विधायक परिहार ने खिलाडियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में 10 अंक दिलाने विधानसभा में उठाई आवाज....
Updated : December 01, 2025 02:00 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। देश के अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश के नेशनल खिलाडियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 10 अंक अतिरिक्त प्रदान करने और शिक्षा एवं अन्य शारीरिक दक्षता वाले विभागों में भी कुछ सीटें मापदण्ड अनुसार खिलाडियों के लिए आरक्षित करने की मांग विधायक दिलीपसिंह परिहार ने म.प्र.विधानसभा में उठाई।तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक श्री परिहार ने पूछा कि खेल जगत में म.प्र. का नाम लगातार बढ रहा है। लेकिन प्रतिस्पर्धा के दौड में पारिवारिक धनोपार्जन की पूर्ति के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों को रोजगार की भी आवश्यकता महसूस हो रही है। वर्तमान मे शासन द्वारा सिर्फ पदक विजेताओं को ही शासकीय सेवा में एवं अन्य सुविधाए दी जा रही है। श्री परिहार ने माननीय मंत्रीजी से आग्रह किया कि कनार्टक, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की तरह म.प्र. में भी नेशनल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परिक्षाओं में 10 अंक अतिरिक्त प्रदान किए जाए तथा शिक्षा एवं अन्य शारीरिक दक्षता वाले विभागों में भी कुछ सीटे मापदंड अनुसार खिलाडियों के लिए आरक्षित की जाए ताकि प्रदेश में कड़ी मेहनत के साथ देश एवं विश्व स्तर पर चयनित होने वाले खिलाडियो को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। अगर खिलाडियों को शासकीय नौकरीयों में रोजगार के माध्यम से प्रोत्साहिक किया जाता है तो उनका खेलों के प्रति रूझान बढेगा, जिससे प्रदेश के खिलाडी राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम गौरान्वित कर सकेगे।संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री परिहार की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश के अच्छे खिलाडी दूसरे राज्यों में खेलने चले जाते हैं। प्रदेश के खिलाडी हमारी एकेडमी, मैदान का उपयोग करते हैं, लेकिन रोजगार के अभाव में अन्य प्रदेशों में जाकर दूसरी टीमों का नेतत्व करते हैं। म.प्र.शासन खेल विभाग को इस सम्बंध में विचार करना चाहिए। कांग्रेस के वरिश्ठ नेता राजेन्द्रसिंह ने भी श्री परिहार की मांग का समर्थन किया।प्रदेश के खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए सदन में बताया कि जल्द ही इस मामले की समीक्षा करके माननीय मुख्यमंत्रीजी के साथ बैठक करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 02, 2025 04:40 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 02, 2025 04:40 AM
विधायक परिहार ने खिलाडियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में 10 अंक दिलाने विधानसभा में उठाई आवाज....
December 01, 2025 02:00 PM
राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुई….
December 01, 2025 01:57 PM
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जाजू कन्या महाविद्यालय में एड्स जागरूकता संकल्प सघन अभियान का शुभारम्भ....
December 01, 2025 11:00 AM
चैक बाउंस के नाम पर अनाधिकृत रूप से बैंक ने काटे 295 रू., बैंकिंग लोकपाल को शिकायत करने पर खाते में जमा कराए पैसे, बैंक को सबक सिखाने मध्यप्रदेश के नीमच शहर के सीनियर सिटीजन ने लड़ी अनोखी लड़ाई....
December 01, 2025 10:34 AM
अज्ञात चोरो ने मंदिर को बनाया निशाना, मंदिर के ताले तोड़ पूजा सामग्री व दान पेटी से नगदी ले उड़े, पहले भी कहीं बार हो चुकी है इस मंदिर पर चोरियां....
December 01, 2025 10:19 AM
नीमच में 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं और गीता प्रेमियों ने किया श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्यांय का सस्वर पाठ, कलेक्टर ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन....
December 01, 2025 10:05 AM
जिला जेल नीमच में गीता महोत्सव संपन्न....
December 01, 2025 10:01 AM
खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले की 21 खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया, विभिन्न खाद्य पदार्थों के 43 नमूने लिए....
December 01, 2025 10:00 AM
गौ-शालाओं में सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली खर्च कम होगा गौशालाएं बनेगी आत्मनिर्भर....
December 01, 2025 07:44 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, पांच जिलों से कुल 2 करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त.…
December 01, 2025 03:40 AM
छः जिलों ने एसआईआर का शत् प्रतिशत काम किया पूरा, प्रदेश में 93 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन, 39 अन्य जिलों ने पार किया 95 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य...
December 01, 2025 03:39 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 01, 2025 03:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
December 01, 2025 03:37 AM
नीमच में करणी सेना परिवार का सर्वसमाज हित में होगा महाअभियान, 2 दिसंबर को जीवन सिंह शेरपुर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर होंगे टाउनहॉल में सर्वसमाज से रूबरू....
November 30, 2025 09:04 AM
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत रामपुरा पुलिस ने विगत 02 साल से लापता एक गुमशुदा महिला को अपने परिवार से मिलाया....
November 30, 2025 08:01 AM
आपरेशन मुस्कान के तहत चौकी कंजारडा एवं साइबर सेल नीमच की संयुक्त टीम को 15 वर्ष की नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली सफलता....
November 30, 2025 06:06 AM
मल्हारगढ़ थाना देशभर के सभी थानों में से 9वें स्थान पर चयनित...
November 30, 2025 03:16 AM