उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...
Updated : May 24, 2026 02:01 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
आयोजन
नीमच :- श्री भोलेनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री शिव महापुराण के समापन पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी में उमड़े जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए मंच से यह संदेश भोजन के सदुपयोग व महत्व के बारे में कहा गया है । जब भोजन प्रसादी का भोग भगवान को लगाया जाता है तो प्रसाद के कण - कण में ईश्वर का वास हो जाता है। इससे पूर्व प्रातः 7 बजे हवन यज्ञ के पावन मंत्रों की ध्वनि से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। यज्ञ के पश्चात् पूर्णहुती प्रातः 9 बजे हुई जिसमे मुख्य यजमानों ने जोड़े सहित भाग लिया इसके पश्चात् महा आरती हुई सभी भक्तगण अपने घर से 2–2 दीपक व थाली लिए उपस्थित हुए । जिन्होंने भोलेनाथ समिति के सदस्य के मार्ग दर्शन में बारी बारी से आरती करी ।
शिव नमो पार्वती पतिए हर-हर महादेव” के जय घोष से भोजन प्रसादी का आरंभ। लगभग 10:30 बजे महाप्रसादी प्रारंभ हुई । गर्मी की अधिकता को देखते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र को टेंट से सज्जित कर पुरुष व मातृशक्ति के लिए अलग-अलग काउंटर, कथा-स्थल के बाहर लगाकर वॉलेंटियर्स द्वारा उन्हें कार्यबद्ध कर भीतर प्रवेश करवाया जा रहा था । भीतरी क्षेत्र में भी पुरुष व मातृशक्ति के लिए अलग-अलग काउंटर्स लगाकर उन्हें सत्कार सहित भोजन प्रसादी समिति के सदस्यों द्वारा पड़ोसी जा रही थी । इस प्रकार 2100 से अधिक शिवभक्तों ने उपलब्ध भोजन प्रसादी की इतनी उत्तम व्यवस्था के चलते आनंद सहित सम्पन्न हो सकी । एक रास्ता आने के लिए व दूसरा बाहर जाने के लिए समिति द्वारा रखा गया था कि पंडाल में अनावश्यक भीड़ जमा न हो सके। पीने का पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध था, पानी अनावश्यक रूप से बह ना जाये इस बात पर विशेष बल दिया गया था । भोजन प्रसादी में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक से बनी डिस्पोजल सामग्री उपयोग नहीं की गई थी, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा मिले । भक्तगण दोपहर लगभग २:३० बजे तक भोजन-प्रसादी ग्रहण करते रहे । आज भोलेनाथ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कथाव्यास परिवार पं. राजेंद्र जी पुरोहित, ओम जी शर्मा का यथोचित सम्मान किया गया आज के कार्यक्रम में अनेक अतिथियो ने व समितियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यकम की शोभा बढ़ाई जिसमे प्रमुख समाजसेवी संतोष जी चोपड़ा, मुकेश जी पोरवाल आदि थे । कथा पंडाल में विराजित भगवान लड्डू गोपाल व पोथी यात्रा का आयोजन भी समिति द्वारा किया गया जिसमे रास्ते भर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे ।
पूरे मार्ग में भोलेनाथ समिति के सदस्य के द्वारा बहन गाते-थिरकते हुए भक्तजनों को इस आनंदमयी यात्रा में सम्मिलित करते हुए नज़र आए । इस प्रकार भोलेनाथ समिति के सदस्य ही द्वारा नेतृत्व व मार्गदर्शन में कथा आयोजन की विभिन्न समितियों ने अपना-अपना कार्य कुशलता से सम्पादित करते हुए “शिव महापुराण कथा “ का सफलता पूर्वक समापन किया । उक्त जानकारी अरुण श्रीवास्तव एवं मिहुल धाकड़ द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।
और खबरे
नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....
May 24, 2026 02:14 PM
उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...
May 24, 2026 02:01 PM
मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....
May 24, 2026 01:57 PM
हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..
May 24, 2026 01:46 PM
किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..
May 24, 2026 01:45 PM
साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...
May 24, 2026 11:40 AM
जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...
May 24, 2026 11:38 AM
जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...
May 24, 2026 10:53 AM
चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:59 AM
01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...
May 24, 2026 09:52 AM
71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...
May 24, 2026 09:45 AM
जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...
May 24, 2026 08:34 AM
25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...
May 24, 2026 08:31 AM
सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....
May 24, 2026 06:37 AM
एसपी धर्मेंद्र सिंह के सख्त निर्देश पर जिलेभर में बड़ी कार्रवाई, बिना नम्बर व काली फिल्म लगे 238 वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही.…
May 24, 2026 06:22 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, डोडा चूरा सप्लायर होटल संचालक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क के खुलासे में जुटी पुलिस....
May 24, 2026 06:19 AM
नीमच जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की आधिकारिक कार्यकारिणी का हुआ गठन….
May 24, 2026 06:17 AM
फिट इंडिया मूवमेंट की गूंज से सराबोर हुआ मेहता स्टेडियम, सीआरपीएफ नीमच की भव्य साइकिल रैली ने दिया फिटनेस का संदेश...
May 24, 2026 05:38 AM
भाजपा डीकेन शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती और ‘मन की बात कार्यक्रम पर बनी रणनीति...
May 24, 2026 05:30 AM