FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तरुण बाहेती की नई टीम घोषित, दिग्गजों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा पर संगठन दांव, वरिष्ठों के अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी....

  Updated : May 24, 2026 05:55 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। आगामी नगरीय और पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस ने नीमच जिले में बड़ा संगठनात्मक दांव चलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है।
नई टीम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने यह संकेत दे दिया है कि पार्टी अब जिले में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और भाजपा के मजबूत गढ़ में नई राजनीतिक जमीन तैयार करने की रणनीति पर काम करेगी। राजनीतिक गलियारों में इस जंबो कार्यकारिणी को आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की टीम में संगठन महासचिव के रूप में ब्रजेश मित्तल और कोषाध्यक्ष के रूप में ब्रजेश सक्सेना को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव और 20 सचिव बनाकर संगठन का बड़ा ढांचा तैयार किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर महेश पाटीदार एडवोकेट, श्रीनिवास डबकरा, मुकेश कालरा, चंद्रशेखर पालीवाल, रामप्रसाद कसेरा, गोविन्दसिंह सांडा, शांतिलाल झाड़ोतिया, मनीष जैन, भारतसिंह सिसोदिया और मुन्ना दुर्रानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महासचिव पद पर महेंद्र उपाध्याय, मोहनसिंह जाट, सुरेश धनगर, नखरा सागर कछावा, रणजीतसिंह बबली तंवर, मनोहर गुर्जर, लता मनीष पोरवाल, राजेश गरासिया सहित कई सक्रिय नेताओं को शामिल किया गया है।
इसके अलावा संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश भी स्पष्ट नजर आई। महिला, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, आदिवासी और युवा वर्ग से जुड़े चेहरों को प्रमुख जिम्मेदारियां देकर कांग्रेस ने हर वर्ग तक पहुंच मजबूत करने का संदेश दिया है।
पूर्व सांसद-विधायकों को भी जोड़ा, अनुभव पर भरोसा - नई कार्यकारिणी के साथ जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने 35 वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इनमें पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, पूर्व विधायक डॉ. सम्पतस्वरूप जाजू, चुन्नीलाल धाकड़, नंदकिशोर पटेल, लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर और विधानसभा प्रत्याशी सत्यनारायण पाटीदार जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने अनुभवी नेताओं को साथ रखकर आंतरिक गुटबाजी को संतुलित करने और संगठन में सामूहिक नेतृत्व की छवि बनाने की कोशिश की है।
41 वरिष्ठ नेताओं को बनाया मार्गदर्शक स्तंभ - कांग्रेस ने बुजुर्ग और लंबे समय से संगठन से जुड़े नेताओं को सम्मान देते हुए 41 सदस्यीय “वरिष्ठ मार्गदर्शक स्तंभ” भी गठित किया है। इसमें विजयशंकर शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रभुलाल चंदेल, गोपाल मूंदड़ा, भोलाभाई पठान और उमरावसिंह राठौर जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इस कदम को पार्टी में पुराने नेताओं की नाराजगी दूर करने और संगठनात्मक अनुभव का लाभ लेने की रणनीति माना जा रहा है।
मोर्चा संगठनों को भी दी ताकत - महिला कांग्रेस की कमान आशा सांभर, युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी मनमोहनसिंह शक्तावत और अल्पसंख्यक मोर्चा का नेतृत्व हिदायतउल्ला खान को सौंपा गया है। इसके अलावा किसान, उद्योग, परिवहन, चिकित्सा और बेरोजगार प्रकोष्ठ सहित 19 विभागों के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य रहेंगे, जिससे संगठन की जमीनी इकाइयों की सीधी भागीदारी बनी रहे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, अब मैदान में परीक्षा - नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हालांकि राजनीतिक चुनौती अब संगठन को धरातल पर सक्रिय करने और भाजपा के मजबूत नेटवर्क के सामने प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने की होगी।
प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से समन्वय और सक्रियता के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत बनाना ही प्राथमिक लक्ष्य रहेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

May 24, 2026 04:50 PM

मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

May 24, 2026 04:45 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:39 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:38 PM

नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान

May 24, 2026 04:37 PM

नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...

May 24, 2026 02:36 PM

नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....

May 24, 2026 02:14 PM

उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...

May 24, 2026 02:01 PM

मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....

May 24, 2026 01:57 PM

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..

May 24, 2026 01:46 PM

किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..

May 24, 2026 01:45 PM

साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...

May 24, 2026 11:40 AM

जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...

May 24, 2026 11:38 AM

जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...

May 24, 2026 10:53 AM

चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:59 AM

01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:52 AM

71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...

May 24, 2026 09:45 AM

जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...

May 24, 2026 08:34 AM

25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...

May 24, 2026 08:31 AM