lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...

  Updated : May 24, 2026 11:38 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेडा :- मानव जीवन में मोह ही जीवन का सबसे बड़ा दुखदायी है।अनंत कार्यों का किया गया श्रम का फल ही श्रीमद भागवत का श्रवण हैं। मानव के अनंत यत्न करने के बाद शरीर मिलता है ,शरीर नौका है भक्ति सागर है और केवट गुरु है ,अनुकूलता मिलने से पहले प्रभु को प्राप्त नहीं कर पाया तो आत्म हत्या ही है। भगवान के प्रति अहित भक्ति करना चाहिए ,बिना लोग लालच के भक्ति करना परम धर्म है ,मानव अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थिति में परमात्मा का ज्यादा स्मरण होता है हमें हमेशा नंद नंदन का स्मरण करना चाहिए। उक्त वाणी कथा वाचक पंडित डॉ बबलू वैष्णव जलोदिया केलूखेडा ने रविवार को माताकाखेडा में आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर परिसर में क्षेत्र वासीयों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में अपने मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित करते हुए कथा के चौथे दिवस रविवार को कथा पंडाल में कही। पंडित डॉ बबलू वैष्णव...... ने दान के महत्व को समझाते हुए कहा कि लेना स्वार्थ है देना परमार्थ है, देना देवत्व है लेना असुरत्व। लेना दुःख की वृद्धि है और देना सुख का विस्तार है । संग्रह की प्रवृत्ति का त्याग और ईश्वर से संबंध जोड़ना ही जीवन का संरक्षण तथा सुख शांति का प्रमुख आधार है। राजा परीक्षित ने वामन देव को अपने सुख के लालच में 3 पग जमीन दान की तो दुःख ही भोगना पड़ा।पं. बबलू वैष्णव ने अपने मुखारविंद से धर्म पंडाल में उपस्थित धर्मालुओं को कथा का रस पान करवाते हुए कहा कि गौ माता सनातनी धर्म में पूज्यनीय है जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं हो सकती। जब समुद्र मंथन के दौरान मोहिनी का रूप धारण कर परब्रह्म अमृत वितरण कर रहे थे उस दौरान देवताओं की पंक्ति में कलश से अमृत पिलाया जा रहा था। दानव की पंक्ति से राहु उठ कर देवताओं की पंक्ति में सिर्फ 2 घडी की संगम हूई तो उसे अमृत मिला और अमर हो गया। यह संगत का ही असर हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान जड़ भरत, अजामिल, सुखदेव राजा ,परीक्षित ,समुंद्र मंथन, वामन अवतार ,राजा बलि ,कपिल मुनि ,राजा सगर ,भागीरथ ,धरती पर गंगा का अवतरित, रामचरितमानस के प्रसंग बडे ही बेहतरीन ढंग से स्मरण कराया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन ज्ञान गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन दोपहर 11:30 बजे से शाम 3 बजे तक प्रवाहित कीए जा रहे है ।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मालुजनो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धर्म लाभ उठाएं। कथा पंडाल में कल मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान कल दिवस 25 मई 2026 सोमवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस सख्त, गाइडलाइन पालन के दिए निर्देश...

June 18, 2026 11:24 AM

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील...

June 18, 2026 11:19 AM

प्रदेश सरकार जनकल्‍याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है- श्री परिहार, नीमच में जिला स्तरीय जन कल्याण शिविर सम्‍पन्‍न....

June 18, 2026 11:18 AM

डाक घरों में आधार कार्ड संबंधित सेवाओं के लिए विशेष अभियान 20 जून को...

June 18, 2026 11:17 AM

ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में घुमंतू-अर्धघुमंतू परिवारों को पट्टों का वितरण....

June 18, 2026 11:12 AM

निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही....

June 18, 2026 11:08 AM

नर्सरी पौधों की आड़ में तस्करी हो रहा 287 किलो 720 ग्राम गांजा जब्त, टाटा ट्रक सहित एक तस्कर गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:05 AM

सीबीएन की तीन कार्रवाइयों में 2.92 टन से अधिक अवैध डोडाचूरा, अफीम एवं वाहन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 11:01 AM

कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 4 बाइक बरामद...

June 18, 2026 10:57 AM

सतर्कता और सुगमता के साथ आयोजित कराएं नीट परीक्षा - कलेक्टर श्रीमती गर्ग, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश..

June 18, 2026 09:16 AM

तीन दर्जन कार्यकर्ताओं के भरोसे लोकतंत्र बचाने निकली कांग्रेस, पुलिस ने चंद सेकंड में बुझाई विरोध की चिंगारी....

June 18, 2026 05:41 AM

भजन संध्या में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु...

June 18, 2026 03:03 AM

विश्व योग दिवस पर गांधी वाटिका में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ देंगे योग का संदेश...

June 18, 2026 02:59 AM

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर फिर सक्रिय हुए बदमाश, ट्रक रोक चालक-कंडक्टर पर पथराव कर की बेरहमी से मारपीट, सात आरोपी गिरफ्तार...

June 18, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 18, 2026 02:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 18, 2026 02:44 AM

चीताखेड़ा में दर्दनाक हादसा, सूने मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नगद सहित लाखों का सामान जलकर खाक, अभिषेक जुणी ने जान पर खेलकर निकाला गैस सिलेंडर, टला बड़ा हादसा, पटवारी ने बनाया पंचनामा...

June 17, 2026 04:52 PM

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान, कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं....

June 17, 2026 04:50 PM

महुआ बीनने पेड़ पर चढ़ा आदिवासी युवक गिरा,गंभीर रूप से हुआ घायल, PHC में चिकित्सक नही मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा...

June 17, 2026 04:48 PM