जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...
Updated : June 09, 2026 11:23 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
जावरा/रतलाम :- भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन उज्जैन की लगातार जारी मुहिम के तहत सोमवार को जावरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लोकायुक्त की टीम ने संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, जावरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 (बाबू) अनिल वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालयों में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनारायण लोट, जो कि शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या, ब्लॉक जावरा से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, उनके सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र एवं पी.पी.ओ. (पेंशन भुगतान आदेश) जारी करवाने के एवज में आरोपी बाबू अनिल वर्मा द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सोमवार 9 जून 2026 को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अनिल वर्मा ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में लेकर कार्यालय की टेबल की दराज के ऊपर रखे रजिस्टर के नीचे छिपा दी थी, लेकिन लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही रकम बरामद कर ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह पूरी कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री आनंद कुमार यादव के प्रभावी मार्गदर्शन में संपन्न हुई। ट्रैप दल का नेतृत्व डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने किया। टीम में निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत तथा आरक्षक उमेश जाटव, श्याम शर्मा, नीरज राठौर और संदीप कदम शामिल रहे। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत मोबाइल नंबर 9425103975 अथवा दूरभाष 0734-2512756 पर की जा सकती है।
और खबरे
जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की कार्यवाही, नगर पालिका ने तीन जिर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज...
June 09, 2026 12:43 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद कलश यात्रा से होगा....
June 09, 2026 12:39 PM
मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 09, 2026 12:37 PM
डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...
June 09, 2026 12:34 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन..
June 09, 2026 11:53 AM
वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन...
June 09, 2026 11:49 AM
खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको का मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर...
June 09, 2026 11:42 AM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को आयोजित करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, विश्व रक्त दान दिवस पर युवा रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावे - श्री माली....
June 09, 2026 11:39 AM
माली महासभा ने किया पालाराम सैनी का स्वागत सम्मान...
June 09, 2026 11:36 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....
June 09, 2026 11:35 AM
पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..
June 09, 2026 11:31 AM
गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...
June 09, 2026 11:26 AM
जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...
June 09, 2026 11:23 AM
नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
June 09, 2026 10:24 AM
जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 09, 2026 09:28 AM
समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...
June 09, 2026 09:18 AM
चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....
June 09, 2026 09:14 AM
फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...
June 09, 2026 06:41 AM
5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....
June 09, 2026 06:37 AM