FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान

  Updated : May 24, 2026 04:37 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- वन मंडल की 92 बीटों में 22 से 24 मई तक आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नौतपा की भीषण गर्मी के बावजूद वन विभाग के मैदानी अमले, वन चौकीदारों एवं युवा वॉलेंटियर्स ने जिले के विभिन्न जलस्रोतों और पथरीले वन क्षेत्रों में सघन मॉनिटरिंग कर गिद्धों की गणना की गणना के दौरान इस वर्ष नीमच वन मंडल में कुल 285 गिद्ध दर्ज किए गए। रेंजवार आंकड़ों में नीमच रेंज में 114 गिद्ध, जिनमें 110 इजिप्टियन गिद्ध एवं 4 भारतीय देशी गिद्ध शामिल रहे। रतनगढ़ रेंज में 88, मनासा रेंज में 49 तथा रामपुरा रेंज में 34 गिद्ध दर्ज किए गए इस अभियान की सबसे खास उपलब्धि रामपुरा रेंज की भदाना उत्तर बीट में अत्यंत दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजाति रेड हेडेड वल्चर यानी ‘राज गिद्ध’ की मौजूदगी रही। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार विश्व स्तर पर विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी इस प्रजाति का नीमच के जंगलों में दिखाई देना जिले के समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। वन विभाग के उपवन मंडल अधिकारी श्री दशरथ अखंड ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गणना अभियान जिला वन अधिकारी श्री एस.के. अटोदे के निर्देशन एवं उनके मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद एसडीओ श्री अखंड स्वयं युवाओं के साथ मैदानी स्तर पर डटे रहे अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विपुल प्रभात रतनगढ़, श्री भानुप्रताप सिंह सोलंकी रामपुरा एवं श्री शाश्वत द्विवेदी मनासा ने सक्रिय भूमिका निभाई। गणना के दौरान चीताखेड़ा चर्मशोधन केंद्र, रामपुरा का पड़पदिया नाला, भदाना उत्तर बीट तथा रतनगढ़-सिंगोली का कोज्या पूर्व क्षेत्र प्रमुख केंद्र रहे बर्डिंग एक्सपर्ट श्री अक्षय यति ने फोटोग्राफिक साक्ष्य संकलित किए, वहीं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्री विवेक शर्मा ने “WISE WITH VIVEK” प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार किया। युवा वॉलेंटियर्स प्रिंस चंद्रप्रकाश शर्मा, डॉ. लाखन यादव, हर्शिल चौहान, आदित्य चौहान, अनमोल यादव, भाग्यश्री पंवार, इंदरजीत सिंह, मधुबाला धाकड़, भूपेंद्र, धीरज धनगर, यशवंत रैगर एवं विकास मेघवाल ने भी सहयोग प्रदान किया वन विभाग के अनुसार इस गणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में जिले में गिद्ध संरक्षण एवं संवर्धन की रणनीति तैयार करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। विभाग ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वॉलेंटियर्स का आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

May 24, 2026 04:45 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:39 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:38 PM

नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान

May 24, 2026 04:37 PM

नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...

May 24, 2026 02:36 PM

नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....

May 24, 2026 02:14 PM

उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...

May 24, 2026 02:01 PM

मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....

May 24, 2026 01:57 PM

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..

May 24, 2026 01:46 PM

किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..

May 24, 2026 01:45 PM

साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...

May 24, 2026 11:40 AM

जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...

May 24, 2026 11:38 AM

जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...

May 24, 2026 10:53 AM

चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:59 AM

01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:52 AM

71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...

May 24, 2026 09:45 AM

जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...

May 24, 2026 08:34 AM

25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...

May 24, 2026 08:31 AM

सिंगोली के युवा लेखक वैभव सोनी ने बढ़ाया नगर का गौरव, पहला उपन्यास कमवक्त का इंदौर में लोकार्पण....

May 24, 2026 06:37 AM