lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....

  Updated : June 09, 2026 09:14 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- स्थानीय बजरंग मंदिर में विगत 27 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी आयोजित तीन दिवसीय नवग्रह अनुष्ठान का आज बुधवार को हवन-पूजन और पूर्णाहूति के साथ भव्य समापन होने जा रहा है। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना के साथ आयोजित इस महाअनुष्ठान में देश के विभिन्न अंचलों से आए साधकों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई।
11 विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार - विख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस त्रि-दिवसीय नवग्रह अनुष्ठान को 11 उच्च कोटि के विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया गया। पंडित शर्मा ने बताया कि ​9 पंडितों द्वारा नवग्रहों के विशेष मंत्रों का अनुष्ठान और जाप किया जा रहा है और इसी के साथ ​2 पंडितों द्वारा क्षेत्र की जनता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए निरंतर महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जा रहा है। तीन दिनों के भीतर सभी साधकों ने मिलकर कुल 1 लाख 30 हजार मंत्रों का अनुष्ठान पूरा किया। इसमें भगवान शनि ग्रह के 23 हजार मंत्रों का जाप, गुरु ग्रह के 19 हजार, राहु ग्रह के 18 हजार, केतु ग्रह के 17 हजार, चंद्र ग्रह के 11 हजार, मंगलग्रह के 10 हजार, बुध ग्रह के 9 हजार, सूर्य देव के 7 हजार तथा शुक्र ग्रह के 16 हजार मंत्रों का विधिपूर्वक जाप शामिल है। श्री शर्मा ने बताया है कि आज से 17 साल पहले मात्र 4 साधकों के साथ नवग्रहों का अनुष्ठान शुरू किया था धीरे-धीरे साधक बढ़ते बढ़ते एक कारवां बनता गया।
देशभर से जुटे साधक, दिखी अटूट आस्था - ​इस धार्मिक अनुष्ठान की महिमा इतनी है कि इसमें केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी साधक खिंचे चले आते हैं। इस वर्ष मेरठ, नीमच, छोटीसादड़ी, बरेगन, जीरन, बमोरी, आसपुरा, कराड़िया महाराज, देवियां ग्वाल और हरनावदा सहित कई गांवों के 30 से अधिक मुख्य साधक एक आश्रम के तरह पूरे तीन दिन तक मंत्र साधना में तल्लीन रहे।
​अनुष्ठान में शामिल होने आए मेरठ के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर कृष्णपाल त्यागी ने अपनी सह-पत्नी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपना अद्भुत अनुभव साझा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा ​साल 2012 में मैं अपनी बेटी के विवाह को लेकर बेहद चिंतित था। तब सूरत के एक मित्र की सलाह पर मैं पंडित शिवशंकर शर्मा जी के पास चीताखेड़ा आया। उनके बताए शास्त्रोंक्त उपायों और इस अनुष्ठान के पुण्य से मेरी बेटी का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। आज वह गुड़गांव में सुखी वैवाहिक जीवन जी रही है और मेरा बेटा अमेरिका में है। इस स्थान की महिमा के कारण ही हम बीते 6 वर्षों से लगातार यहाँ आ रहे हैं, जिससे हमारे जीवन में अपार सुख-शांति है। आज बुधवार को होने वाली अंतिम पूर्णाहुति और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है, जिसके लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...

June 09, 2026 09:28 AM

समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...

June 09, 2026 09:18 AM

चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....

June 09, 2026 09:14 AM

फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...

June 09, 2026 06:41 AM

5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....

June 09, 2026 06:37 AM

हरवार में असामाजिक तत्वों का आतंक, पेयजल व्यवस्था हुई ठप...

June 09, 2026 03:52 AM

नीमच के डायल-112 हीरोज, आमने-सामने की कार टक्कर में घायल तीन लोगों की बचाई जान, त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती...

June 09, 2026 03:42 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई, विगत चार दिनों में 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी एवं ठगी गई संपत्ति बरामद....

June 09, 2026 03:40 AM

अफीम उत्पादन, गुणवत्ता और मॉर्फिन प्रतिशत बढ़ाने के लिए कृषकों को दिया वैज्ञानिक प्रशिक्षण, सीबीएन के प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने बताए उन्नत खेती के तरीके, 16 जून तक सभी खंडों में जारी रहेगा अभियान....

June 09, 2026 03:30 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 09, 2026 03:22 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 09, 2026 03:19 AM

खेत बचाओ अभियान के तहत असंस्थागत प्रशिक्षण का आयोजन

June 08, 2026 06:04 PM

77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल U-19 प्रतियोगिता में नीमच रहा चैंपियन, 12 सदस्यीय टीम मे 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल के...

June 08, 2026 06:02 PM

सेवा, सहयोग और सद्भाव का सतत अभियान, 33वें दिवस 500 लीटर छाछ वितरण, 2500 से अधिक लोगों ने पाई गर्मी से राहत...

June 08, 2026 06:00 PM

पैरा एक्वेटिक नेशनल चैंपियनशिप हेतु नीमच के भव्यादित्य सिंह राठौर बेंगलुरु रवाना...

June 08, 2026 11:52 AM

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त..

June 08, 2026 11:43 AM

राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित...

June 08, 2026 11:27 AM

अ.जा.आयोग के सदस्‍य श्री मालवीय 11 जून को नीमच आएंगे....

June 08, 2026 11:27 AM

रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल, ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण, कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या, प्रशासन की संवेदनशील पहल मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य...

June 08, 2026 11:26 AM