सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....
Updated : May 24, 2026 06:37 AM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली :- नगर की मिट्टी से जुड़े युवा लेखक वैभव सोनी ने साहित्य जगत में छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर सिंगोली का नाम रोशन किया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में शनिवार शाम उनके प्रथम उपन्यास कमवक्त का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखिका सीमा व्यास मुख्य अतिथि रहीं, वहीं हेराम वाजपेयी, डॉ. सोनाली नरगुदे व प्रदीप नवीन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से उपन्यास का विमोचन कर वैभव के साहित्यिक प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
सिंगोली से निकलकर साहित्य तक का सफर - वैभव सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि "सिंगोली की गलियों से निकला हूं। यह मेरा पहला उपन्यास है। रचना यात्रा में वरिष्ठ साहित्यकारों, शिक्षकों व मित्रों का मार्गदर्शन मिला, लेकिन सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी जन्मभूमि सिंगोली वह मेरे माता पिता रहे हैं। सिंगोली के लोगों एवं परिवार ने जो संस्कार दिए, वही मेरी कलम की ताकत है।"
क्या है कमवक्त’ में? - वक्ताओं ने कहा कि उपन्यास की विषयवस्तु समकालीन समाज से जुड़ी है और यह युवाओं को नई दृष्टि देता है। वैभव ने साबित किया कि छोटे कस्बों से भी बड़ी सोच निकल सकती है।
सिंगोली में खुशी की लहर - वैभव की इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वैभव जैसे युवा अपनी कलम से नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। यह हर सिंगोली वासी के लिए यह गर्व का क्षण है। नगर के साहित्य प्रेमियों ने मांग की है कि नगर परिषद द्वारा वैभव सोनी का सम्मान समारोह आयोजित कर युवाओं को प्रेरित किया जाए।
और खबरे
एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही.…
May 24, 2026 06:22 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क के खुलासे में जुटी पुलिस....
May 24, 2026 06:19 AM
नीमच जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की आधिकारिक कार्यकारिणी का हुआ गठन….
May 24, 2026 06:17 AM
फिट इंडिया मूवमेंट की गूंज से सराबोर हुआ मेहता स्टेडियम, सीआरपीएफ नीमच की भव्य साइकिल रैली ने दिया फिटनेस का संदेश...
May 24, 2026 05:38 AM
भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...
May 24, 2026 05:30 AM
फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा Sunday on Cycle एवं योग कार्यक्रम का आयोजन....
May 24, 2026 04:03 AM
इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान हुआ जलकर के राख...
May 24, 2026 03:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 24, 2026 03:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 24, 2026 03:33 AM
कलेक्टर के निर्देश पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण, समिति ने परखीं मूलभूत सुविधाएं, भीषण गर्मी को देखते हुए सभी छात्रावासों में कूलर की व्यवस्था के निर्देश...
May 23, 2026 03:55 PM
सेवा और समर्पण का सम्मान, उत्सर्ग सेरेमनी में इनर व्हील क्लब नीमच ने लहराया परचम,अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा को दोहरी सफलता...
May 23, 2026 03:36 PM
सहनशीलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है- वैराग्य सागर महाराज....
May 23, 2026 03:34 PM
जावद बस स्टैंड क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, ठेले, टीन शेड और अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों में मचा हड़कंप....
May 23, 2026 03:22 PM
डूब क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, कपड़े धोने गई किशोरी और महिला की पानी में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर....
May 23, 2026 02:02 PM
फ़िल्मों से आइडिया लेकर बोहरा समाज के व्यक्ति से 15 लाख की फिरौती मांगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार...
May 23, 2026 12:40 PM
कानून का राज और अधिक मजबूत होगा, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही होगी- एसपी यादव, एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने संभाली चित्तौड़गढ़ जिले की कमान, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता में...
May 23, 2026 12:17 PM
नन्हें कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, कृति का चित्रकला प्रशिक्षण शिविर 1 जून से...
May 23, 2026 11:28 AM
वार्ड 21 में जर्जर बिजली के पोल दे रहे बड़े हादसे को आमंत्रण, पार्षद कविता मोनू लोक्स ने दी कार्यालय घेराव की चेतावनी, 2 साल से शिकायतें ठंडे बस्ते में, सीएम हेल्पलाइन पर भी झूठा आश्वासन देकर बंद कराई शिकायतें, कार्यपालन यंत्री और जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तत्काल पोल न बदलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.....
May 23, 2026 11:23 AM
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस थाना सिंगोली, रतनगढ़, मनासा सहित पुलिस चौकी सरवानिया महाराज, डीकेन एवं कन्जार्डा का किया औचक निरीक्षण....
May 23, 2026 10:49 AM