आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
Updated : November 01, 2025 03:01 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच । हमारे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे इसके लिए डॉक्टर अपने घर परिवार को त्याग कर 24 घंटे 7 दिन रोगियों का इलाज के लिए सेवा में तत्पर रहता है। जिस चिकित्सक की सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के नागरिकों पर है वहीं उसे असुरक्षित छोड़ देते हैं। रोगियों को चाहिए कि वह डॉक्टर को देवगुरु की जैसे आदर दे तो डॉक्टर भी रोगी के प्राणों की रक्षा के लिए त्याग की भावना के साथ उपचार में रात दिन परिश्रम पुरुषार्थ करेंगे। स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टर का योगदान अविस्मरणीय होता है। यह बात आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के दिन डॉक्टर विपिन माथुर ने कही। वे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जिला ईकाई नीमच के शपथ विधि समारोह 30 अक्टूबर को रात 8 बजे एक निजी होटल इन राईस सयाजी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा राष्ट्र और समाज के बीच एक सेंतु का कार्य करता है। चिकित्सक भी नैतिक शिक्षा का पालन करते हुए समाज का संरक्षण करने का कार्य करते हैं। सरकारी और निजी दोनों चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आधुनिक युग में कई चुनौतियां सामने हैं। इलाज के दौरान चिकित्सकों पर हमले, रोगी के परिजनों का दुर्व्यवहार चिकित्सकों के कार्य में बाधा उत्पन्न करता है। सरकार को भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू कर चिकित्सा अधिनियम में और अधिक सुधार करना चाहिए ताकि चिकित्सक सुरक्षित रहेगा तो रोगी का उपचार होगा और रोगी का उपचार होता तो नागरिक सुरक्षित रहेंगे नागरिक सुरक्षित रहेंगे तो राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। सरकार को युवा वर्ग के लिए वित्तीय कार्यक्रम शुरू करना चाहिए ।उद्योगों की तरह चिकित्सकों को पर भी समानता का नियम लागू होना चाहिए। देश के नागरिकों को भी चिकित्सकों के मूल्यों को समझना होगा और उनसे समन्वय स्थापित कर चिकित्सा क्षैत्र में प्रेम सद्भाव बढ़ाना होगा तभी स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। चिकित्सक रात दिन सेवा करता है लेकिन उस पर भी मारपीट हमले और मुकदमे का भय रहता है तो परिवार से दूर होकर अपने आप को असंतुलित महसूस करता है कई चिकित्सक तो आत्महत्या के स्तर पर भी प्रभावित हो जाते हैं। मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो रहे हैं लोगों को चिकित्सा सुविधा बढ़ रही है तो लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ रही है समाज के लोगों को भी चिकित्सकों के प्रति संतुलन के स्तर पर ध्यान देना होगा। चिकित्सकों को स्वयं स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध आहार व्यायाम पर भी पूरा ध्यान फोकस करना होगा। देश के राजनेताओं को स्वास्थ्य नीति और राजनीति प्रशासन में समन्वय स्थापित करना होगा। राष्ट्र विकास में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों को राजकीय प्रतिनिधि की तरह सम्मान मिलना चाहिए। चिकित्सकों के अनुभव को समाज विकास में सहभागिता मिलती है। नीमच जिला इकाई में विगत वर्ष महिलाओं ने कर्तव्यों का निर्वहन किया पहली बार है जब महिलाएं अपने कर्तव्य का स्थानांतरण पुरुषों को प्रदान कर रही है । लक्ष्य कितना भी मुश्किल हो महिलाएं भी उसे पूरा कर सकती है। उदयपुर मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉक्टर कुशल गहलोत ने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ का नाम आते ही मन में प्रसन्नता की लहर दौड़ जाती है देश में 17 इकाइयां सेवारत है जो चिकित्सकों के हित एवं स्वस्थ भारत में चिकित्सा विकास के लिए प्रयासरत है ।केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां हितकारी होती है चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन अपनी भूमिका का निर्वहन सजकता के साथ कर रहा है ।नया नेतृत्व है। नया नेतृत्व विकसित करना चाहिए ।तभी सच्ची समाज की सेवा हो सकती है।
आई एम ए निर्वतमान सचिव डॉक्टर मनीषा चमड़ियां ने कहा कि संगठन के माध्यम से चिकित्सा शिविर, चिकित्सा सेवा, स्वतंत्रता ,गणतंत्र दिवस जन्माष्टमी पार्व चिकित्सकों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि के लिए मालवा कान सेमिनार ,भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । निराश्रित महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 11 सिलाई मशीन है प्रदान की गई। समाज सेवा के लिए सेवा गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाक्टर मनीष चमड़ियां ने कहा कि ई म ए का मूल्य उद्देश्य अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करना,आपसी समझ, विचार विमर्श कर सौभाग्य पूर्ण वातावरण बनाना और सदस्यों की प्रोफेशनल स्किल को विकसित करना है इसके लिए हमारे द्वारा वर्ष भर विभिन्न विषयों के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और नवीनतम चिकित्सा पद्धति और तकनीक नीमच मैं उपलब्ध करायी जाएगी,सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल प्रतियोगिता सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम कराएंगे सामाजिक विकास के लिए निशुल्क निदान एवं उपचार शिविर, वृक्षारोपण,रक्त दान शिविर, विभिन्न सामाजिक संगठन और क्लब के साथ मिल कर सेवा गतिविधियां की जाएगी शहर और राष्ट्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे निर्वतमान अध्यक्ष डॉक्टर सुजाता गुप्ता ने संगठन प्रतिवेदन एवं स्वागत उद्बोधन दिया।
ध्वज वंदना डॉक्टर सोनाली गोयल ने तथा प्रार्थना डॉक्टर सविता चमड़ियां ने प्रस्तुत की कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया डॉ महेंद्र पाटील अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर 8 नए चिकित्सा सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। नवीन सत्र की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ मनीष चमड़ियां, सचिव डॉ आदित्य भंडारी, कोषाध्यक्ष जेसी वर्मा, संरक्षक डॉ .आर के खाद्योंत ,डॉक्टर अशोक जैन, डॉक्टर एलबीएस चौधरी ,पूर्व अध्यक्ष डॉ सुजाता गुप्ता, पूर्व सचिव डॉक्टर मनीषा चमड़ियां, उपाध्यक्ष डॉ एस आर सिंहल ,डॉ संगीता भारती, डॉक्टर दीपक सिंहल, संयुक्त सचिव डॉक्टर एस वधवा, केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ राजेंद्र ऐरन, डॉक्टर मितुल चमड़ियां , प्रदेश प्रतिनिधि डॉ मुकेश पाटीदार ,डॉ अभिषेक तिवारी, डॉक्टर अभिषेक शर्मा ,डॉक्टर निलेश पाटीदार, प्रवक्ता डॉ नवीन जैन, कार्यकारिणी सदस्य डॉ .आर पी महेश्वरी, डॉक्टर रमेश दक, डॉ. एके दुबे ,डॉक्टर आरके भंडारी, डॉक्टर के नरूला ,डॉ. एलआर अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, मधु जोशी, डॉ आशीष जोशी, डॉक्टर डॉ. प्रकाश पटेल, डॉक्टर मनीष मेहता, डॉक्टर यशवंत पाटीदार, खेल समिति डॉ .अंजू जोशी, डॉक्टर एम एल पाटीदार, डॉ. अरनव चंदेल एवं सांस्कृतिक समिति डॉक्टर शक्ति शर्मा पद एवं समाज सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा की शपथ ली। आईएमए को मध्य प्रदेश राज्य स्तर पर 2024 25 का एप्रिशिएसन अवार्ड 2025 डॉक्टर सुजाता गुप्ता, डॉक्टर मनीष चमड़ियां एवं डॉक्टर निधि प्रधान को प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रश्मि पटेल ने किया तथा आभार डॉक्टर आदित्य भंडारी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
और खबरे
सुवासरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही, 2 क्विंटल 9 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ आरोपी गिरफ्तार....
November 01, 2025 03:59 PM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सात बी एल ओ निलंबित…
November 01, 2025 03:57 PM
मेहंदी के साथ कार्यक्रम का शंखनाद, सामूहिक ग्यारस उद्यापन एवं तुलसी विवाह कल...
November 01, 2025 03:55 PM
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय....
November 01, 2025 03:10 PM
नीमच कैट की नई कार्यकारिणी की घोषणा....
November 01, 2025 03:04 PM
आईएमए का शपथ विधि समारोह सम्पन्न, स्वस्थ राष्ट्र के लिए डॉक्टरों का योगदान अविस्मरणीय, आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर के डीन विपिन माथुर ने कहा...
November 01, 2025 03:01 PM
मिशन विश्व गुरु द्वारा सरदार पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर हुआ भव्य आयोजन....
November 01, 2025 02:58 PM
रोटरी डायमंड का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न....
November 01, 2025 02:55 PM
प्रेमाभक्ति के भाव से गूंज उठा 78 वां निरंकारी सन्त समागम, ब्रह्मबोध से ही सम्भव है आत्मबोध, निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज...
November 01, 2025 02:21 PM
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने रचा इतिहास, भारतीय रेल का अब तक का सबसे लंबा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सेक्शन सफलतापूर्वक कमीशन...
November 01, 2025 01:42 PM
इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं संरक्षा निरीक्षण, संरक्षा और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश..
November 01, 2025 01:38 PM
जहरीले धुआं से आक्रोश, ग्रामीणों ने जेसीबी से फैक्टरी तक जाने वाले रास्ते कर कर दिया बंद, आंदोलन को रूप ले सकता है विरोध....
November 01, 2025 01:35 PM
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ अंतर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार....
November 01, 2025 01:16 PM
जाजू कॉलेज में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन..
November 01, 2025 12:44 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई, 190.00 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद, मोटरसाइकिल जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
November 01, 2025 12:41 PM
पाप कर्मों के बंधन से मुक्ति दिला दे वही सच्चा ज्ञान होता है-साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी, महावीर जिनालय तप आराधना में उमड़े समाजजन ,
November 01, 2025 12:00 PM
विनम्रता अच्छे संस्कारों की पहचान होती है, विभक्त सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा, दिगंबर जैन संत के मंगल प्रवेश पर उमड़े श्रद्धालु, आज भी होंगे मुनि श्री के अमृत प्रवचन...
November 01, 2025 11:54 AM
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा योग शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:25 AM
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन....
November 01, 2025 11:23 AM