जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....
Updated : June 09, 2026 11:35 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 09.06.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. श्री राजेश व्यास के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री राजेश व्यास द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की 12 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 64 फरियादियों द्वारा एसपी श्री राजेश व्यास के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। समय समय पर थाना क्षेत्रों में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन करें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।
और खबरे
जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की कार्यवाही, नगर पालिका ने तीन जिर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज...
June 09, 2026 12:43 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद कलश यात्रा से होगा....
June 09, 2026 12:39 PM
मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 09, 2026 12:37 PM
डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...
June 09, 2026 12:34 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन..
June 09, 2026 11:53 AM
वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन...
June 09, 2026 11:49 AM
खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको का मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर...
June 09, 2026 11:42 AM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को आयोजित करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, विश्व रक्त दान दिवस पर युवा रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावे - श्री माली....
June 09, 2026 11:39 AM
माली महासभा ने किया पालाराम सैनी का स्वागत सम्मान...
June 09, 2026 11:36 AM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....
June 09, 2026 11:35 AM
पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..
June 09, 2026 11:31 AM
गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...
June 09, 2026 11:26 AM
जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...
June 09, 2026 11:23 AM
नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...
June 09, 2026 10:24 AM
जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...
June 09, 2026 09:28 AM
समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 68 पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन...
June 09, 2026 09:18 AM
चीताखेड़ा में नवग्रह अनुष्ठान की आज बुधवार को होगी पूर्णाहुति, 1.30 लाख मंत्रों के जाप से गुंजायमान हुआ बजरंग मंदिर....
June 09, 2026 09:14 AM
फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 4 गिरफ्तार...
June 09, 2026 06:41 AM
5 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही....
June 09, 2026 06:37 AM