पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..
Updated : June 09, 2026 11:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
घटना
रतलाम :- महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी के समीप संचालित आकृति इंटरप्राइजेस के सामने किए गए निर्माण कार्य ने पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जागरूक नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो और फोटो में सामने आया है कि शिवपुर निवासी वल्लभ पाटीदार द्वारा दुकान के बाहर बनाए गए शेड के लिए एक पुराने नीम के पेड़ को न केवल काटा गया, बल्कि उसे जड़ सहित उखाड़कर उसकी जगह लोहे का शेड खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, निर्माण के दौरान बिजली विभाग के पोल को भी दुकान की छत के अंदर ले लिया गया, जिससे भविष्य में करंट लीकेज या किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए सजग पत्रकारिता के तहत संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति वल्लभ पाटीदार से फोन पर संपर्क कर पेड़ काटने और निर्माण कार्य के लिए ली गई अनुमति (परमिशन) के संबंध में जानकारी चाही गई। लेकिन अनुमति के दस्तावेजों के बारे में पूछे जाने पर उनका जवाब था – "तो आपको क्यों दूंगा मैं?"। जिम्मेदार व्यक्ति का यह रवैया कई सवाल खड़े करता है। यदि सभी कार्य नियमानुसार और वैधानिक अनुमति के साथ किए गए हैं, तो फिर दस्तावेजों की जानकारी देने में आपत्ति क्यों? जानकारों के अनुसार, सार्वजनिक अथवा व्यावसायिक उपयोग के लिए किसी पेड़ को काटने, बिजली पोल के आसपास निर्माण करने अथवा इस प्रकार के ढांचे खड़े करने के लिए संबंधित विभागों, वन विभाग, बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होता है। ऐसे में पत्रकार द्वारा पूछे गए सामान्य प्रश्न पर जवाब देने से बचना और जानकारी साझा करने से इनकार करना नियमों की अनदेखी की आशंकाओं को और मजबूत कर रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि बारिश के मौसम में शेड के भीतर मौजूद बिजली के पोल से कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या नगर निगम, बिजली विभाग और संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति तब भी जवाबदेही से बच पाएंगे? सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में एक ओर लाखों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यदि वर्षों पुराने पेड़ों को बिना किसी भय के काटकर उनकी जगह लोहे के शेड खड़े किए जा रहे हैं, तो पर्यावरण संरक्षण के दावे आखिर कितने खोखले हैं? अब निगाहें नगर निगम, वन विभाग और बिजली विभाग पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि वीडियो और फोटो में सामने आए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। यह समाचार जागरूक नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो एवं फोटो तथा संबंधित पक्ष से प्राप्त प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
और खबरे
जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की कार्यवाही, नगर पालिका ने तीन जिर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज...
June 09, 2026 12:43 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद कलश यात्रा से होगा....
June 09, 2026 12:39 PM
मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 09, 2026 12:37 PM
डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...
June 09, 2026 12:34 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन..
June 09, 2026 11:53 AM
वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन...
June 09, 2026 11:49 AM
खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको का मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर...
June 09, 2026 11:42 AM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को आयोजित करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, विश्व रक्त दान दिवस पर युवा रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावे - श्री माली....
June 09, 2026 11:39 AM
माली महासभा ने किया पालाराम सैनी का स्वागत सम्मान...
June 09, 2026 11:36 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....
June 09, 2026 11:35 AM
पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..
June 09, 2026 11:31 AM
गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...
June 09, 2026 11:26 AM
जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...
June 09, 2026 11:23 AM
नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
June 09, 2026 10:24 AM
जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 09, 2026 09:28 AM
समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...
June 09, 2026 09:18 AM
चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....
June 09, 2026 09:14 AM
फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...
June 09, 2026 06:41 AM
5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....
June 09, 2026 06:37 AM