जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...
Updated : May 24, 2026 10:53 AM
बबलु माली
राजनीति
सरवानिया महाराज :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जारी सूची में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के समर्पित नेता एवं वार्ड के लोकप्रिय पार्षद जगदीश राठौर सरवनिया महाराज को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। जगदीश राठौर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे हैं। उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया है और हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा है। अपने वर्तमान पार्षद कार्यकाल के दौरान भी जगदीश राठौर ने विपक्ष की भूमिका मजबूती और ईमानदारी के साथ निभाई। नगर के जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाते हुए आम जनता की आवाज बनने का कार्य किया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने लगातार संघर्ष किया और जनता के बीच सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी। राजनीतिक परिस्थितियों के बीच जहां कुछ कार्यकर्ता निजी लालच में आकर पार्टी से गद्दारी करने लगे, वहीं जगदीश राठौर हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा कायम रखी। यही कारण है कि वे आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच एक मजबूत, संघर्षशील और विश्वसनीय चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जगदीश राठौर जैसे जमीनी नेताओं को संगठन में महत्व मिलने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी सक्रियता, संघर्षशीलता और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।
और खबरे
निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....
June 18, 2026 11:08 AM
नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:05 AM
सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 11:01 AM
कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...
June 18, 2026 10:57 AM
सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..
June 18, 2026 09:16 AM
तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....
June 18, 2026 05:41 AM
भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...
June 18, 2026 03:03 AM
विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...
June 18, 2026 02:59 AM
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...
June 18, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 18, 2026 02:47 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 18, 2026 02:44 AM
चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...
June 17, 2026 04:52 PM
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....
June 17, 2026 04:50 PM
महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...
June 17, 2026 04:48 PM
3 फीट जमीन के विवाद में दंपती की हत्या, एफएसएल जांच शुरू, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जावद के कानका गांव में दो भाइयों के बीच था महज तीन फीट जमीन का विवाद, पति की मौके पर मौत, बीच-बचाव में घायल पत्नी ने उदयपुर में तोड़ा दम, तनाव को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद, कुछ आरोपी पुलिस की हिरासत में....
June 17, 2026 04:12 PM
सुश्री नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उग्र विरोध,चुनाव आयोग का पुतला दहन, विजय टॉकीज चौराहे पर युवक कांग्रेस,एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैये का लगाया आरोप...
June 17, 2026 04:04 PM
11 केवी बिजली लाइन बनी काल, करंट लगने से सास-बहू की मौत, गांव में पसरा मातम...
June 17, 2026 04:03 PM
19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन, दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत...
June 17, 2026 03:47 PM
हरवार सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत...
June 17, 2026 03:41 PM