lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...

  Updated : June 09, 2026 06:41 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर दुपहिया वाहन चालकों को रोककर किश्त बकाया होने का भय दिखाते हुए मारपीट एवं लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है जिला पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विशेष गिरोह द्वारा हाईवे पर अकेले राहगीरो को फाईनेंस वाला होना बता, दुपहिया वाहनों को रुकवाकर एवं किश्तों के बकाया का भय दिखाकर वाहन चालक को डरा धमका मारपीट कर लूट की गंभीर आपराधिक घटनाओं के मददेनजर रखते हुऐ सक्रिय गैंग को चिन्हित कर वारदातों में लिप्त अपराधियों को पकडने के लिए एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देंशन एवं डीएसपी निंबाहेड़ा ब्रदीलाल राव के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठीत टीम एएसआई ओमप्रकाश, हैडकानि.हरविन्दर सिंह , कानि.रणजीत , हेमन्त ,राकेश , प्रमोद कुमार , विजयसिंह को आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देश दिये हुऐ थे। इस पर उक्त टीम द्वारा पिछले कई दिनों से अपराधियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जिस पर टीम द्वारा संदिग्ध महिपाल गायरी पिता बाबुलाल गायरी उम्र 21 साल निवासी इन्द्रा कॉलोनी नयागावं थाना जावद जिला नीमच एमपी व नारू कुरेशी पिता फकीर मोहम्मद कुरेशी उम्र 29 साल निवासी जावद दरवाजा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ एवं उनके एक किशोर साथी को डिटेन कर कर पुछताछ की गयी तो गिरोह सरगना महीपाल गायरी ने अपने उक्त दो व अन्य साथियो के साथ मिलकर अपने होटल में लुट की योजना बनाकर के नीचम चितौड़गढ हाईव रोड़ पर नयागाव टोल प्लाजा व आक्या टोल प्लाजा के मध्य एकान्त स्थान पर आने जाने वाले मोटरसाईकिल राहगीरो को रूकवाकर पूर्व नियोजित राहगीरो को फाईनेन्स वाला होना बता उनकी मोटरसाईकिल की किस्ते बकाया होना बताकर कें वाहन चालक को डरा धमका मारपीट कर उसकी मोटरसाईकिल, मोबाईल व रूपये लुट कर ले जाकर आपस में बटवारा करने की कई वारदात जिसमें से थाना सर्कल कल्याणपुरा ब्रीज के पास से एक स्ट्रीम मोटरसाईकिल, एक मोबाईल व 5000 रूपये, जलिया चैक पोस्ट के पास से एक ग्लेम्बर मोटरसाईकिल व एक एच.एफ. डिलेक्स मोटरसाईकिल ,वण्डर पुलिया से पहले एक स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल, मण्डफिया से एक स्पलेण्डर मोटरसाईकिल तथा नयागाव के पास से एक एच एफ डिलेक्स मोटरसाईकिल लुट करना कबुल की एवं लुट की गयी मोटरसाईकिल को मुल्जिमान गोविन्द पिता उदयलाल जी नगारची उम्र 19 साल निवासी आवरी माता थाना भदेसर जिला चितौड़गढ व शंकर लाल पिता स्व0 कालुराम नगारची उम्र 23 साल निवासी ओरवाड़िया थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ के द्वारा खरीद करने से कबुल किया गया तथा मुल्जिमान गोविन्द व शंकर लाल के कब्जे से लुट की गयी एक स्ट्रीम मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। जिस पर उक्त चारो आरोपी महीपाल,नारु कुरैशी, गोविन्द, और शंकर को गिरफ्तार किया जाकर लुटे गये माल के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ एवं अग्रीम अनुसन्धान जारी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...

June 09, 2026 09:28 AM

समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...

June 09, 2026 09:18 AM

चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....

June 09, 2026 09:14 AM

फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...

June 09, 2026 06:41 AM

5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....

June 09, 2026 06:37 AM

हरवार में असामाजिक तत्वों का आतंक, पेयजल व्यवस्था हुई ठप...

June 09, 2026 03:52 AM

नीमच के डायल-112 हीरोज, आमने-सामने की कार टक्कर में घायल तीन लोगों की बचाई जान, त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती...

June 09, 2026 03:42 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, विगत चार दिनों में 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी एवं ठगी गई संपत्ति बरामद....

June 09, 2026 03:40 AM

अफीम उत्पादन, गुणवत्ता और मॉर्फिन प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृषकों को दिया वैज्ञानिक प्रशिक्षण, सीबीएन के प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने बताए उन्नत खेती के तरीके, 16 जून तक सभी खंडों में जारी रहेगा अभियान....

June 09, 2026 03:30 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 09, 2026 03:22 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 09, 2026 03:19 AM

खेत बचाओ अभियान के तहत असंस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन

June 08, 2026 06:04 PM

77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल U-19 प्रतियोगिता में नीमच रहा चैंपियन, 12 सदस्यीय टीम मे 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल के...

June 08, 2026 06:02 PM

सेवा, सहयोग और सद्भाव का सतत अभियान, 33वें दिवस 500 लीटर छाछ वितरण, 2500 से अधिक लोगों ने पाई गर्मी से राहत...

June 08, 2026 06:00 PM

पैरा एक्वेटिक नेशनल चैंपियनशिप हेतु नीमच के भव्यादित्य सिंह राठौर बेंगलुरु रवाना...

June 08, 2026 11:52 AM

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त..

June 08, 2026 11:43 AM

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित...

June 08, 2026 11:27 AM

अ.जा.आयोग के सदस्‍य श्री मालवीय 11 जून को नीमच आएंगे....

June 08, 2026 11:27 AM

रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल, ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण, कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या, प्रशासन की संवेदनशील पहल मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य...

June 08, 2026 11:26 AM