने ओर अंत में समाप्त होने वाले हैं। माता जी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि स्थायी केवल परमात्मा है। यह परमात्मा जितना बाहर है उतना भीतर भी है। जब इस स्थायी परमात्मा की उपलब्धि होगी तभी मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य पूर्ण होगा। सतगुरु माता जी ने उदाहरण देकर समझाया कि जिस तरह हम कमरे के अंधेरे को दूर करने के लिए स्विच ऑन करते हैं और उजाले का इंतजार नहीं करना पड़ता उसी प्रकार से अज्ञानता के अंधेरे में जी रहे मनुष्य के जीवन में जब ब्रह्मज्ञान प्रवेश करता है तो ज्ञानरूपी प्रकाश से तुरंत आलोकित हो जाता है। अंत में सतगुरु माता जी ने समझाया कि आत्ममंथन अथवा भीतर की यात्रा मनोवैज्ञानिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक विषय है। हर समय निरंकार परमात्मा का अहसास रखते हुए अपनी गलतियों को स्वीकार एवं उनका सुधार करना होगा जिससे समर्पण, विनम्रता जैसे दिव्य मानवीय गुण जीवन में सहज ही उतरते चले जायेंगे। सतगुरु माता जी ने यही शुभ कामना प्रकट की कि हर एक का जीवन भक्ति भाव से भरपूर हो जाये और प्रभू की रज़ा में प्रेमपूर्ण जीवन जीते चले जायें। ईसके पूर्व हरियाणा के माननीय राज्यपाल आशिष कुमार घोष ने अपनी अर्धांगिनी के साथ समागम में पधारकर सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद प्राप्त किए और उनके प्रति अपना आदर-सम्मान प्रकट किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने संत निरंकारी मिशन की दिव्य विचारधारा एवं मानवता के प्रति निष्काम सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर आपने मंच के करीब उपस्थित सेवादल के सदस्यों से वार्तालाप किया और उनके इस तरह समर्पित सेवा भाव का राज जानने का प्रयास किया। माननीय राज्यपाल महोदय नें निरंकारी सेवादल की मर्यादा और अनुशासन की सराहना की। सेवादल रैली - समागम के दूसरे दिन का शुभारंभ एक भव्य सेवादल रैली से हुआ। इस आकर्षक रैली में पूरे भारतवर्ष एवं दूर देशों से आए हुए सेवादल के बहन- भाईयों ने हजारों की संख्या में भाग लिया। इस रैली में जहां शारीरिक व्यायाम, खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति द्वारा निःस्वार्थ सेवा भाव अभिव्यक्त किया गया वहां मिशन की शिक्षाओं पर आधारित लघु नाटिकायें भी प्रस्तुत की गई।

रैली में सम्मिलित सेवादल बहन-भाईयों को अपने आशीर्वाद प्रदान करते हुए सतगुरु माता जी ने कहा कि एक भक्त तो चैबीस घंटे सेवादार होता है। पर जब वर्दी पहन कर सेवा की जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कई गुना बढ़ जाती है। सेवा हम केवल अपने लिए नहीं बल्कि साध संगत के लिए करते हैं। जब सेवा के भाव से इस तरह समर्पित रहेंगे तो वास्तव में यह योगदान मानवता के लिए होता चला जाएगा। सेवा तन्मयता से की जाए और इसमें भी आत्ममंथन वाला भाव यही हो कि कहीं यह सेवा मात्र दिखावे के लिए तो नहीं की जा रही। सतगुरु माता जी ने अपने आशीषों में यही कामना व्यक्त की कि हर एक के जीवन में सेवा भाव बढ़ता रहे और सत्संग एवं सुमिरण का भाव भी हर भक्त के जीवन में आता रहे। इसके पूर्व सेवादल रैली में सतगुरु माता जी एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी का आगमन होते ही सत्गुरु माता जी के करकमलों द्वारा शांति का प्रतीक मिशन के श्वेत ध्वज का आरोहन किया गया। रैली के दौरान सेवादल के मेंबर इंचार्ज आदरणीय श्री विनोद वोहरा जी ने विश्वभर के सेवादल स्वयंसेवकों के लिए सत्गुरु के चरणों में आशीर्वादों की कामना की। उक्त जानकारी निरंकारी मिशन बड़ी सादड़ी के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....

November 01, 2025 03:59 PM

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…

November 01, 2025 03:57 PM

मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...

November 01, 2025 03:55 PM

रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....

November 01, 2025 03:10 PM

नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....

November 01, 2025 03:04 PM

आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...

November 01, 2025 03:01 PM

मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....

November 01, 2025 02:58 PM

रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....

November 01, 2025 02:55 PM

प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...

November 01, 2025 02:21 PM

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...

November 01, 2025 01:42 PM

इंदौर रेलवे स्‍टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..

November 01, 2025 01:38 PM

जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....

November 01, 2025 01:35 PM

अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....

November 01, 2025 01:16 PM

जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..

November 01, 2025 12:44 PM

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...

November 01, 2025 12:41 PM

पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,

November 01, 2025 12:00 PM

विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...

November 01, 2025 11:54 AM

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....

November 01, 2025 11:25 AM

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....

November 01, 2025 11:23 AM