FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....

  Updated : May 24, 2026 01:57 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  धार्मिक

नीमच । श्री भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में इंदिरा नगर में चल रही शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर व्यास पीठ पर विराजित पंडित श्री राजेन्द्र जी पुरोहित द्वारा हनुमान अवतार व द्वादश ज्योतिर्लिंग का महत्व व उनके स्थापित होने व करने के कर्म को कथा के स्वरूप में ओज पूर्ण वाणी, सरल, सहज रूप से प्रस्तुत किया गया जिसे पंडाल में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में भक्तगणों द्वारा आत्म विभोर होकर श्रवण किया गया ।आज कथा का अंतिम दिवस होने से क्षेत्र के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज सजीव झांकियो के रूप में शिव- पार्वती (कृष्णा शर्मा -प्रिया शर्मा) राम - राजेन्द्र शर्मा सीता-सुमन शर्मा, लक्ष्मण -अरविंद शर्मा व खप्पर धारण किए काल भैरव- रोहितसिंह, रावण- शैलेंद्र शर्मा बने इनका का अभिनय देखते ही बनता था। पूरा पांडाल भक्तगणों की तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान मान रहा। भक्ति रस में डूबे गीतों को जब व्यास पीठ से प्रस्तुत किया जाता था तो भक्तगण अपनी सुध- बुध खोकर आत्म विभोर हो प्रभु भक्ति में गोते लगाते हुए देखे गए। भक्ति रस की इस पावन गंगा का प्रवाह आज अपने पूर्ण वेग पर था। ऐसा लग रहा था मानो स्वयं शिव भक्तों के बीच जाकर अपनी किसी लीला के दर्शन करवा रहे हैं आज शिव महापुराण कथा के कुछ प्रसंग व्यास पीठ द्वारा प्रस्तुत के किए गए, जिनमें भक्ति के लिए भगवान अपने नियम तक बदल देते हैं अर्थात जब व्यक्ति पूर्ण रूप से शिवमय हो जाता है तो उसकी रक्षा स्वयं शिव अपने ही बनाएं नियम तोड़कर करते हैं। अब यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह अपने कर्मों को सही दिशा देकर जीवन को आनंदमय बनाएं उसके ऐसे कर्मों से भटके हुए समाज को नई दिशा दी जा सकती है। इसके लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के महत्व को बताया गया है जिसके मात्र दर्शन करने से व्यक्ति का व्यक्तित्व परिवर्तित हो जाता है। संत तुकाराम जी के प्रसंग से उनके संघर्ष विपत्तियां, परिवार और व्यापार के नष्ट हो जाने के बाद भी इस दुख से उबरने के लिए उन्होंने सांसारिक वासनाओं को त्याग कर शिव मंदिर में निरंतर ध्यान और भजन किया पूरी तरह से शिव मे रम कर उन्होंने शिव कृपा प्राप्त करी और संत तुकाराम कहलाए ।चंद्रमा की आधी शक्ति भगवान शिव की कृपा से ही वापस प्रदान की गई और इसी से कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष का निर्माण हुआ। शिव पुराण कथा के एक प्रसंग में बड़ा ही रोचक भक्ति का प्रसंग आया भगवान विष्णु शिव जी का हजार नाम से पूजन कर रहे थेऔर हर नाम के साथ वह एक कमल का फूल शिवजी को अर्पण कर रहे थे तब शिवजी ने जानबूझकर एक फूल कम कर दिया तो विष्णु भगवान ने निसंकोच अपनी एक आंख (कमलनयन) को शिव को अर्पित कर दिया। शिव उनकी इस भक्ति से प्रसन्न हुए और इस तीसरे नेत्र के कारण ही शिवजी का नाम त्रिनेत्र पड़ा शिव महापुराण की कथा इस घोर कलयुग में व्यक्ति के जीवन को सही दिशा, समाज में व्याप्त विषमताओं ,और दुखों को कम कराने, का एक सशक्त माध्यम बन सकता है शिव पुराण की कथा करने से और श्रवण करने से व्यक्ति को शिव कृपा का प्रसाद मिल जाता है। उक्त जानकारी अरुण श्रीवास्तव एवं मिहुल धाकड़ द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....

May 24, 2026 02:14 PM

उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...

May 24, 2026 02:01 PM

मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....

May 24, 2026 01:57 PM

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..

May 24, 2026 01:46 PM

किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..

May 24, 2026 01:45 PM

साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...

May 24, 2026 11:40 AM

जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...

May 24, 2026 11:38 AM

जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...

May 24, 2026 10:53 AM

चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:59 AM

01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:52 AM

71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...

May 24, 2026 09:45 AM

जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...

May 24, 2026 08:34 AM

25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...

May 24, 2026 08:31 AM

सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....

May 24, 2026 06:37 AM

एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही.…

May 24, 2026 06:22 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क के खुलासे में जुटी पुलिस....

May 24, 2026 06:19 AM

नीमच जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की आधिकारिक कार्यकारिणी का हुआ गठन….

May 24, 2026 06:17 AM

फिट इंडिया मूवमेंट की गूंज से सराबोर हुआ मेहता स्टेडियम, सीआरपीएफ नीमच की भव्य साइकिल रैली ने दिया फिटनेस का संदेश...

May 24, 2026 05:38 AM

भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...

May 24, 2026 05:30 AM