FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह, संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित....

  Updated : December 09, 2025 03:31 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  आयोजन

बड़ी सादड़ी :- निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली, 09 दिसम्बर संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थान, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान की मान्यता का उत्सव मनाते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव ने अपनी 30 वर्षों की सफल शिक्षण- यात्रा एवं चरित्र-निर्माण की गौरवशाली परंपरा का भव्य उत्सव आयोजित किया यह विशेष कार्यक्रम 9 दिसम्बर 2025 को ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम, विलिंगडन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें “किताबें करती हैं बातें” विषय को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने कौशल, अनुशासन और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय और प्रेरणादायी रही। सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरक संबोधन में शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में एक अच्छा और संवेदनशील मनुष्य बनना है सतगुरु माता जी ने यह भी प्रेरणा दी कि चाहे बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में हों, खेल-कूद में हों या भविष्य में कोई भी करियर चुने सबसे पहले चयन मानवता, नैतिक मूल्यों और इंसानियत की भावना से प्रेरित होकर होना चाहिए। बच्चों की आज की उपलब्धियाँ और पुरस्कार उनकी मेहनत, आत्मविश्वास का परिणाम हैं। सतगुरु माता जी ने अंत में कहा कि हर बच्चा तरक्की और आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता जाये कार्यक्रम में आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा जी, सचिव शिक्षा विभाग प्रभारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी प्रबंधन और समर्पित कर्मचारियों के मार्गदर्शन में संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने सदैव विद्यार्थियों के लिए एक स्नेहपूर्ण, संतुलित एवं मूल्याधारित सर्वागिण विकास वातावरण का निर्माण किया है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ प्रेम, सहानुभूति, करुणा, अनुशासन और मानवता के गुणों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रमन सिंह मनहास, शिक्षा समन्वयक, संत निरंकारी मंडल, के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव, नई दिल्ली द्वारा किया गया, जिसमें संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों की उत्साही एवं व्यापक भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी रूप में शैक्षणिक संस्थान में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल निरंकारी कॉलोनी, तिलक नगर, गोविंदपुरी, मालवीय नगर, नई दिल्ली। इसके अतिरिक्त संत निरंकारी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद, (हरियाणा) एस. एन. पब्लिक हाई स्कूल, लुधियाना, (पंजाब) एस. एन. सी.एफ. स्कूल, कालेवाल बीट, होशियारपुर, (पंजाब), संत निरंकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहाड़गंज, नई दिल्ली की भागीदारी रही कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती रमन सिंह मनहास ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्थान के प्रबंधन, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों तथा उनके परिजनों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया इस गरिमामय आयोजन के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी ने “मिरर-ए-रिफलेक्शन” पुस्तक का शुभ विमोचन किया। यह पुस्तक ज्ञान, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण कृति के रूप में प्रस्तुत हुई, जिसके विमोचन ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता को और भी विशेष बना दिया
निसंदेह यह वार्षिक दिवस समारोह छात्रों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सतत प्रयासों एवं समर्पण को भी सम्मानित कर रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इनर व्हील डायमंड द्वारा सेवा गतिविधि कार्यक्रम सम्पन्न...

December 09, 2025 03:33 PM

शैक्षिक उत्कृष्टता समारोह, संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित....

December 09, 2025 03:31 PM

विधायक परिहार के अथक प्रयासों से नीमच को मिली बडी सौगात, भादवामाता में 30 नवीन बेड उन्नयन सहित नए पद सृजन की मिली स्वीकृति...

December 09, 2025 02:52 PM

लूट के मामले में 15 हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजसमंद जिले के रेलमगरा थाने में 8 साल से था फरार...

December 09, 2025 02:48 PM

कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

December 09, 2025 02:46 PM

सीआरपीएफ में Track & Field प्रतियोगिता-2025 का आयोजन....

December 09, 2025 02:43 PM

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा से लाडपुरा 4 लेंन की मांग को लोकसभा सदन में रखा...

December 09, 2025 02:40 PM

विकास कार्यों की मांग की अनदेखी कर मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना भाजपा सरकार को बदनाम करना यह बर्दाश्त नहीं - आचार्य...

December 09, 2025 02:36 PM

जालिया गाव में किसानों का 158 दिनों से जिंदल सॉ के अवैध ब्लास्टिंग , चरागाह के खिलाफ आंदोलन तेज...

December 09, 2025 02:01 PM

विश्व मानवाधिकार दिवस पर IHRSO की अनूठी पहल, दिव्यांगजनों के बीच होंगी प्रतियोगिताएं, विजेताओं को मिलेगी ट्रॉफी और गर्म कपड़े...

December 09, 2025 12:28 PM

जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सबसे बड़ी सेवा, भामाशाह का बड़ा संकल्प, 60 सरकारी स्कूलों में 3000 स्वेटर वितरण का शुभारंभ...

December 09, 2025 11:46 AM

विद्यालय नेतावल गढ़ पाछली मे जरुरतमंद बच्चों को किये गर्म जैकेट वितरित...

December 09, 2025 11:43 AM

अहीर समाज ने आज श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई वीर राजा राव तुला राम जी की जयंती....

December 09, 2025 11:03 AM

मारूती वेन से टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास....

December 09, 2025 10:55 AM

चीताखेड़ा में वर्षों से संचालित अवैधानिक तरीके से चल रही गायत्री पैथालॉजी सील...

December 09, 2025 10:03 AM

कलेक्टर श्रीमती गर्ग को फ्लैग/लेपल पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रह की शुरुआत, सुशासन भवन में आयोजित हुआ सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम

December 09, 2025 09:58 AM

खाद रबी सीजन की फसलों का भविष्य की दिशा तय करती हैं, पालनहार को नहीं मिल रही हैं खाद...

December 09, 2025 09:57 AM

हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने झांझरवाडा की आंगनवाडी में बच्‍चों के बीच बैठकर उन्‍हें पढाया, अर्ली चाईल्‍ड केयर इज्‍यूकेशन का लिया जायजा, बच्‍चों की शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्‍ता को परखा...

December 09, 2025 09:50 AM

कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में अजीज बेग को स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराने के दिए निर्देश, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 76 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

December 09, 2025 09:49 AM