नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
Updated : June 09, 2026 10:24 AM
DESK NEWS
अपराध
रतलाम/नामली :- रतलाम जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से 19 पेटी अवैध शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 211.3 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत 61 हजार 770 रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं एसडीओपी श्री किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली पुलिस की टीम को सक्रिय किया गया था मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामली के पैलेस रोड स्थित मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 4 पेटी देशी एवं विदेशी मदिरा तथा 15 पेटी बीयर सहित कुल 19 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से यशवन्त सिंह पिता सज्जन सिंह सोलंकी (53 वर्ष), निवासी पैलेस रोड, नामली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना नामली में अपराध क्रमांक 236/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीआर प्राप्त किया जाएगा तथा अवैध शराब के स्रोत एवं परिवहन से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार मामले में आजाद सिंह पिता यशवन्त सिंह सोलंकी, निवासी पैलेस रोड, नामली फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल चंदन, प्रधान आरक्षक कातिलाल, शैलेष ठकराल, गोपाल खराड़ी, आरक्षक हरिओम, भगवान सिंह, राघवेन्द्र जाट, माखन सिंह, धर्मेन्द्र मईड़ा एवं बुआर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 09, 2026 12:37 PM
डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...
June 09, 2026 12:34 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन..
June 09, 2026 11:53 AM
वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन...
June 09, 2026 11:49 AM
खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको का मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर...
June 09, 2026 11:42 AM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को आयोजित करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, विश्व रक्त दान दिवस पर युवा रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावे - श्री माली....
June 09, 2026 11:39 AM
माली महासभा ने किया पालाराम सैनी का स्वागत सम्मान...
June 09, 2026 11:36 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....
June 09, 2026 11:35 AM
पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..
June 09, 2026 11:31 AM
गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...
June 09, 2026 11:26 AM
जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...
June 09, 2026 11:23 AM
नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
June 09, 2026 10:24 AM
जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 09, 2026 09:28 AM
समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...
June 09, 2026 09:18 AM
चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....
June 09, 2026 09:14 AM
फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...
June 09, 2026 06:41 AM
5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....
June 09, 2026 06:37 AM
हरवार में असामाजिक तत्वों का आतंक, पेयजल व्यवस्था हुई ठप...
June 09, 2026 03:52 AM
नीमच के डायल-112 हीरोज, आमने-सामने की कार टक्कर में घायल तीन लोगों की बचाई जान, त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती...
June 09, 2026 03:42 AM