चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...
Updated : May 24, 2026 09:59 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
अपराध
प्रतापगढ़ :- जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सुनील कुमार जांगिड़ तथा पीपलखूंट वृत्ताधिकारी के मार्गदर्शन में श्री छगनलाल उप निरीक्षक, थानाधिकारी थाना पीपलखूंट के नेतृत्व में चेन स्नेचिंग करने के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को प्रार्थी प्रदीप कुमार जैन निवासी पीपलखूंट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 18.03.2026 को उसकी माता हज को बजाना दर्शन हेतु रोड नीम रोड के पास गई थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी माता के गले में पहनी सोने की चेन तथा सोने के ताले की चेन को झपट्टा मारकर तोड़ लिया और मौके से फरार हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक सहित फरार हो गए। घटना के संबंध में थाना पीपलखूंट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच में थाना हिमतनगर के तीन अभियुक्तों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई, जिनके खिलाफ थाना हिमतनगर गुजरात, थाना कलोल गुजरात, थाना छीछोड़ा एवं थाना घाटोल में भी चेन स्नेचिंग एवं मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण दर्ज होना पाए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना पीपलखूंट क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात करना स्वीकार किया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर प्रकरण में वांछित अभियुक्तों को जिला जेल बांसबाड़ा से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान - श्री छगनलाल उप निरीक्षक, थानाधिकारी थाना पीपलखूंट। श्री विक्रम कुमार हेड कांस्टेबल 618 थाना पीपलखूं। श्री अनिल कानी 196 थाना पीपलखूंट। श्री भेरूलाल कानी 857 थाना पीपलखूंट। श्री महेशचंद चालक कानी 869 थाना पीपलखूंट
और खबरे
जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 24, 2026 11:38 AM
जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...
May 24, 2026 10:53 AM
चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:59 AM
01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:52 AM
71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...
May 24, 2026 09:45 AM
जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...
May 24, 2026 08:34 AM
25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...
May 24, 2026 08:31 AM
सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....
May 24, 2026 06:37 AM
एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही.…
May 24, 2026 06:22 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क के खुलासे में जुटी पुलिस....
May 24, 2026 06:19 AM
नीमच जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की आधिकारिक कार्यकारिणी का हुआ गठन….
May 24, 2026 06:17 AM
फिट इंडिया मूवमेंट की गूंज से सराबोर हुआ मेहता स्टेडियम, सीआरपीएफ नीमच की भव्य साइकिल रैली ने दिया फिटनेस का संदेश...
May 24, 2026 05:38 AM
भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...
May 24, 2026 05:30 AM
फिट इंडिया मिशन के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा Sunday on Cycle एवं योग कार्यक्रम का आयोजन....
May 24, 2026 04:03 AM
इलेक्ट्रिक दुकान में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान हुआ जलकर के राख...
May 24, 2026 03:44 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 24, 2026 03:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 24, 2026 03:33 AM
कलेक्टर के निर्देश पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण, समिति ने परखीं मूलभूत सुविधाएं, भीषण गर्मी को देखते हुए सभी छात्रावासों में कूलर की व्यवस्था के निर्देश...
May 23, 2026 03:55 PM
सेवा और समर्पण का सम्मान, उत्सर्ग सेरेमनी में इनर व्हील क्लब नीमच ने लहराया परचम,अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा को दोहरी सफलता...
May 23, 2026 03:36 PM