lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति, जग्गाखेड़ी में बैंक, होटल, वेयरहाउस और अन्य सुविधाओं के विकास का खुला रास्ता, कमर्शियल प्लॉट्स की ई-बिडिंग शुरू, 5900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के बीच व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर...

  Updated : June 09, 2026 12:49 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मंदसौर :- एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसका असर अब अलग-अलग जिलों में भी दिखाई देने लगा है। मंदसौर जिले के जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भी इसी दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी) ने यहां कमर्शियल भूखंडों की ई-बिडिंग प्रक्रिया शुरू की है। क्योंकि सरकार का उद्देश्य सिर्फ उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करना है जहां उद्योगों के साथ व्यापार और सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां भी बढ़ें। इससे क्षेत्र में नए कारोबार शुरू होने के अवसर बनेंगे, लोगों को रोजगार मिलेगा और औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी प्रदेश सरकार की मंशा केवल औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियां स्थापित करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे औद्योगिक केंद्र विकसित करने की है, जहां उद्योगों के साथ-साथ उनसे जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हों। इसी सोच के तहत जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल भूखंडों की ई-बिडिंग शुरू की गई है। इन भूखंडों पर बैंक, होटल, रेस्टोरेंट, ऑफिस, ट्रांसपोर्ट कंपनियां, वेयरहाउस, ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान विकसित हो सकेंगे। इससे यहां काम करने वाले उद्योगों, कर्मचारियों और निवेशकों को रोजमर्रा की कई सुविधाएं एक ही क्षेत्र में मिल सकेंगी। पिछले कुछ वर्षों में जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ी है। फेज-1 में कई इकाइयां संचालित हो रही हैं, जबकि फेज-2 में बड़े निवेश प्रस्तावों पर काम आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उद्योगों की संख्या बढ़ने के साथ बैंकिंग, परिवहन, भंडारण, खानपान और अन्य सेवाओं की मांग भी स्वाभाविक रूप से बढ़ रही है। इसी की पूर्ति के लिए कमर्शियल भूखंडों का विकास किया गया है। इनकी बिडिंग के बाद व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी और उद्योगों को आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे जग्गाखेड़ी फेज-2 में निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की पहचान केवल वहां स्थापित फैक्ट्रियों से नहीं बनती, बल्कि उसके आसपास विकसित होने वाली व्यावसायिक गतिविधियां भी उसकी सफलता तय करती हैं। जहां उद्योग आते हैं, वहां छोटे-बड़े व्यापार, सेवा क्षेत्र और स्थानीय उद्यमियों के लिए भी नए अवसर पैदा होते हैं। जग्गाखेड़ी में कमर्शियल भूखंडों की उपलब्धता से ऐसा ही एक मजबूत औद्योगिक और व्यावसायिक माहौल तैयार होगा, जिससे स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी, नए रोजगार के अवसर बनेंगे और मंदसौर का औद्योगिक विकास और अधिक मजबूत होगा।
औद्योगिक मैप पर तेजी से उभर रहा मंदसौर - मंदसौर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदल रहा है। कृषि प्रधान जिले के रूप में पहचान रखने वाला यह क्षेत्र अब उद्योगों और नए निवेश के लिए भी ध्यान खींच रहा है। जिले में विकसित, विकासाधीन और प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में अब तक 5900 करोड़ रुपये से अधिक निवेश अनुमानित है। जिनसे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी तैयार होंगे। यही वजह है कि नए उद्योगों के साथ-साथ उनसे जुड़ी सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बदलाव के केंद्र में जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र है। फूड पार्क जग्गाखेड़ी फेज-1 में 136 औद्योगिक प्लॉट हैं। यहां 78 फैक्टरियां शुरू हो चुकी हैं। इससे करीब सात सौ लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार हासिल हो रहा है। जग्गाखेड़ी फेज-2 निवेशकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनकर उभरा है। यहां 219 प्लॉट हैं और करीब 1200 करोड़ रुपये के निवेश से 4500 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। बेहतर आधारभूत सुविधाओं के चलते यहां नए उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है, जिससे मंदसौर की पहचान एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में और मजबूत हो रही है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक श्री राजेश राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जग्गाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल भूखंडों की ई-बिडिंग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे, व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। जग्गाखेड़ी मंदसौर में बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों के साथ यह पहल क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन (SINE), आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से राजस्थान की प्रथम स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब संगम विश्वविद्यालय में स्थापित....

June 09, 2026 01:48 PM

मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति, जग्गाखेड़ी में बैंक, होटल, वेयरहाउस और अन्य सुविधाओं के विकास का खुला रास्ता, कमर्शियल प्लॉट्स की ई-बिडिंग शुरू, 5900 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के बीच व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर...

June 09, 2026 12:49 PM

उर्वरक की उपलब्धता और वितरण सुनिश्चित करें, निर्माण कार्यों पर सड़क सुरक्षा बोर्ड लगाना अनिवार्य – कलेक्टर श्री चंद्रा....

June 09, 2026 12:47 PM

ब. न. 60 में आयोजित हुआ श्रम योगी मानधन योजना का शिविर, आज भी होंगे पंजीयन...

June 09, 2026 12:44 PM

जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की कार्यवाही, नगर पालिका ने तीन जिर्ण शीर्ण भवनों को किया जमींदोज...

June 09, 2026 12:43 PM

शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद कलश यात्रा से होगा....

June 09, 2026 12:39 PM

मोबाइल स्नेचिंग की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 09, 2026 12:37 PM

डोडाचूरा तस्करी के प्रकरण में 02 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार...

June 09, 2026 12:34 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में होगा धार्मिक आयोजन..

June 09, 2026 11:53 AM

वृन्दावन से आए कलाकारों की रासलीला एवं मयूर नृत्य ने मोहा मन, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का दूसरा दिन...

June 09, 2026 11:49 AM

खेत बचावो अभियान के तहत किसान गोष्ठी मै वैज्ञानिको का मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती पर दिया जोर...

June 09, 2026 11:42 AM

विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को आयोजित करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, विश्व रक्त दान दिवस पर युवा रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावे - श्री माली....

June 09, 2026 11:39 AM

माली महासभा ने किया पालाराम सैनी का स्वागत सम्मान...

June 09, 2026 11:36 AM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी राजेश व्यास ने 12 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण, 64 आवेदनों पर दिए आवश्यक निर्देश....

June 09, 2026 11:35 AM

पर्यावरण पर वार या नियमों का खुला मजाक? नीम का पेड़ जड़ से गायब, बिजली पोल को भी छत के अंदर समेटा, सवालों पर तमतमाए जिम्मेदार..

June 09, 2026 11:31 AM

गायब होने की चर्चाओं के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा धमाका, बोले- 18 जून को ही बताऊंगा किसे दिया वोट, दल्लों-गल्लों को नहीं दूंगा जवाब...

June 09, 2026 11:26 AM

जावरा में लोकायुक्त का बड़ा धमाका, सेवानिवृत्त शिक्षक से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार...

June 09, 2026 11:23 AM

नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार...

June 09, 2026 10:24 AM

जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं...

June 09, 2026 09:28 AM