FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...

  Updated : May 24, 2026 05:30 AM

संजय जैन डीकेन

  राजनीति

डीकेन :- भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनगढ़ के अंतर्गत नगर डीकेन शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं शक्ति केंद्र प्रभारी श्री शिवनंदन जी छिपा (उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर परिषद रतनगढ़) ने कहा कि डिजिटल युग में संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम की जानकारी ‘संगठन ऐप’ (Sangathan App) पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। इससे न केवल कार्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि संगठन को डिजिटल रूप से और मजबूती मिलेगी। बैठक के प्रारंभ में नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप जी सोनी ने मुख्य अतिथि श्री शिवनंदन जी छिपा का दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर अपने विचार साझा किए। इस संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष श्री गोविंद जी मंडोवरा, मंडल उपाध्यक्ष श्री नितेश सेन, बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश जी गोयल, बूथ अध्यक्ष श्री हरिओम जी जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राकेश जी सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हुकमीचंद जी गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व बूथ अध्यक्ष श्री रामु जी मंडावत उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त श्री कमल शर्मा एवं श्री आकाश जोशी भी बैठक में मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....

May 24, 2026 06:37 AM

एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही.…

May 24, 2026 06:22 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क के खुलासे में जुटी पुलिस....

May 24, 2026 06:19 AM

नीमच जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की आधिकारिक कार्यकारिणी का हुआ गठन….

May 24, 2026 06:17 AM

फिट इंडिया मूवमेंट की गूंज से सराबोर हुआ मेहता स्टेडियम, सीआरपीएफ नीमच की भव्य साइकिल रैली ने दिया फिटनेस का संदेश...

May 24, 2026 05:38 AM

भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...

May 24, 2026 05:30 AM

फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा Sunday on Cycle एवं योग कार्यक्रम का आयोजन....

May 24, 2026 04:03 AM

इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान हुआ जलकर के राख...

May 24, 2026 03:44 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 24, 2026 03:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 24, 2026 03:33 AM

कलेक्टर के निर्देश पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण, समिति ने परखीं मूलभूत सुविधाएं, भीषण गर्मी को देखते हुए सभी छात्रावासों में कूलर की व्यवस्था के निर्देश...

May 23, 2026 03:55 PM

सेवा और समर्पण का सम्मान, उत्सर्ग सेरेमनी में इनर व्हील क्लब नीमच ने लहराया परचम,अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा को दोहरी सफलता...

May 23, 2026 03:36 PM

सहनशीलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- वैराग्य सागर महाराज....

May 23, 2026 03:34 PM

जावद बस स्टैंड क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, ठेले, टीन शेड और अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों में मचा हड़कंप....

May 23, 2026 03:22 PM

डूब क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, कपड़े धोने गई किशोरी और महिला की पानी में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर....

May 23, 2026 02:02 PM

फ़िल्मों से आइडिया लेकर बोहरा समाज के व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती मांगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार...

May 23, 2026 12:40 PM

कानून का राज और अधिक मजबूत होगा, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी- एसपी यादव, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाली चित्तौड़गढ़ जिले की कमान, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में...

May 23, 2026 12:17 PM

नन्हें कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 1 जून से...

May 23, 2026 11:28 AM

वार्ड 21 में जर्जर बिजली के पोल दे रहे बड़े हादसे को आमंत्रण, पार्षद कविता मोनू लोक्स ने दी कार्यालय घेराव की चेतावनी, 2 साल से शिकायतें ठंडे बस्ते में, सीएम हेल्पलाइन पर भी झूठा आश्वासन देकर बंद कराई शिकायतें, कार्यपालन यंत्री और जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पोल न बदलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.....

May 23, 2026 11:23 AM